Social Welfare Department से मिलने वाली Scholarship में निजी कॉलेजों के नाम हुए गायब, राजस्थान सरकार द्वारा दी जाने वाली Post Matric Scholarship का आवेदन नहीं कर पाने की वजह से छात्र हुए परेशान, निजी कॉलेज के नाम पोर्टल से गायब हुए, GGTU से Affiliated Private Collage के नाम हुए पोर्टल से गायब हुए |
राजस्थान राज्य में Social Welfare Department के द्वारा दी जाने वाली Post Matric Scholarship के अंतर्गत उम्मीदवारों को आवेदन करने में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा हैं। वैसे तो इस योजना की शुरुआत छात्रों के फायदे के लिए की गई है मगर छात्रों को फायदा मिलना तो दूर उनका समय और पैसा दोनों ही इस योजना के कारण खराब हो रहे हैं।
Computer Teacher Notes PDF
Rajasthan Mukhyamantri Yuva Sambal Yojana
जब भी Student Scholarship Form भरने की कोशिश करते हैं, तो तभी उनके सामने कोई ना कोई दिक्कत आ जाती है जिसके कारण वह फॉर्म नहीं भर पाते। इसके अतिरिक्त छात्रों के सामने अब एक दूसरी नई समस्या आई हैं जिसकी वजह छात्र कॉलेज का भी चयन नहीं कर पा रहे हैं l क्योंकि Scholarship Portal से Private Colleges का नाम गायब हो चुका हैं। अब सभी छात्रों का यह कहना है कि, जब उन्हें कॉलेजों का ही नाम नहीं दिखाई देगा तो वह आवेदन कैसे करेंगे।

GGTU से Affiliated Private Collage के नाम हुए पोर्टल से गायब
Govind Guru Tribal University, Banswara से Affiliated Private Colleges के नाम Scholarship Portal से गायब हो चुके हैं जिसकी वजह से राज्य के छात्र Scholarship Form भी नहीं भर पा रहे हैं। जब छात्र SSO ID से Login करते हैं, तो login करने के बाद जब University Select करने का विकल्प आता हैं, तो उस पर Click करने के पश्चात केवल Government Colleges तथा कुछ चुनिंदा Private Colleges के नाम ही Portal पर दिख रहे हैं। जबकि ज्यादातर Private Colleges के नाम Portal से गायब हो चुके हैं।
Scholarship Portal से Colleges के नाम गायब होने की वजह से छात्र आवेदन भी नहीं कर पा रहे हैं। इस समस्या का सामना उम्मीदवारों को पिछले 15 दिनों से करना पड़ रहा हैं l लेकिन सोचने वाली बात तो यह है कि 15 दिनों से छात्रों की समस्या का कोई समाधान नहीं किया गया हैं।
आवेदन ना हो पाने के कारण छात्रों को हो रहा है, मानसिक और आर्थिक नुकसान
Post Matric Scholarship के अंतर्गत आवेदन न हो पाने के कारण छात्रों को मानसिक तथा आर्थिक परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा हैं। इस बात का तो आपको पता ही है कि सभी छात्र खुद ही Computer या Laptop के जरिए बार-बार आवेदन करके नहीं देख सकते। इसीलिए ज्यादातर छात्र ईमित्र पर आवेदन करने जाते हैंl मगर आवेदन ना हो पाने के कारण बार-बार उनके पैसे खर्च हो रहे हैं। इसके अतिरिक्त आवेदन ना हो पाने के कारण कई उम्मीदवारों को मानसिक तनाव का भी सामना करना पड़ रहा हैं।
Rajasthan Old Age Pension Scheme
छात्रों ने इस विषय पर जिले के समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों से भी संपर्क किया था। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि Server तथा Technical Problems की वजह से पिछले कई दिनों से यह समस्या आ रही है l आप महाविद्यालय में अपना कोर्स मैपिंग सहित अन्य Online Updation करके देख सकते हैं।
जिन महाविद्यालय ने अभी तक Affiliation Process पूरी नहीं की हैं, तो उनके नाम Portal पर तब तक प्रदर्शित नहीं हो सकेंगे जब तक वह Affiliation Letter को Portal पर Update ना करवा लें। इस विषय में जयपुर की विभागीय तकनीकी टीम को भी अवगत करा दिया गया हैं। इसलिए अब आने वाले कुछ दिनों में सभी छात्रों की समस्याओं का समाधान कर दिया जाएगा फिर वह आसानी से आवेदन कर सकेंगे।
Scholarship Portal पर Govind Guru Tribal University से Affiliated लगभग 120 Private College है जिनमें से केवल कुछ ही कॉलेजों का नाम Scholarship Portal पर हैं।
Post Matric Scholarship की आवेदन की तिथि बढ़ाई गई
Social Welfare Department के द्वारा सत्र 2021 22 के लिए Post Matric Scholarship के अंतर्गत आवेदन की तिथि बढ़ा दी गई है अब सभी छात्र 31 जनवरी 2022 तक आवेदन दे सकेंगे। Post Matric Scholarship के तहत आवेदन तिथि छात्रों की परेशानियों को देखते हुए ही बढ़ाई गई है ताकि हर एक योग्य छात्र स्कॉलरशिप का लाभ ले सकें।
UP Police Constable Notes PDF
Static GK PDF
