अगर आप REET 2021 के लिए तैयारी रणनीति बनाकर करोगे तो आपका Syllabus अगस्त माह में पूरा हो जायेगा, रीट लेवल-1 के लिए कक्षा 10वीं तक की पुस्तके पढ़े, रीट लेवल-2 के लिए कक्षा 12वीं तक की किताबें पढ़े, REET 2021 में जुड़े नए टॉपिक को ज्यादा समय देवे,

नमस्कार दोस्तों-Result Uniraj टीम आपको इस पेज REET 2021 की तैयारी आप कम समय में कैसे करे, इसके बारे में सम्पूर्ण जानकारी बताएगी | माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान, अजमेर द्वारा REET 2021 का विज्ञापन जारी कर आवेदन मांग लिए गए है|

इस बार REET 2021 के लिए करीब 15 लाख आवेदन आने की संभावना है | क्योंकि इस बार वाणिज्य वर्ग वाले अभ्यर्थी भी रीट परीक्षा में शामिल होने वाले है | ऐसी स्थिति में आपको अधिक मेहनत करनी होगी | इसके अलावा REET 2021 के Syllabus में कुछ नए Topic और भी जोड़े गए है |

इसलिए आप अगर परीक्षा की तैयारी एक रणनीति बनाकर नहीं करेंगे, तो आप प्रतियोगिता परीक्षा में पिछड़ सकते हो | इसलिए आप घबराएं नहीं, बल्कि अपनी तैयारी को एक अच्छी रणनीति बनाकर मंजिल तक ले जाये |

Notes & Job Update के लिए फॉर्म भरे

REET 2021 Today News

आप किस प्रकार अपनी तैयारी करे, जिससे आप REET 2021 की परीक्षा में अच्छे अंक लाकर तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती में चयनित हो सके | इसके लिए हमारी टीम आपको कुछ स्टेप बता रही है | जिससे आप REET 2021 की तैयारी कम समय में कर अच्छे अंक प्राप्त कर सकते हो | इसके लिए आप इस पेज को आखिर तक जरूर पढ़े |

REET 2021 में कैसे अच्छे अंक प्राप्त करे-

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर, राजस्थान द्वारा राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (REET) 2021 के लिए नया Syllabus जारी करने के बाद से अभ्यर्थियों की परेशानी बढ़ चुकी है | अब अभ्यर्थियों की और से सवाल किये जा रहे है कि हम इतने कम समय में REET 2021 की तैयारी कैसे करे, जिससे हमारे अंक आ सके |

REET 2021 Exam Tips for last 2 months

लेकिन दोस्तों आपको घबराने की जरुरत नहीं है | क्योंकि आप अच्छी रणनीति से REET 2021 की परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर सकते हो | REET 2021 के Syllabus में 90% तो केवल पुराना पाठ्यक्रम ही रखा गया है |

REET Official website

REET 2021 Notification

Rajasthan REET Complete details

Rajasthan REET 2021 Online form

इसके अलावा जो 10% नया Syllabus जोड़ा गया है | उसमे कुछ ऐसे टॉपिक भी है, जिनको आपने पहले भी किसी न किसी परीक्षा में जरूर पढ़ा है | या अगर नहीं भी पढ़ा है, तो आप नए Syllabus के लिए थोड़ा ज्यादा समय देवे |

इसके अलावा आप अब तक जो पुस्तके पढ़ते आ रहे हो, उनका ही नियमित अध्ययन करते रहे | हमारी टीम कुछ स्टेप आपको यहाँ इस पेज में बता रही है, जिससे आप आसानी से कम समय में REET 2021 की परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर सकते हो |

इस रणनीति से पाए REET 2021 पाए सफलता-

यहाँ इस पैराग्राफ में हमारी टीम आपको कुछ ऐसे steps बता रही है | जिससे आप REET 2021 में कम समय में अच्छे अंको से सफलता हासिल कर सकते हो | अभी आपके पास जून के करीब 15 दिन शेष है, इसके अलावा जुलाई, अगस्त और सितम्बर को मिलाकर करीब 85 दिन बाकि है | इन 85 दिनों में आप कैसे अपना Syllabus पूरा कर सकते हो | इसके लिए आपको एक अच्छी रणनीति बनाकर तैयारी करनी है |

तनाव रहित रहकर तैयारी करे-

अगर आप REET 2021 की परीक्षा में बैठने वाले हो तो, सबसे पहले आपको तनाव रहित रहना होगा | क्योंकि अधिकतर अभ्यर्थी इसी तनाव में रहते है कि इस बार तो नया पाठ्यक्रम है और परीक्षा में कम समय बचा है | ऐसे में कैसे तैयारी कर पाउँगा |

REET 2021 के पाठ्यक्रम में यह नए टॉपिक जुड़े

अगर आप भी यह सोचकर परेशान हो रहे हो तो, आप बहुत बड़ी गलती कर रहे हो | क्योंकि यह तो है नहीं कि केवल आपको ही कम समय मिल रहा है या फिर आपके लिए ही अलग से Syllabus बनाया गया है | इसलिए पढ़ते समय बिल्कुल भी तनाव नहीं रखे |

Syllabus को दो भागो में बांटकर तैयारी करे-

आप REET 2021 के Syllabus को दो भागो में बांटकर तैयारी करे | 10% नए Syllabus के Topics को थोड़ा अधिक समय देवे, क्योंकि यह आपके सामने पहली बार आ रहे है | इसके अलावा पुराने वाले Syllabus को भी एक बार-बार पढ़ते रहे |

पाठ्यक्रम को अंको में बांटकर तैयारी करे-

बोर्ड द्वारा नया Syllabus जारी कर दिया गया है, इसलिए आपको यह भी पता चला गया है | किस विषय में क्या जुड़ा है और किस में क्या हटाया गया है | इसके अलावा आप अधिक अंको वाले Topics को थोड़ा ज्यादा पढ़े | REET 2021 में राजस्थान का भूगोल, इतिहास, कला-संस्कृति आदि भागो से ज्यादा टॉपिक जोड़े गए है | इसलिए इनको अधिक समय देवे |

REET Study Material

REET Exam form help video link

REET सहित 4 भर्तियों पर सुनवाई इसी सप्ताह मे

Rajasthan REET 2021 New Syllabus

खुद के नोट्स बनाकर तैयारी करे-

आप अगर REET 2021 की तैयारी कर रहे हो तो, खुद के नोट्स जरूर बनाये | क्योंकि अभी चाहे आप किसी भी बुक से पढ़ रहे हो | लेकिन जब परीक्षा की तिथि नजदीक यानी रिवीजन के समय पर आप पढोगे तो खुद बनाये हुए नोट्स बहुत ही फायदेमंद रहेंगे |

सभी विषयों को समय देवे-

आप तैयारी करते वक्त एक बात का ध्यान जरूर रखे कि आप सभी विषयों को नियमित रूप से पढ़ते रहे | क्योंकि अगर आप किसी भी एक विषय को कुछ दिन के लिए नहीं पढोगे, तो जब आप उसको पढ़ने बैठोगे तब आपको यह लगेगा कि यह मुझे इसको और पढ़ने की जरूरत है | इसलिए एक टाइम टेबल से सभी विषयो को नियमित जरूर पढ़े |

3 महीने में REET की तैयारी कैसे करे

स्वयं का मूल्यांकन करते रहे-

REET 2021 की तैयारी के दौरान आप स्वयं का मूल्यांकन जरूर करते रहे | इसके लिए आप चाहे तो किसी Coaching Classes की ऑनलाइन टेस्ट सीरीज को ज्वाइन कर सकते हो या फिर कोई मॉडल टेस्ट बुक से टेस्ट दे सकते हो | इसके अलावा आप 24 घंटो में जो भी तैयारी करे, उसका रिवीजन अपने मित्र के साथ कर सकते हो | जिससे आपका हर दिन रिवीजन भी होता रहेगा |

इंटरनेट का भी सहारा लेना चाहिए-

अगर REET 2021 में कुछ टॉपिक नए जोड़े गए है, लेकिन वे आपके पास उपलब्ध नहीं है | इसके लिए आप इंटरनेट का सहारा ले सकते हो | आप संबंधित टॉपिक को इंटरनेट पर सर्च करोगे तो आपको इसका हल जरूर मिल जायेगा | फिर आप अपने नोट्स बना सकते हो |

सही पाठ्यक्रम का चयन करे-

REET 2021 की तैयारी करते वक्त आपको एक बात का विशेष ध्यान रखना होगा कि आप केवल और केवल सही टॉपिक को ही पढ़े | Syllabus को हमेशा अपने पास रखे और Syllabus में दिए गए टॉपिक्स को ही पढ़े | इसके अलावा आप किसी भी टॉपिक को नहीं पढ़े | क्योंकि Syllabus के अलावा पेपर में प्रश्न नहीं आएंगे |

REET 2021 परीक्षा तिथि में बदलाव किया जाये

रीट लेवल-2 के लिए कौनसी बुक पढ़े-

यहाँ इस पैराग्राफ में हमारी टीम आपको REET 2021 में लेवल-2 के लिए जो महत्वपूर्ण books है, उनके बारे में बता रही है | इसके अलावा आप अगर कक्षा 1 से 12 तक NCERT की Books पढ़ते हो तो सबसे अच्छा रहेगा | क्योंकि NCERT की books में गलती कम आती है | इसके अलावा परीक्षा में अगर किसी प्रश्न का गलत उतर हो तो, इनके आधार पर Objection कर सकते हो |

REET 2021 Guideline
REET 2021 Guideline

S.No.

Subject

Author & Publisher

1.

Child Development & Pedagogy

1. P D Pathak  
2. S. Mangal
3. Himani Singh (Amazon Best Seller)
4. Dheer Singh Dhabhai

2.

Mathematics

R S Agarwal

3.

Science

1. Lucent Publication  
2. Arihant Publication

4.

SST {Social Science}

Arihant Publication

5.

All in one {Full Syllabus }

1. Lakshya Publication Level 2
2. Rai Publication
3. Disha Publication

6.

All in one {Short & Sweet}

Sandeep {Vimal Book}

REET परीक्षा 2021 लेवल-1 के लिए Books

अगर आप रीट लेवल-1 की तैयारी करे रहे हो तो, यहाँ हमारी टीम आपको कुछ महत्वपूर्ण books के नाम बता रही है | लेकिन अगर आप कक्षा 1 से 10 तक की NCERT की books पढ़ते हो तो, सबसे अच्छा रहेगा | लेकिन आजकल थोड़ा गाइड पढ़ने का ट्रेंड अधिक चलन में है | इसलिए आप निम्न books को पढ़ सकते हो |

Subject

Author & Publisher

All in One

1. Lakshya Publication  
2. Rai Publication
3. Daksh Publication

नोट-दोस्तों हमारी टीम आपसे आशा करती है कि आप एक अच्छी रणनीति बनाकर REET 2021 में अच्छे अंक हासिल करोगे | अगर आपको REET 2021 से संबंधित कोई भी जानकारी चाहिए पूछनी हो तो, कमेंट कर सकते हो-धन्यवाद