Medhavi Chatra Scooty Yojana के आवेदन 15 फरवरी 2022 तक कर सकेंगे, राजस्थान सरकार द्वारा मेधावी छात्रा स्कूटी योजना शुरू की गई है, छात्राएं मेधावी स्कूटी योजना के लिए आवेदन 15 फरवरी तक कर सकती है, छात्राओं को स्कूटी के साथ साथ अन्य लाभ भी मिलेंगे |
राजस्थान राज्य में बेटियों के लिए बहुत सी योजनाओं की शुरुआत की गई हैं ताकि राज्य की बेटियों को शिक्षा के क्षेत्र में प्रोत्साहित किया जा सकें। राजस्थान सरकार का यह मानना हैं कि राज्य की बेटियों को शिक्षा के क्षेत्र में प्रोत्साहित करना बहुत ही जरूरी हैं।
बेटियां माता-पिता का भी गौरव होती है इसीलिए उन्हें पढ़ने का मौका जरूर मिलना चाहिए क्योंकि एक बेटी पढ़कर आगे चलकर काफी ज्यादा लोगों को शिक्षित करती हैं।
राजस्थान सरकार के द्वारा चलाई गई विभिन्न योजनाओं में से ही एक काली बाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना भी हैं।
Kalibai Bheel Medhavi Chatra Scooty Yojana के माध्यम से राज्य की छात्राओं को स्कूटी वितरित की जाएंगी। परंतु इस योजना का लाभ लेने के लिए राज्य की छात्राओं को स्कूटी योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
जब से राज्य की छात्राओं को Kalibai Bheel Medhavi Chatra Scooty Yojana 2021 के बारे में पता लगा था, तो तभी से ही वह आवेदन प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार कर रही थी।
अभी थोड़े दिनों पहले ही 3 जनवरी 2022 को आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी सभी योग्य छात्राएं अब आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।
Kalibai Bheel Medhavi Chatra Scooty Yojana के अंतर्गत स्कूटी की संख्या प्रत्येक जिले में अलग-अलग रखी गई हैं। आगे हम आपको Kalibai Bheel Medhavi Chatra Scooty Yojana के बारे में संपूर्ण जानकारी देते हैं।

Rajasthan Scooty Yojana 2021-22 के अंतर्गत 3 जनवरी 2022 से शुरू हो गई थी आवेदन की प्रक्रिया
Rajasthan Medhavi Chatra Scooty Yojana
Kali Bai Bhil Meritorious Student Scooty Scheme के तहत राजस्थान राज्य में मेधावी छात्राएं Scooty Scheme के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। सभी मेधावी छात्राओं को आवेदन करने के लिए 15 February 2022 तक का समय दिया गया है।
Kalibai Bheel Medhavi Chatra Yojana 2021-22 के अंतर्गत मेधावी छात्राओं के लिए चल रही अन्य स्कूटी वितरण योजनाओं को एकीकृत करके अल्पसंख्यक वर्ग तथा अनुसूचित जाति की छात्राओं को हर वर्ष स्कूटी देकर लाभान्वित किया जाएगा।
Rajasthan Scooty Yojana 2021-22 के अंतर्गत यह सुविधा भी दी गई है कि अगर कोई छात्रा स्कूटी के बदले पैसा लेना चाहती है तो वह पैसा भी ले सकती है। पढ़ने वाली गरीब लड़कियों के लिए तो स्कूटी से ज्यादा कीमत पैसों की है क्योंकि उस पैसे से वह आगे पढ़ाई कर सकती हैं। इसीलिए योजना के अंतर्गत स्कूटी की जगह पर पैसे देने का भी विकल्प दिया गया हैं।
राजस्थान के प्रत्येक जिले में इस योजना के तहत स्कूटी की संख्या अलग-अलग रखी गई हैं। Scooty Scheme के तहत विज्ञान तथा वाणिज्य कला में भी अलग-अलग प्रतिशत के आधार पर स्कूटी की संख्या निर्धारित की गई हैं जिसके बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आप Official Notification भी देख सकते हैं।
राज्य की छात्राओं को प्रोत्साहित एवं प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने के लिए दी जा रही हैं स्कूटी
राजस्थान सरकार की तरफ से संचालित किए जाने वाले Residential School के साथ-साथ Private Schools में नियमित रूप से 12वीं कक्षा में पढ़ाई करने वाली छात्राओं को शिक्षा के क्षेत्र में प्रोत्साहित तथा छात्राओं के मन में प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने के लिए Kalibai Medhavi Chatra Scooty Yojana की शुरुआत की गई है। जब अधिक अंक प्राप्त करने वाली मेधावी छात्राओं को स्कूटी मिलेगी, तो उन्हें देखकर दूसरी छात्राएं भी मन लगाकर पढ़ाई करेंगी और अधिक से अधिक अंक प्राप्त करेंगी।
Kalibai Bheel Medhavi Chhatra Scooty Yojana
Rajasthan Scooty Yojana 2021 के तहत वर्ष 2021 में घोषित हुए 12वीं कक्षा के परिणाम के आधार पर ही स्कूटी प्रदान की जाएगी।
Scooty Yojana 2021 के अंतर्गत योग्यता एवं पात्रता
Rajasthan Board of Secondary Education की 12वीं कक्षा में कम से कम 65% अंक प्राप्त करने वाली छात्राएं Medhavi Chatra Scooty Yojana के अंतर्गत आवेदन कर सकती हैं। जो छात्राएं Central Board of Secondary Education से पढ़ाई कर रही हैं, तो उनके 12वीं कक्षा में कम से कम 75% अंक होने चाहिए तभी वह आवेदन कर सकती हैं।
Scooty Scheme के अंतर्गत केवल नियमित रूप से स्कूल में पढ़ रहे छात्राएं ही आवेदन कर सकती हैं।
इस योजना का लाभ केवल उन्हीं छात्राओं को मिलेगा जो राजस्थान राज्य के किसी भी कॉलेज से Bachelor Degree में प्रवेश लेकर नियमित तौर पर पढ़ाई कर रही हैं। यदि बारहवीं कक्षा के पश्चात कोई भी छात्रा अपने घर रहकर ही Open Board से पढ़ाई करना चाहती हैं तो उस छात्रा को स्कूटी योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
अगर कोई भी छात्रा किसी अन्य योजना से भी आर्थिक सहायता प्राप्त कर रही हैं, तो इस प्रकार की छात्राओं को भी इस योजना का लाभ दिया जाएगा।
इस योजना का लाभ केवल राजस्थान राज्य की मूल निवासी छात्राओं को ही दिया जाएगा।
राजस्थान राज्य की जिन छात्राओं ने पूर्व में ही किसी अन्य कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर राज्य सरकार की किसी भी योजना में स्कूटी का लाभ प्राप्त कर लिया हैं, तो वह छात्राएं Rajasthan Scooty Yojana 2021 का लाभ नहीं ले सकती।
अगर राजस्थान राज्य की किसी भी छात्रा ने 10वीं कक्षा के परिणाम के आधार पर स्कूटी प्राप्त की हैं, तो इस प्रकार की छात्राओं को 12वीं कक्षा के परिणाम के आधार पर पात्र होने पर 40000 रुपए की राशि दी जाएगी।
Rajasthan Scooty Yojana के अंतर्गत आवेदन करने वाली छात्राओं के माता-पिता की सालाना आय 2.50 लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए।
यदि किसी छात्रा के माता-पिता Income Tax भरते हैं, तो वह छात्राएं भी इस योजना के पात्र नहीं है।
Scholarship आवेदन नहीं हो पाने से छात्र परेशान हुए
स्कूटी के साथ-साथ दिए जाएंगे अन्य लाभ
स्कूटी योजना के अंतर्गत छात्राओं को स्कूटी के साथ-साथ अन्य तरह के भी कई तरह के लाभ दिए जाएंगे जैसे कि –
1 वर्ष तक का सामान्य बीमा
5 वर्ष का तृतीय पक्ष कार बीमा
स्कूटी वितरण करते समय 2 लीटर पेट्रोल
एक हेलमेट
स्कूटी का रजिस्ट्रेशन छात्रा के नाम
परिवहन व्यय
Note -: एक बात का सभी को विशेष रुप से ध्यान रखना है कि अगर स्कूटी मिलने के पश्चात किसी भी छात्रा ने 5 साल से पहले स्कूटी को बेचना चाहा, तो उस पर कानूनी कार्यवाही भी की जा सकती हैं। या फिर छात्रा का कोई भी घर का सदस्य स्कूटी को स्कूटी के रजिस्ट्रेशन के 5 वर्ष तक नहीं बेच सकता।
