REET 2021 Exam Date घोषित, राजस्थान सरकार ने रीट परीक्षा 26 सितम्बर 2021 को आयोजित करवाने का निर्णय किया है, रीट और कॉलेज व्याख्याता की परीक्षा टकराने की संभावना है, बेरोजगारों ने परीक्षा तिथि बदलने को कहा, शिक्षा मंत्री ने कहा जाँच करवाकर निर्णय लिया जाएगा |
हम सभी यह बात बहुत अच्छे से जानते ही हैं कि Reet 2021 Exam Date में दो से तीन बार बदलाव किए जा चुके हैं l रीट 2021 की परीक्षा तिथि जब भी घोषित की जाती है उसके कुछ ही समय पश्चात परीक्षा तिथि पर संकट के बादल मंडरा जाते हैं l पहले जब रीट परीक्षा अप्रैल में होनी थी तो कोरोनावायरस और Ews के कारण रीट परीक्षा तारीख में बदलाव किए गए थे और परीक्षा 20 जून 2021 को प्रस्तावित होनी थी l
Notification Regarding EWS Form Filling
लेकिन 20 जून 2021 को भी कोरोनावायरस की दूसरी लहर के कारण परीक्षा नहीं हो पाई और इस तारीख को आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया l अब हाल ही में ही 17 जून 2021 को रीट 2021 की परीक्षा की नई तिथि घोषित कर दी गई है | राजस्थान शिक्षा मंत्री गोविंद डोटासरा ने खुद ट्वीट करके यह जानकारी दी है कि Reet 2021 की परीक्षा अब 26 सितंबर 2021 को प्रस्तावित की जाएगी |
रणनीति से तैयारी करोगे तो REET syllabus अगस्त में पूरा हो जायेगा |
इस खबर से रीट के अभ्यर्थियों में खुशी की लहर दौड़ गई है | क्योंकि बहुत विधार्थी ऐसे हैं जो 2 या 3 वर्षों से इस परीक्षा का इंतजार कर रहे हैं l समय पर परीक्षा ना होने के कारण सभी विद्यार्थियों का मनोबल टूट चुका था | अब नई परीक्षा तिथि की तारीख को सुनने के बाद सभी विद्यार्थियों ने कमर कस ली है और वह दोबारा से रीट 2021 की तैयारी में जुट गए हैं l परंतु इतना होने के बावजूद भी रीट की परीक्षा पर अब दोबारा से संकट के बादल छा चुके हैं | आइए पूरी खबर के बारे में विस्तार से जानते हैं l
परीक्षा तिथि टकराने की संभावना-बेरोजगारों ने किया विरोध
जैसे ही हमने आपको बताया की REET 2021 अब 26 सितंबर 2021 को प्रस्तावित की जाएगी l जिस वजह से ऐसे 16 लाख अभ्यार्थी जो पिछले दो-तीन वर्षों से बेरोजगारी का सामना कर रहे हैं उनमें कुछ उम्मीद जरूर जगी है l राजस्थान शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने ट्वीट के माध्यम से रीट की परीक्षा तारीख के बारे में जानकारी दी हैं l
16 लाख अभ्यर्थी REET 2021 की परीक्षा देंगे
तभी से इस परीक्षा के लिए दोबारा असमंजस की स्थिति बन गई है l इसका मुख्य कारण यह है कि कॉलेज लेक्चरर की परीक्षा तिथि रीट परीक्षा 2021 से टकरा रही है l राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित कॉलेज लेक्चरर की परीक्षा 22 सितंबर से 4 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी l अब ऐसे में उन अभ्यार्थियों के सामने मुश्किलें खड़ी हो गई हैं l
जो कॉलेज लेक्चरर एवं Reet 2021 दोनों की तैयारी कर रहे हैं l यदि ऐसे अभ्यर्थी बड़ी संख्या में वह तो सरकार के सामने वह अपनी बात रख सकते हैं कि रीट की परीक्षा को दोबारा फिर से आगे बढ़ाया जाए l क्योंकि दोनों परीक्षाओं लगभग एक ही समय पर प्रस्तावित की जाएगी l
एबीवीपी के द्वारा परीक्षा तारीख को आगे बढ़ाने की की जा रही है मांग l
शिक्षा मंत्री गोविंद डोटासरा ने रीट की परीक्षा घोषित करके लाखों अभ्यर्थियों के मन में यह द्वंद की स्थिति उत्पन्न कर दी है कि क्या वाकई में ही रीट 2021 दोबारा से आगे चली जाएगी l वैसे एबीवीपी ने विद्यार्थियों के हित की बात को रखते हुए रीट की परीक्षा की तारीख को फिर से आगे बढ़ाने के बारे में अपील की गई है l
एबीवीपी का कहना है कि यदि यह दोनों परीक्षा एक ही समय पर होगी तो कॉलेज लेक्चरर वाले विधार्थी रीट 2021 की परीक्षा में शामिल नहीं हो पाएंगे l जिस वजह से उनका भविष्य खराब हो सकता है l ऐसे विद्यार्थी जो दोनों परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं उनका यह मानना है कि उनके लिए यह दोनों ही परीक्षा अति महत्वपूर्ण है l
क्योंकि इस बेरोजगारी के दौर में विद्यार्थी यह चाहते हैं कि उनका कहीं ना कहीं चयन हो जाए इसीलिए वह दोनों परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं l अब देखना यह होगा कि रीट 2021 की परीक्षा तारीख तीसरी बार फिर से आगे बढ़ाई जाएगी या नहीं l यदि रीट 2021 की तारीख आगे बढ़ाई जाएगी तो इससे रीट वाले अभ्यार्थियों का मनोबल दोबारा से टूट जाएगा l
