Rajasthan Board 10th & 12th की परीक्षाएं 3 मार्च 2022 से शुरू होने की संभावना, राजस्थान कक्षा दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं 3 मार्च 2022 से शुरू होने की संभावनाएं, प्रेक्टिकल की परीक्षाएँ 17 जनवरी से 5 फरवरी 2022 तक आयोजित करवाई जाएँगी |

Rajasthan Board of Secondary Education के द्वारा 10th Class और 12th class बोर्ड की परीक्षाओं की तिथियां जारी कर दी हैं। ऐसे लाखों विद्यार्थी हैं जो काफी समय से परीक्षाओं की तिथि जारी होने का इंतजार कर रहे थे। अब Class 10th   और Class 12th छात्र के पास परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए काफी कम समय शेष बचा हैं।

Rajasthan Board की Practical Exam 17 January 2022 से शुरू

इसलिए उन्हें जल्द ही तैयारी करनी होगी ताकि वह परीक्षाओं में शामिल होकर अच्छा प्रदर्शन कर सकें। 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं की तिथि तो जारी कर दी गई है मगर राज्य में कोरोनावायरस का खतरा भी काफी तेजी से बढ़ रहा हैं। इसीलिए परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए Corona Guidelines भी जारी की गई है जिनका पालन करके वह आसानी से कोरोनावायरस से भी बच सकेंगे।

10th Class,12th Class व समक्ष परीक्षाएं आयोजित होंगी 3 मार्च 2022 से 

  • Rajasthan Board of Secondary Education के द्वारा यह जानकारी दी गई है कि, 10वीं, 12वीं व समक्ष परीक्षाएं 3 March 2022 से शुरू कर दी जाएंगी l इसके बाद सभी विद्यार्थी इन परीक्षाओं में शामिल हो सकेंगे। अभ्यार्थियों के Admit Card भी 3 मार्च 2022 से काफी दिन पहले जारी कर दिए जाएंगे ताकि छात्र आसानी से परीक्षा में शामिल हो सकें।

Rajasthan Board 10th & 12th Model Papers 2022

Rajasthan Board 10th & 12th Exams 2022 news
  • 10वीं, 12वीं व समक्ष परीक्षाओं में 20 लाख से भी अधिक विद्यार्थी शामिल होने वाले हैं। इसीलिए इन विद्यार्थियों के लिए विशेष प्रबंध भी किया जाएगा ताकि कोरोनावायरस का संक्रमण भी ना फैले। हम आपको बता दें कि परीक्षाओं के आयोजन को लेकर Education Minister BD Kalla की अध्यक्षता में हाल ही में बैठक की गई थी l उसी उच्च स्तरीय परीक्षा समिति की बैठक में परीक्षाओं के आयोजन का भी निर्णय लिया गया हैं।

परीक्षाओं के समय Covid Guidelines का करना होगा पालन

  • Education Minister BD Kalla ने बताया कि परीक्षाओं का आयोजन Covid Guidelines का पालन करते हुए किया जाएगा। इसीलिए सभी छात्रों को शारीरिक दूरी की पालना करते हुए बोर्ड की परीक्षाओं में शामिल होना होगा।

RBSE 10th Admit Card 2022 

  • Rajasthan Board की परीक्षाओं में जितने भी उम्मीदवार शामिल होंगे, तो उन्हें COVID-19 के दूसरे सभी सुरक्षा नियमों का भी पालन करना होगा। जैसे कि मास्क लगाकर रखना है व बार-बार अपने हाथों को Sanitizer से साफ करते रहना हैं। साथ ही उन्हें परीक्षा में शामिल होने से पहले अपनी जांच भी करानी होगी।

Practical Exams आयोजित होंगे 5 फरवरी 2022 तक

  • Education Minister BD Kalla ने Practical Exams की तिथि भी जारी कर दी हैं। 12वीं कक्षा की प्रायोगिक परीक्षाएं 17 जनवरी 2022 से लेकर 5 फरवरी 2022 तक आयोजित की जाएंगी। शिक्षा मंत्री ने बताया कि Practical Exams के लिए स्थानीय अध्यापक ही नियुक्त किए जाएंगे।

Rajasthan Board 12th Admit Card 2022

  • प्रायोगिक परीक्षाओं को लेकर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के President DP Jaroli नें बताया कि वर्ष 2020 की तरह ही इस वर्ष भी 10वीं और 12वीं की बोर्ड की परीक्षाओं का सफल आयोजन करने के लिए विभाग ने संपूर्ण तैयारियां कर ली हैं।