REET परीक्षा 25 अप्रैल 2021 को ही होगी, शिक्षा मंत्री डोटासरा ने कहा कि आज की स्थिति में रीट परीक्षा 25 अप्रैल को ही है, रीट परीक्षा की तिथि में बदलाव की जरुरत पड़ी तो सीएम स्तर पर होगा निर्णय |

नमस्कार दोस्तों-Result Uniraj टीम आपको इस पेज में REET 2021 की परीक्षा कब होगी इसके बारे में सम्पूर्ण जानकारी बताएगी | माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान (अजमेर) द्वारा रीट परीक्षा की लिखित परीक्षा हेतु 25 अप्रैल 2021 की तिथि निर्धारित कर दी गई थी, लेकिन कुछ सामाजिक संगठनों और भाजपा नेताओं ने परीक्षा तिथि को बदलने की मांग उठाई थी |

25 अप्रैल 2021 को महावीर जयंती होने की वजह से जैन समाज के पदाधिकारियों और भाजपा नेताओं ने कहा कि महावीर जयंती जैन समाज का सबसे बड़ा पर्व है | इसलिए रीट परीक्षा की तिथि को बदला जाये | लेकिन राजस्थान सरकार द्वारा इसके जवाब में अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है |

इसलिए जो भी बेरोजगार अभ्यर्थी रीट परीक्षा की तैयारी में लगे हुए है, वे 25 अप्रैल 2021 को आधार मानकर ही अपनी तैयारी करे | अधिक जानकारी के लिए आप इस पेज को आखिर तक जरूर पढ़े |

रीट 25 अप्रैल 2021 को ही होगी-

राजस्थान प्रदेश के शिक्षा मंत्री अधिकारिक बयान में कहा है कि आज की तारीख यानी स्थिति में रीट परीक्षा 25 अप्रैल 2021 को ही होगी | उन्होंने कहा कि रीट परीक्षा की तिथि में बदलाव के लिए कई संगठनों ने लिखा है कि 25 अप्रैल 2021 को महावीर जयंती है, इसलिए परीक्षा तिथि में बदलाव किया जाये |

REET 2021 परीक्षा के लिए Standard Books 

इसके अलावा गोविन्द सिंह डोटासरा ने कहा कि अगर जरूरत भी पड़ी तो इसके लिए सीएम स्तर पर उचित निर्णय लिया जायेगा | उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी रीट परीक्षा की तैयारी 25 अप्रैल 2021 को मानकर ही करे| अगर फिर रीट परीक्षा की तिथि में फेरबदल होता है, तो आपको अपनी तैयारी को और अच्छी तरह से करने का मौका मिल जायेगा |

रीट परीक्षा तिथि को बदला जाये-

शिक्षा मंत्री डोटासरा ने अपने बयान में कहा है कि रीट परीक्षा 25 अप्रैल 2021 को ही होगी | लेकिन कुछ संगठनों के अलावा रीट परीक्षा की तैयारी में लगे हुए अभ्यर्थियों का कहना है कि इस बार रीट के Syllabus में कुछ नए टॉपिक भी जोड़े गए है | इसलिए उनको पढ़ने के लिए कुछ समय और दिया जाना चाहिए | इसके अलावा बेरोजगारों का कहना है कि अभी तक तो रीट परीक्षा के आवेदन भरे जा रहे है |

REET आवेदन में संशोधन 22 फरवरी से 25 फरवरी 2021 तक

इसलिए आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी तैयारी के लिए कम से तीन से चार माह का समय मिलना चाहिए | इसलिए परीक्षा जून या जुलाई माह में होनी चाहिए | लेकिन करीब 70% से अधिक अभ्यर्थियों का कहना है कि परीक्षा 25 अप्रैल 2021 को ही होनी चाहिए |

नोट-दोस्तों क्या रीट परीक्षा 25 अप्रैल 2021 को ही होनी चाहिए या फिर कुछ और समय मिलना चाहिए | इसके लिए आप कमेंट कर हमारी टीम को अवगत करवा सकते हो |