धोनी और जडेजा के बीच हुई अनबन, IPL 2022 में हर दिन नए किस्से होते है, अभी धोनी और जडेजा के बीच जंग शुरू हो गई, टीम मैनेजमेंट ने जडेजा को किया आईपीएल से बाहर |

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग में अभी तक 11 में से 4 मैच जीत चुकी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम से एम एस धोनी और रविंद्र जडेजा के बीच खटपट की आवाज आ रही है। बीते बुधवार की रात को चेन्नई सुपर किंग्स की टीम मैनेजमेंट ने रविंद्र जडेजा के आईपीएल 2022 से बाहर होने की जानकारी दी।

T20 वर्ल्ड कप के लिए टीम घोषित

जैसे ही ये खबर लोगों के बीच पहुंची तो सोशल मीडिया पर इस बात की चर्चा होने लगी कि धोनी और जडेजा के बीच अनबन हुई है। जिसकी वजह से जडेजा को टीम से बाहर कर दिया गया।

Difference between Dhoni and Jadeja

धोनी और जडेजा के बीच तनातनी!

लेकिन इस बात से इतर चेन्नई सुपर किंग्स की फ्रेंचाइजी ने अपने अधिकारिक बयान में जडेजा की पसली में चोट लगने को टूर्नामेंट से बाहर होने का कारण बताया है। लेकिन वहीं दूसरी ओर कुछ रिपोर्ट्स इस बात का दावा करती हुई नजर आई की रविंद्र जडेजा को चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने इंस्टाग्राम के साथ-साथ ट्विटर हैंडल से भी अनफॉलो कर दिया है।

जानिए आईपीएल 2022 का ताज किसको मिल सकेगा |

जिसके बाद जडेजा और धोनी के बीच खबरों के बाजार में फैली अफवाहों को और हवा दी। आपको बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स ने बुधवार रात को अपने ट्विटर हैंडल पर ये सुचना दी कि ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के खिलाफ रिवर्स फिक्सेशन के दौरान चोट लगी थी जिसके बाद वह चोट से परेशान है। इसलिए उन्हें टूर्नामेंट से बाहर कर दिया गया है।

चेन्नई सुपर किंग्स का ऑफिशियल बयान

चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने ऑफिशियल बयान में कहा कि रविंद्र जडेजा ने पसली में चोट की सूचना दी। रविवार को दिल्ली कैपिटल के खिलाफ खेले गए मैच में वे चेन्नई सुपर किंग्स के लिए उपलब्ध नहीं थे। वह डॉक्टर्स की निगरानी में थे और चिकित्सा सलाह के आधार पर उन्हें आईपीएल के बाकी सत्र के लिए बाहर कर दिया गया है।  

जडेजा ने इंस्टाग्राम पर फ्रैंचाइज़ी को किया अनफॉलो

इन सबके दौरान कई रिपोर्टस् में इस बात को भी कहा गया कि जडेजा ने इंस्टाग्राम पर फ्रैंचाइज़ी को भी अनफॉलो कर दिया है। जडेजा पिछले 10 सालों से फ्रैंचाइज़ी के एक महत्वपूर्ण सदस्य रहे हैं और आईपीएल 2022 के लिए टीम के सबसे महंगे खिलाड़ी के रूप में उभरे। चेन्नई सुपर किंग्स की फ्रैंचाइज़ी ने उन्हें 16 करोड़ रुपये की बड़ी राशि के लिए रिटेन किया।

सौंपी गई थी टीम की कमान

इस सीजन में जडेजा को आईपीएल 2022 शुरू होने से ठीक पहले चेन्नई सुपर किंग्स की कमान सौंपी गई थी। लेकिन सीजन के दौरान टीम के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद जडेजा ने कप्तानी छोड़ दी और बीच सीजन में धोनी को फिर से टीम की कमान दी गई।

उमरान मलिक ने रचा ipl में इतिहास

कप्तानी के दबाव में जडेजा बल्ले और गेंद से भी फ्लॉप रहे। हालांकि उसके बाद टीम ने किसी तरह कुछ मैच जीत कर अभी तक खुद के प्ले ऑफ में जाने की उम्मीदों को कामय किया हुआ है।

अगला मैच

चेन्नई सुपर किंग्स का अब अगल मुकाबला मुंबई इंडियंस के साथ होगा। मुंबई इंडियंस पहले ही आईपीएल प्ले ऑफ से बाहर हो चुकी है। लेकिन अगर चेन्नई को प्ले ऑफ तक पहुंचना है तो उसे अपने बाकी के बचे हुए सभी मैचों को अच्छे अंतर से जीतना होगा।

साथ ही साथ ऊपर की टीमों को उनके बाकी बचे हुए मैच में हार मिले इस बात की उम्मीद भी चेन्नई को करनी होगी। तब जाकर चेन्नई आईपीएल 2022 के प्ले ऑफ की लिस्ट में अपनी जगह बना पाएगी।