RCB की हार से उलझी प्ले ऑफ की गुत्थी, IPL 2022 में किस टीम को प्ले ऑफ में खेलने का मौका मिलेगा यह अभी तय नहीं हुआ, RCB की हार के बाद से पॉइंट्स में भी काफी फेरबदल हुआ है, CSK & MI दोनों टीमें बाहर हुई |

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग में बीते कल खेले गए मैच में पंजाब किंग्स ने रॉयल चैंलेजर्स बैंगरोल को हरा कर प्ले ऑफ की उम्मीदों को कायम रखा है। पंजाब किंग्स ने पहले खेलते हुए स्कोर बोर्ड पर 209 लगाए। जिसके जवाब में रॉयल चैंलेजर्स बैंगलोर की टीम 155 रन ही बना सकी और 54 रनों से मैच हार बैठी।

IPL में जिंदा रहने के लिए मैच की कसम

इस हार के साथ RCB की प्ले ऑफ में पहुंचने की मुश्किलें अब काफी बढ़ गई है। RCB का अब सिर्फ एक ही मैच बचा है जोकि गुजरात के साथ होना है।

RCB's defeat complicates play-off mystery

RCB की हार के बाद उलझी प्ले ऑफ की लिस्ट

RCB की इस हार के बाद प्ले ऑफ की लिस्ट काफी दिलचस्प मौड़ पर आ पहुंची है। मुंबई, चेन्नई के बाहर होने और गुजरता के प्ले ऑफ में जगह बनाने के बाद अब बाकी की बची हुई सात टीमें प्ले ऑफ के लिए जंग लड़ रही है। ग्रुप स्टेज के अब सिर्फ दस मैच बचे हैं।

धोनी और जडेजा के बीच हुई अनबन

ऐसे में सभी टीमें अपने बाकी के बचे हुए मुकाबले को जीत कर या तो सीधे प्ले ऑफ में पहुंच जाएंगी या फिर दूसरी टीम की हार पर प्ले ऑफ की राह देंखेगी।  

नेट रनरेट पर फंसेगा मामला

पंजाब से मिली हार के बाद RCB की मुश्किलें बढ़ गई है। टीम ने अभी तक अपने 13 मैचों में 7 में जीत और 6 में हार देंखी है। लेकिन ये हार RCB के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। क्योंकि RCB का अगला मुकाबला ipl point table में टॉप और प्ले ऑफ में सबसे पहले क्वालीफाई करने वाली टीम गुजरात से है।

प्ले ऑफ में पहुंचने के लिए RCB को गुजरात से हर हाल में पार पाना होगा। बड़े अंतर से मिली जीत ही RCB को प्ले ऑफ में बनाए रख सकती है। क्योंकि इस मैच में जीत के बाद RCB के 14 मैचों में 16 अंक होंगे। और अगर दूसरी टीम के भी 16 अंक हुए तो पेच नेट रन रेट पर आकर फंस जाएगा। ऐसे में दूसरी टीम की उम्मीदें ज्यादा है क्योंकि अभी उनके 2-3 मैच बाकी है।

कौन करेगा क्वालीफाई

पंजाब की इस शानदार जीत से चाहे किसी को फायदा हुआ हो या न हुआ हो लेकिन RCB की हार से दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद को जरूर फायदा हुआ है। अब दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स को अपने बाकी के बचे हुए दो मैच जीतने हैं जिसके बाद दोनों के 16 अंक हो जाएंगे।

उमरान मलिक ने रचा ipl में इतिहास

तो वहीं हैदराबाद को 16 अंक तक पहुंचने के लिए तीनों मैच जीतने जरूरी है। इसके बाद प्ले ऑफ में पहुंचने के लिए असली खेल शुरु होगा। नेट रनरेट के आधार पर जिसका नेट रनरेट बेहतर होगा वो टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लेगी।

केकेआर लगभग बाहर

आईपीएल का खिताब दो बार जीत चुकी केकेआर के प्लेऑफ में पहुंचने के चांस इस बार बेहद कम ही है। टीम ने अभी तक खेले गए 12 में से 5 मुकाबले जीतकर प्वाइंट्स टेबल में 8वें पायदान पर है। टीम के अभी सिर्फ 10 ही अंक है अगर बाकी के बचे हुए दो मैच टीम जीतती भी है तो वह 14 अंक तक ही पहुंच पाएगी। ऐसे में बाकी टीमों के प्रदर्शन पर उनका प्ले ऑफ में पहुंचने का सपना का टिका रहेगा।

प्ले ऑफ से एक जीत दूर लखनऊ

लखनऊ सुपर जाएंट्स को प्ले ऑफ में क्वालीफाई करने के लिए सिर्फ एक जीत की जरूरत है। टीम के अभी दो मैच बाकी है। लखनऊ के पास अभी 16 अंक है। ऐसे में टीम को अगले दो मैच RR और KKR के खिलाफ खेलने हैं। अगर टीम दोनों मैच हार जाती है तो प्ले ऑफ की रेस बेहद की उलझी हुई नजर आएगी।

वहीं राजस्थान की टीम अपने बचे दोनों मैच जीतती है तो वह प्लेऑफ के लिए आसानी से क्वालीफाई कर सकती है, मगर एक हार उन्हें 16 अंक पर ला कर अटका देगी और फिर नेट रन रेट पर मामला टिक जाएगा।