Safety Guidelines जारी होने के बाद भी School व Coaching Institute धड़ले से चल रहे है, कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बाद भी प्रदेश में कोचिंग और स्कूल बंद नहीं हुए, Guidelines में कुछ खामियां रहने की वजह से स्कूल और कोचिंग संचालक फायदा उठा रहे है, बच्चो के अभिभावक सरकार से मदद मांग रहे है |

राजस्थान राज्य में कोरोनावायरस का संक्रमण फिर से तेजी से फैलना शुरू हो चुका हैं। इसी को देखते हुए राजस्थान सरकार ने School तथा Coaching Institutes के लिए भी Guidelines जारी की है कि अगले आदेशों तक यह बंद ही रहेंगे ताकि राज्य के बच्चों को कोरोनावायरस के खतरे से बचाया जा सकें।

Scholarship आवेदन नहीं हो पाने से छात्र परेशान हुए 

  • जिस प्रकार पहले राजस्थान राज्य में कोरोना संक्रमण फैला था, तो ठीक उसी प्रकार यह फिर से फैल चुका हैं। बीते सोमवार को राज्य में एक ही दिन में 6,000 से ज्यादा मामले सामने आए हैं जिनमें से 2 लोगों की तो मौत भी हो चुकी हैं।

  • यदि अबकी बार समय रहते ही Coronavirus को नियंत्रित ना किया गया, तो इससे पहले से भी अधिक लोगों की जाने जा सकती हैं। क्योंकि अबकी बार कोरोनावायरस का New Variant Omicron पहले Variant से भी कई गुना ज्यादा खतरनाक हैं। 

  • इसलिए यह सरकार की जिम्मेवारी बनती है कि लोगों की सुरक्षा का पूरा इंतजाम किया जाए। राज्य में School तथा Coaching Institutes के ऐसे मामले सामने आए हैं जिनकी वजह से Rajasthan Government पर भी सवाल किए जा रहे हैं।

Safety Guidelines News
  • सरकार के मना करने के बाद भी School व Coaching Institute लगातार खुल रहे हैं इतना ही नहीं बल्कि यह शाम 4:00 बजे तक चल रहे हैं।

Guidelines में ही कई खामियां होने के कारण, उठा रहे हैं स्कूल व कोचिंग संचालक इनका फायदा

  • सरकार के द्वारा कोरोनावायरस की रोकथाम के लिए जो Guideline जारी की गई हैं उनमें बहुत सी खामियां है। इन्हीं खामियों का फायदा राज्य के School व Coaching Center के संचालक उठा रहे हैं।

  • दरअसल सरकार ने यह Guideline जारी की थी कि, जो भी School या Coaching Institute नगर निगम क्षेत्र में आते हैं तो उन्हें अपने संस्थान अगले आदेशों तक बंद करने होंगे। 

  • इस बात का तो आपको पता ही है कि जब CBSE तथा IB Board के द्वारा स्कूल खोलने के लिए काफी ज्यादा जमीन होती हैं, तो तभी उन्हें मान्यता दी जाती हैं।

  • परंतु ज्यादातर CBSE व IB Board School शहरों के नगर निगम क्षेत्र से बाहर की तरफ ही बनते हैं क्योंकि वही पर उन्हें काफी ज्यादा जमीन मिल पाती हैं।

छात्राओं को स्कूटी के साथ साथ अन्य लाभ भी मिलेंगे |

  • पिछले कुछ सालों में शहरों का दायरा काफी ज्यादा बढ़ चुका हैं इसीलिए सिंगारिया, मंडोर, बनाड़ जैसे कई क्षेत्र अब तक नगर निगम में शामिल नहीं हुए हैं और इसी का फायदा इस प्रकार के School व Coaching Institute भी उठा रहे हैं।

  • सरकार ने कोरोनावायरस के चलते School व Coaching Institutes को बंद करने के आदेश दे दिए। परंतु आदेशों में सिर्फ नगर निगम क्षेत्रों में संचालित हो रहे स्कूल व कोचिंग संस्थानों को ही बंद करने के निर्देश दिए थे।

  • इसीलिए जो School व Coaching Institute नगर निगम क्षेत्र के बाहर आते हैं तो वह Guidelines का पालन भी नहीं कर रहे हैं।

ज्यादा संक्रमण वाले शहरी क्षेत्रों से आते हैं अधिकतर बच्चे व शिक्षक

परेशानी वाली बात तो यह भी है कि शहर के बाहर संचालित हो रहे इन Schools तथा Coaching Institutes में जो बच्चे पढ़ने आ रहे हैं। या फिर बच्चों के साथ-साथ शिक्षक व अन्य स्टाफ उन्हीं शहरी क्षेत्रों में से आते हैं जहां पर कोरोनावायरस का संक्रमण काफी ज्यादा फैला हुआ हैं।

यदि सरकार के द्वारा जल्द ही इन शिक्षण संस्थानों को बंद नहीं करवाया गया, तो कोरोनावायरस का खतरा काफी तेजी से फैल सकता है जिसकी वजह से बहुत से माता-पिता अपने बच्चों को भी खो सकते हैं।

बच्चों के अभिभावक मांग रहे हैं सरकार से मदद

  • बच्चों के अभिभावकों ने बताया कि स्कूल की ओर से Online Classes भी उपलब्ध नहीं करवाई जा रही हैं। बच्चों की पढ़ाई खराब ना हों इसलिए मजबूरी में बच्चों के माता-पिता को उन्हें स्कूल में भेजना पड़ रहा हैl 

10th & 12th की परीक्षाएं 3 मार्च 2022 से शुरू होने की संभावना

  • मगर जिस प्रकार आजकल का माहौल हैं, तो ऐसे में बच्चे भी कोरोनावायरस से संक्रमित हो सकते हैं। इसीलिए बच्चों के अभिभावकों ने सरकार से भी गुहार लगाई है कि, सरकार को जल्दी ही Guidelines में संशोधन करना चाहिए और शहर के आसपास संचालित हो रहे सभी School व coaching institutes को बंद करने के आदेश देने चाहिए l

  • यदि इन स्कूलों का कोई एक भी बच्चा या कोई स्टाफ संक्रमित हुआ, तो उसकी वजह से अन्य हजारों लोग भी संक्रमित हो सकते हैं इसलिए सरकार को अब इस विषय में जल्द ही निर्णय लेना होगा।

जोधपुर शहर के कोचिंग संस्थान के संचालकों ने, क्षेत्र से बाहर ले लिए हैं परिसर किराए पर

  • सूचना के मुताबिक यह पता चला है कि जोधपुर शहर के नगर निगम क्षेत्र के बाहर कई कोचिंग संस्थानों के संचालकों ने परिसर किराए पर ले रखे हैं और वहीं पर पूरी क्षमता में छात्रों की पढ़ाई जारी है।

  • सरकार के द्वारा जारी की गई Guideline का फायदा Coaching Institute इस प्रकार उठा रहे हैं कि मानो उनकी लॉटरी लग गई हो।

  • इस प्रकार के कोचिंग संस्थान यह बिल्कुल भी नहीं सोच रहे कि उनकी इस गलती की वजह से लाखों लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ सकती हैं।

सुबह 8:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक चल रही है कक्षाएं

जोधपुर शहर के एक विद्यालय ने अभी कुछ दिनों पहले ही अपना नया परिसर बनाया हैं जो कि नगर निगम क्षेत्र से बाहर आता हैं। यहां पर पहले सिर्फ कक्षा 9 वीं से 12वीं तक के बच्चों की ही कक्षाएं लगा करती थी, मगर Corona Guidelines जारी हो जाने के पश्चात स्कूल ने सभी छात्रों की कक्षाएं इस नए परिसर में ही लगवानी शुरू कर दी हैं।

अब सुबह 8:00 बजे रोजाना स्कूल की बस बच्चों को शहर से लेकर इस परिसर में आती है व शाम 4:00 बजे इन बच्चों को वापस घर पर छोड़ने जाती हैं। यदि ऐसा ही कुछ दिनों तक हो और चलता रहा तो फिर कोरोनावायरस के बढ़ते संक्रमण को किसी भी तरह से काबू नहीं किया जा सकेगा।