IPL 2022 Point Table में मचा घमासान, आईपीएल 2022 में काफी कुछ फेरबदल देखने को मिला, आईपीएल की टॉप चार टीमों में काफी घमासान मचा, मुंबई इंडियंस ने नीचे से टॉप 1 पर जमाया कब्जा |
नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग 2022 लगभग अपने आधे पड़ाव पर आ चुका है। ऐसे में सभी टीमें अपने ग्रुप स्टेज के आधे मैच लगभग खेल चुकी है। अब इडियन प्रीमियर लीग की असली दौड़ शुरू हो चुकी है। जहां एक ओर मुंबई इंडियन्स और चेन्नई सुपर किंग्स जीत के लिए तरस गई है,
Computer Teacher Notes PDF
आईपीएल मैच के बीच में ही विराट कोहली से छीनी कप्तानी
वहीं दूसरी ओर पहली बार आईपीएल में हिस्सा ले रही गुजरता टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स ने सभी का दिल जीता है। लेकिन अब टॉप4 की दौड़ और भी कड़ी होती जा रही है।

टॉप पर गुजरात टाइटंस
आईपीएल 2022 को शुरू हुए 3 हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है। IPL POINT TABLE में इस समय टॉप पर हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस है। गुजरात टाइटंस आईपीएल 2022 में अभी तक 6 मुकाबले खेले हैं।
IPL के इतिहास में लगातार 7 मैच हारने वाली पहली टीम बनी मुंबई इंडियंस
इस 6 मैचों में से टीम को 5 में जीत और एक में हार का सामना करना पड़ा है। टीम के नेट रन रेट की बात करें तो गुजरात टाइटंस का नेट रन रेट +0.395 है।
UP Police Constable Notes PDF
Static GK PDF
नंबर दो पर बैंगलोर
IPL point table में मौजूदा दौर में टॉप 4 में दूसरे नंबर में मौजूद है डुप्लेसिस की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने बीते मैच में जीत दर्ज कर दूसरे स्थान पर आई है। आईपीएल 2022 में अभी तक टीम ने 7 मुकाबले खेले हैं। जिसमें टीम को 5 मुकाबलों में जीत और 2 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। टीम का नेट रनरेट +0.251 भी बढ़िया है।
नंबर चार पर राजस्थान
इंडियन प्रीमियर लीग में कौन सी टीम कब बाजी मार कर टॉप 4 में जगह बना ले अभी फिलहाल कुछ कहा नहीं जा सकता लेकिन इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर अभी राजस्थान रॉयल्स ने अपनी जगह बनाई हुई है। राजस्थान रॉयल्स की टीम अपने प्रदर्शन से सभी को हैरानी में डाल दिया है।
SRH के भुवनेश्वर कुमार ने रचा IPL में इतिहास
टीम एक बार फिर 2008 के बाद टीम उस लय में नजर आ रही है जिससे वो आईपीएल 2022 की सरताज बन सके। राजस्थान रॉयल्स ने ipl2022 में अभी तक 6 मैच खेले हैं। इस 6 मैचों में से टीम को 4 में जीत जबकि 2 मैचों में हार मिली है। टीम का नेट रनरेट +0.380 है और 8 अंक है।
Top 4 में लखनऊ
टॉप की इस दौड़ में गुजरात टाइटंस, रॉयल चैंलेजर्स बैंगलोर और राजस्थान रॉयल्स के बाद चौथे नंबर पर लखनऊ सुपरजाइंट्स ने अपना दावा ठोका हुआ है। इंडियन प्रीमियर लीग में पहली बार खेल रही लखनऊ सुपरजाइंट्स ने अभी तक आईपीएल के इस सीजन में 7 मुकाबले खेले हैं।
IPL में फूटा कोरोना बम दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम हुई क्वारंटाइन
इन सात मुकाबलों में टीम ने गजब का खेल दिखाते हुए 4 में जीत दर्ज की है। लखनऊ सुपरजाइंट्स के इस समय ipl point table में 8 अंक है और टीम का नेट रनरेट +0.124 है। टीम के लिए अच्छी बात ये है कि अभी तक टीम लय में दिखाई दे रही है। यदि ऐसा ही प्रदर्शन करती रही तो टीम प्ले ऑफ में अपनी जगह जरूर बना लेगी।
पिक्चर अभी बाकी है
इस लिस्ट में नंबर पांच पर सनराइजर्स हैदाराबाद है। जिसने 6 में से चार मैच जीते हैं। इसके बाद नंबर 6 पर कोलकाता नाइट राइडर्स है। कोलाकाता ने 7 में से 3 मैचों में जीत दर्ज की है। नंबर 7 पर पंजाब किंग्स का नंबर आता है।
पावरफुल बिजनेस वुमन की टीम IPL Play off से बाहर हुई
पंजाब ने 6 में ले 3 मैच जीते और इतने ही हारे हैं। नंबर आठ पर दिल्ली कैपिटल्स फिलहाल बनी हुई है। दिल्ली की टीम ने अभी तक 5 में से सिर्फ दो ही मैच जीते हैं। चेन्नई सुपर किंग्स ipl point table में नंबर 9 पर है। टीम ने अभी तक सिर्फ एक ही जीत दर्ज की है जबकि इसके 6 मैच हो चुके हैं।
और ipl point table में सबसे नीचे नंबर 10 पर मुंबई इंडियंस की टीम है। यही एक मात्र ऐसी टीम है जिसने इस सीजन में अभी तक एक भी मैच नहीं जीता है। 6 के 6 मैच मुंबई इंडियंस ने हारे हैं।
