REET 2021 EWS Online Application Form, EWS श्रेणी के अभ्यर्थी 05 जुलाई 2021 तक आवेदन कर सकेंगे, राजस्थान सरकार ने EWS वर्ग के अभ्यर्थियों को रीट परीक्षा के लिए आवेदन करने का अंतिम मौका दिया है, केवल EWS आरक्षण का लाभ लेने वाले अभ्यर्थी ही 21 जून से 05 जुलाई 2021 तक आवेदन कर पाएंगे |

Latest Update-24 June 2021-:News Source Dainik Bhaskar E-Paper

REET 7500 Vacancies or Badhai jayegi

Note-केवल EWS अभ्यर्थिओं के लिए ही आवदेन फॉर्म भरने का लिंक खोला गया है | अन्य केटेगरी के अभ्यर्थी Registration ना करें | अन्य केटेगरी के अभ्यर्थी यदि फ़ीस जमा भी करवा भी देते हैं, तो पूरा आवदेन फॉर्म नहीं भर सकेंगे |

REET 2021 Exam Date घोषित

REET का syllabus अगस्त में पूरा हो जायेगा |

पिछले दो वर्ष से जब से कोरोनावायरस भारत में आया है तभी से लेकर अब तक हर क्षेत्र में परिस्थितियां बहुत ज्यादा बिगड़ चुकी है l जो विद्यार्थी पिछले दो वर्षों से सरकारी जॉब की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए यह दो वर्ष बहुत मुश्किलों भरे हैं | क्योंकि इन दो वर्षों में काफी परीक्षाएँ ना होने से काफी अभ्यार्थी डिप्रेशन का शिकार हो गए हैं | वैसे तो काफी परीक्षाएँ स्थगित की जा चुकी हैं | परंतु REET 2021 बहुचर्चित परीक्षा में से एक है |

रीट 2021 सबसे पहले 25 अप्रैल को प्रस्तावित होनी थी, परंतु कोरोना वायरस के कारण यह परीक्षा 20 जून 2021 को कराने का फैसला लिया गया था | 20 जून 2021 को भी रीट की परीक्षा नहीं हो पाई इसके मुख्य दो कारण थे l पहला यह कि ऐसे अभ्यर्थी जो EWS कैटागरी से संबंधित थे, आरक्षण का लाभ ना मिलने के कारण वह रीट 2021 का फॉर्म भरने से वंचित रह गए थे |

इसीलिए सरकार के द्वारा उन्हें दोबारा फॉर्म भरने के लिए अनुमति दी गई थी | ईडब्ल्यूएस के अभ्यार्थियों के लिए दोबारा फॉर्म रिओपन ना होने के कारण परीक्षा तिथि में बदलाव किया गया | दूसरा मुख्य कारण यह भी था कि कोरोनावायरस के कारण हर प्रदेश में होने वाली परीक्षाएँ स्थगित कर दी गई थी, क्योंकि कोरोनावायरस के कारण कर्फ्यू लगा दिया गया था |

16 लाख अभ्यर्थी REET 2021 की परीक्षा देंगे

Expert tips REET 2021 के लिए

अब ऐसे में जब कोरोनावायरस पर थोड़ा नियंत्रण किया गया है तो परीक्षाओं के लिए नई तारीख भी घोषित की जा रही है l हाल ही में REET 2021 New Exam Date घोषित की गई है | अब रीट 2021 परीक्षा 26 सितंबर 2021 को प्रस्तावित की जाएगी | रीट से संबंधित एक नई खबर और सामने निकल कर आ रही है आइए इस खबर के बारे में विस्तार से जानते हैं l

REET 2021 के लिए अभ्यर्थी कर सकेंगे आवेदन l

जैसे हमने आपको बता ही दिया कि सरकार के द्वारा EWS Candidates को दुबारा फॉर्म भरने के लिए अनुमति दी गई है l इसलिए सरकार के द्वारा वेबसाइट को दुबारा ऐसे अभ्यर्थियों के लिए खोल दिया गया है l EWS के सभी अभ्यार्थी जो उम्र के कारण फॉर्म भरने से वंचित रह गए थे, अब वह अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं |

REET के लिए Standard Books से करे तैयारी

फर्जी डिग्री देने वाला गिरोह सक्रिय हुआ

यदि आप ईडब्ल्यूएस के कैंडिडेट है तो आप जरूर इसमें आवेदन करना | इसी के साथ-साथ एक खबर और भी है हाल ही में ही सरकार के द्वारा यह विचार चल रहा है कि Reet की वैलिडिटी बढ़ाई जाए या नहीं l कुछ राज्य एवं केंद्र सरकार के द्वारा किसी भी टेट परीक्षा की वैलिडिटी को बढ़ाकर लाइफटाइम कर दिया गया है l अब विद्यार्थी को सिर्फ एक बार ही Tet Exam को पास करना होगा वही टेट एग्जाम हमेशा Valid रहेगा l ऐसे में यह देखना होगा कि क्या राजस्थान सरकार REET की Validity को Life Time करती है या फिर नहीं l