आईपीएल मैच के बीच में ही विराट कोहली से छीनी कप्तानी, आईपीएल 2021 में विराट घोषणा कर चुके थे कप्तानी छोड़ने कि, फाफ डुप्लेसी की गैर मौजूदगी में एक बार फिर विराट ने कमान संभाली, लेकिन फाफ डुप्लेसी के मैदान में वापस आने के बाद विराट ने कप्तानी का जिम्मा फाफ डुप्लेसी को दे दिया था |

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग 2022 में बीते मंगलवार को लखनऊ सुपर जायन्ट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच शानदार मैच खेला गया। मैच में RCB ने LSG को मात दी। लेकिन मैच के बीच एक समय ऐसा आया जब RCB के पूर्व कप्तान विराट कोहली अचानक से टीम के कप्तान बन गए।

IPL के इतिहास में लगातार 7 मैच हारने वाली पहली टीम बनी मुंबई इंडियंस

इस मैच के दौरान विराट कोहली कुछ देर के लिए मैदान में कप्तानी करते दिखे। जैसे ही विराट ने कप्तानी संभाली तो उनके फैन्स ने भी उनकी कप्तानी का स्वागत किया।

Captaincy snatched from Virat Kohli in the middle of IPL match

फाफ डुप्लेसी नहीं थे मैदान पर

असल में लखनऊ सुपर जायन्ट्स की पारी के दौरान रॉयल चैंलेजर्स बैंगलोर के मौजूदा कप्तान फाफ डुप्लेसी कुछ देर के लिए मैदान पर नहीं उतरे थे। ऐसे में उनकी गैरमौजूदगी में उनकी जगह कप्तानी की बागडोर विराट कोहली ने संभाली।

SRH के भुवनेश्वर कुमार ने रचा IPL में इतिहास

लेकिन फाफ डू प्लेसी के मैदान पर वापस आते ही विराट ने कप्तानी वापस उन्हें सौंप दी। आपको बता दें कि इंडियन प्रीमियर लीग 2021 के दूसरे चरण से पहले ही विराट कोहली ने घोषणा कर दी थी कि यह कप्तान के तौर पर उनका आखिरी आईपीएल सीजन है।

2021 में ही छोड़ चुके कप्तानी

विराट कोहली के कप्तानी छोड़ने के बाद इडियन प्रीमियर लीग 2022 के सीजन के लिए आरसीबी ने फाफ डु प्लेसी को टीम का नया कप्तान बनाया है। कप्तान ने लखनऊ सुपर जायन्ट्स के खिलाफ कप्तानी पारी खेलते हुए 96 रनों का योगदान दिया।

IPL में फूटा कोरोना बम दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम हुई क्वारंटाइन

रॉयल चैंलेजर्स बैंगलोर ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर लखनऊ सुपर जायंट्क के सामने 181 रनों का बढ़िया स्कोर रखा। कप्तानी के दौरान विराट ने अपनी फील्ड प्लेसमेंट और बॉलिंग चेंज से लखनऊ सुपर जायन्ट्स टीम को शुरू से ही दबाव में डाल दिया।

मैच हारी लखनऊ सुपर जायन्ट्स

जवाब में लखनऊ सुपर जायन्ट्स की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 163 रन ही बना सकी। इनफॉर्म कप्तान केएल राहुल लखनऊ सुपर जायन्ट्स को अच्छी शुरुआत नहीं दिला सके और टीम शुरू से ही काफी दबाव में नजर आई।

पावरफुल बिजनेस वुमन की टीम IPL Play off से बाहर हुई-

IPL POINT TABLE में इस हार के साथ लखनऊ सुपर जायंट्स 4थें नबंर पर है। टीम ने अभी तक 7 मैच खेले हैं जिसमें से उसे 4 में जीत और 3 में हार का मुंह देखना पड़ा है। टीम ने 8 अकों के साथ +0.124 का नेट रनरेट फिलहाल बनाया हुआ है।

23 अप्रैल को खेला

रॉयल चैंलेजर्स बैंगलोर की बात की जाए तो IPL POINT TABLE में बैंगलोर 10 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर है। टीम ने अभी तक 7 मैचों में से 5 में जीत का पंजा लगाया है तो वहीं 2 में हार का स्वाद चखा है। टीम का नेट रनरेट +0.251 है।

अब रॉयल चैंलेजर्स बैंगलोर का अगला मुकाबला सनराइजर्स हैदाराबाद से 23 अप्रैल को खेला जाएगा। सनराइजर्स हैदाराबाद IPL POINT TABLE में 5वें नंबर पर है।