REET 2021 के लिए जरुरी पात्रता पूरी करने के लिए फर्जी डिग्री देने वाला गिरोह हुआ सक्रिय, रीट 2021 के लिए न्यूनतम 50% अंक होने जरुरी है, पात्रता प्रक्रिया पूरी करवाने के लिए फर्जी अंकतालिका देकर अंक बढ़ाने वाला गिरोह भी काम में लगा हुआ है |
नमस्कार दोस्तों-Result Uniraj टीम आपको इस पेज में REET 2021 की पात्रता के लिए फर्जी डिग्री देकर अंक बढ़ाने के वाले गिरोह के बारे में सम्पूर्ण जानकारी बताएगी | माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान, अजमेर द्वारा REET 2021 के विज्ञापन में शैक्षणिक पात्रता में न्यूनतम 50% अंक होने की पात्रता रखी गई है |
REET 2021 के विज्ञापन के अनुसार अभ्यर्थी के स्नातक या स्नातकोत्तर में से किसी एक में कम से कम 50% अंक होने आवश्यक है | इस नए नियम से सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों की मुश्किलें बढ़ गई है | REET 2021 की पात्रता संबंधी नए नियम का फायदा उठाने के लिए फर्जी डिग्री उपलब्ध करवाने वाला गिरोह सक्रिय हो चूका है |
पिछली रीट 2018 में भी वैटेज के नियम की वजह से मामला एसओजी तक पंहुचा था | अधिक जानकारी के लिए आप इस पेज को आखिर तक जरूर पढ़े|
REET पात्रता के नए नियमों से गिरोह हुआ सक्रिय-
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान अजमेर द्वारा REET 2021 का विज्ञापन जारी करने के बाद से ही फर्जी डिग्री दिलाने वाला गिरोह हुआ सक्रिय | इस बार REET 2021 में पात्रता के लिए नियमों में कुछ बदलाव किये गए है | नए नियमों के अनुसार अभ्यर्थी के स्नातक या स्नातकोत्तर किसी एक में कम से कम 50 फीसदी अंक होने अनिवार्य है |
इस नियम से सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों की मुश्किलें बढ़ गई है | प्रदेश में बहुत से ऐसे अभ्यर्थी है जिनके 50% से कम अंक है | इसका फायदा उठाने के लिए फर्जी गिरोह सक्रिय हो चूका है | फर्जी गिरोह ऐसे अभ्यर्थियों को अपने जाल में फंसाकर उनको ठगने का काम कर रहे है | इसके अलावा वे उनसे दावा भी कर रहे है कि आपको अच्छे अंको की मार्कशीट दिलवा देंगे |
विभाग ने जारी किया अलर्ट-
फर्जी डिग्री के मामले लगातार बढ़ने के कारण से शिक्षा विभाग ने भी अलर्ट जारी कर दिया है | सयुंक्त सचिव उच्च शिक्षा विभाग ने अपने आदेश में बताया कि निजी विश्वविधालयों को स्टडी सेंटर या अन्य सेंटर की अनुमति राज्य सरकार व यूजीसी से लेना अनिवार्य है |
इसके अलावा उन्होंने बताया कि पाठ्यक्रमों में प्रवेश भी मेरिट के आधार पर ही दिए जा सकते है | इसलिए जो भी यह सोच रहे है कि हम कंही से जुगाड़ कर अच्छे अंको की मार्कशीट ले लेंगे | आप ऐसे किसी भी गिरोह के जाल में नहीं फंसे जिससे आपको बाद में परेशानी का सामना करना पड़े |
REET 2021 की पात्रता में इनको मिलेगी छूट-
रीट 2021 की शैक्षणिक पात्रता के लिए जरुरी अंको में कुछ वर्गो को छूट प्रदान की गई है | इन वर्गो के अलावा सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के स्नातक या स्नातकोत्तर किसी एक में कम से कम 50 फीसदी अंक होने आवश्यक है |

नोट-अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग/MBC/EWS/विशेष योग्यजन/विधवा/तलाकशुदा महिला अभ्यर्थियों को निर्धारित योग्यता के अर्हक अंको में 5% की छूट दी जाएगी |

NCTE की अधिसूचना दिनांक 29 जुलाई 2011 के अनुसार-भाषा अध्यापक, सामाजिक अध्ययन, गणित और विज्ञान के अध्यापको के संबंध में इस अधिसूचना में निर्धारित न्यूनतम योग्यता मापदंड लागू होंगे|
नोट-दोस्तों REET 2021 से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए आप कमेंट कर हमारी टीम से सहायता ले सकते हो-धन्यवाद
