157 kmph की Speed से गेंद फेंक कर उमरान मलिक ने रचा ipl में इतिहास, IPL 2022 में उमरान मलिक ने रचा नया इतिहास, उमरान मलिक ने 157 KMPH की गति से गेंद डाली, टॉप चार तेज गेंदबजों की बात करे तो उमरान मलिक अकेले ही है |

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग में कल खेले गए दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच में उमरान मलिक ने आईपीएल 2022 के इतिहास की सबसे तेज गेंद फेंकी। उमरान ने 157 kmph की रफ्तार से गेंद कर खुद का ही रिकॉर्ड तोड़ दिया।

मैक्सवेल और विराट कोहली में हुई नोक झोंक

आईपीएल के इस सीजन में ये सबसे तेज स्पीड के साथ फेंकी गई गेंद थी। आईपीएल 2022 में सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड उमरान मलिक के नाम पर दर्ज हो चुका है। ये गेंद आईपीएल 2022 के 50वें मैच में फेंकी गई।

Umran Malik created history in IPL by throwing the ball at a speed of 157 kmph

आईपीएल इतिहास का बड़ा रिकॉर्ड

दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए मैच में उमरान मलिक ने आईपीएल के इतिहास का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है। हैदराबाद के गेंदबाज उमरान मलिक ने आईपीएल 2022 के इतिहास की सबसे तेज गेंद डाली। इससे पहले भी उमरान मलिक 153 किमी प्रति घंटे से ज्यादा की रफ्तार वाली गेंद फेंक चुके हैं।

157 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से फेंकी गेंद

आईपीएल में ऑक्शन के दौरान उमरान को हैदराबाद की टीम ने 4 करोड़ में खरीदा था। उनके प्रदर्शन को देखकर फ्रेंचाईजी ने उन पर बड़ा दांव खेला था जिसे अब उमरान मलिक सही साबित करते हुए नजर आ रहे हैं। उमरान ने इस सीजन में अभी तक अच्छा प्रदर्शन किया है।

धोनी के आउट होने पर विराट कोहली ने दी गाली

हालांकि उमरान दिल्ली के खिलाफ खेले गए मैच में महंगे साबित हुए। लेकिन उमरान ने सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड तोड़ कर एक बार फिर सबको अपनी गेंद की गति से हैरान कर दिया। उन्होंने दिल्ली के आखिरी ओवर की चौथी गेंद 157 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से फेंकी। जबकि इसके बाद 5वीं गेंद 155 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से फेंकी थी।  

अब तक उमरान

जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज उमरान मलिक आईपीएल में अब तक कुल 13 मैच खेल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 17 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई है। उमरान मलिक का आईपीएल में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन एक ओवर में 25 रन देकर 5 विकेट का है।

टॉप 4 में अकेले उमरान

उमरान मलिक ने अभी तक आईपीएल 2022 की सबसे तेज गेंद फेंकी है। आपको बताते हैं अभी तक उमरान मलिक ने किस गति से गेंदबाजी कर सबको हैरत में डाला है। टॉप 5 सबसे तेज गेंद जो आईपीएल 2022 में फेंकी गई उसमें टॉप 4 में तो उमरान मलिक ही है।   

देखिए IPL के फ्लॉप खिलाड़ी का सुपर हिट डांस

  • 157 किमी/घंटा – उमरान मलिक

  • 155 किमी/घंटा- उमरान मलिक

  • 154 किमी/घंटा- उमरान मलिक

  • 153.9 किमी/घंटा- लॉकी फर्ग्यूसन

  • 153.3 किमी/घंटा- उमरान मलिक

मैच का हाल

इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने सनराइजर्स हैदाराबाद के सामने 207 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। टीम की ओर से डेविड वार्नर ने शानदार नाबाद 92 रनों की पारी खेली। तो वहीं रोवमेन पॉवेल ने भी ताबड़तोड़ 35 गेंदों में 67 रनों की नाबाद पारी खेल कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।

विरोधी पस्त

जवाब में खेलने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 186 रन ही बना सकी और मैच गंवा बैठी। सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम ने जल्दी ही विकेट खोना शुरू कर दिया।

हांलाकि निकोलस पूरन ने 34 गेंदों में 62 रनों की पारी खेल कर मैच में टीम को बनाए रखने की भरपूर कोशिश की लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके। पूरन के अलावा एडिन मार्करम ने भी 25 गेंदों में 42 रनों का योगदान दे कर अपनी टीम को जीत दिलाने का दम भरा लेकिन वह भी काम नहीं आया।

ipl point table

इस जीत के साथ दिल्ली ने ipl point table में छलांग लगाते हुए पांचवें नंबर पर पहुंच गई है। दिल्ली ने 10 मैचों में अभी तक 5 में जीत और 5 में हार का मुंह देखा है। अब आईपीएल प्ले ऑफ की दौड़ और भी रोचक होती जा रही है। टॉप चार टीमें आईपीएल प्ले ऑफ खेलेंगी।