वानिंदु हसरंगा ने किया युजवेंद्र चहल को पर्पल कैप से आउट, IPL में ऑरेंज और पर्पल कैप के लिए हर खिलाड़ी की इच्छा रहती है, आईपीएल 2022 में पर्पल कैप पर वानिंदु हसरंगा ने जमाया कब्जा, ऑरेंज कैप पर जोस बटलर का नाम बरकरार है |
नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग अपने चरम पर पहुंच चुका है। 29 मई को ipl का फाइनल मैच खेला जाएगा। ये मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। जिसके बाद विजेता टीम को ट्रॉफी और ऑरेंज कैप और पर्पल कैप जीतने वाले खिलाड़ी को उसका प्राइस मनी भी दिया जाएगा।
Computer Teacher Notes PDF
RCB की हार से उलझी प्ले ऑफ की गुत्थी
पर्पल कैप को लंबे समय से पहने हुए युजवेंद्र चहल को अंत में आकर झटका लगा है। उनसे ये पर्पल कैप छीन कर दूसरे खिलाड़ी ने अपने सर पर सजा ली है।

पर्पल कैप और ऑरेंज कैप
मौजूदा आईपीएल में इस बार बल्लेबाजों से ज्यादा गेंदबाजों की चर्चा रही है। यही कारण है कि इस बार बहुत ज्यादा मैच हाई स्कोर देखने को नहीं मिले। गेंदबाजों का एवरेज भी खतरनाक रहा है। आपको बता दें दी पूरे सीजन में जो गेंदबाज सबसे ज्यादा विकेट लेता है उसे पर्पल कैप दी जाती है।
IPL में जिंदा रहने के लिए मैच की कसम
ठीक उसी तरह जो बल्लेबाज सबसे ज्यादा रन बनाता है उसे ऑरेंज कैप से नवाजा जाता है। कल खेले गए PBKSvsRCB के मैच से पहले पर्पल कैप युजवेंद्र चहल के पास थी लेकिन मैच के बाद उनकी ये कैप किसी और गेंदबाज के पास चली गई है।
UP Police Constable Notes PDF
Static GK PDF
युजवेंद्र से छीनी पर्पल कैप
रॉयल चैंलेजर्स बैंगलोर के गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने अभी तक आईपीएल के 12 मैचों में 23 विकेट हासिल किए है और पर्पल कैप उन्ही के पास थी। लेकिन RCB के गेंदबाज वानिंदु हसरंगा ने पंजाब किंग्स के खिलाफ दो विकेट चटका कर युजवेंद्र को ही अपना शिकार बना डाला और उनसे पर्पल ले ली है।
अब हसरंगा के भी 13 मैचों 23 विकेट हो गए हैं, लेकिन बेहतर इकॉनोमी होने के चलते वानिंदु हसरंगा सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में पहले नंबर पर पहुंच गए है। वहीं, चहल दूसरे नंबर पर खिसक गए हैं।
वानिंदु हसरंगा के पास पर्पल कैप
श्रीलंकाई खिलाड़ी गेंदबाज वानिंदु हसरंगा ने आईपीएल 2022 में अभी तक अच्छा प्रदर्शन किया है। उनकी गेंदों को समझना किसी भी बल्लेबाज के लिए आसान नहीं है। हसरंगा की गेंदों को बल्लेबाज जल्दी से पढ़ नहीं पाता है, इसी वजह से वह आउट हो जाता है।
उमरान मलिक ने रचा ipl में इतिहास
पंजाब किंग्स के खिलाफ हसरंगा ने भानुका राजपक्षे और विकेटकीपर जितेश शर्मा का विकेट अपने नाम किया। इससे पहले हसरंगा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आग उलगते हुए मैच में 5 विकेट भी हासिल किए थे। वानिंदु हसरंगा को आरसीबी टीम ने 10.75 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा था।
ऑरेंज कैप का सरदार
आईपीएल में ऑरेंज कैप का दावेदार राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक ओपनर जोस बटलर है। जोस बटलर का जोश शुरुआत से ही हाई है और वो ऑरेंज कैप की लिस्ट में टॉप पर अभी तक बने हुए हैं। मौजूदा आईपीएल टूर्नामेंट में जोस बटलर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।
देखिए IPL के फ्लॉप खिलाड़ी का सुपर हिट डांस
बटलर ने आईपीएल 2022 के अभी तक खेले गए 12 मैचों में 632 रनों का पहाड़ खड़ा किया हुआ है। इस दौरान उन्होंने गजब के तीन शतक भी लगाए हैं। बटलर ने मौजूदा आईपीएल में शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया है जिसकी बदौलत उन्होंने अपनी टीम को कई हारे हुए मैच तक जीताए हैं।
वो राजस्थान रॉयल्स के लिए सबसे बड़े मैच विनर बनकर उभरे हैं। जोस बटलर ने 12 मैचों में 56.81 के एवरेज से इन रनों को बनाया है। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर लखनऊ सुपर जाएंट्स के कप्तान केएल राहुल है। राहुल ने अभी तक 12 मैचों में 459 रन बनाए हैं।
