IPL के इतिहास में लगातार 7 मैच हारने वाली पहली टीम बनी मुंबई इंडियंस, आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस कुछ खाश प्रदर्शन नहीं कर पाई, मुंबई इंडियंस ने अब सात मैच में से एक भी मैच नहीं जीता, चेन्नई और मुंबई के बीच हुए मुकाबले में धोनी ने किया कमाल |

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में मुंबई इंडियंस लगातार 7 मैच हारने वाली पहली टीम बन गई है। इस साल का आईपीएल तो शायद ही मुंबई इंडियंस जीत पाए लेकिन टीम अपने नाम कई अनोखे रिकॉर्ड कर रही है।

बीते कल खेले गए मैच में एक बार फिर मुंबई को इस सीजन में हार का मुंह देखना पड़ा। इस बार हार का कड़वा घूंट महेंद्र सिंह धोनी ने खुद अपने हाथों से मुंबई इंडियंस को पिलाया।

ऑरेंज और पर्पल की कैप की लिस्ट में आया बड़ा बदलाव

रोहित शर्मा ने पकड़ा अपना मुंह

इंडियन प्रीमियर लीग 2022 में बीते गुरुवार को मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच इस सीजन का 33वां मैच खेला गया। नंबर 9 और नंबर 10 पर काबिज टीमों के बीच इतना रोमांचक होगा ये किसी ने नहीं सोचा था।

Mumbai Indians became the first team in the history of IPL to lose 7 consecutive matches

इस मैच की आखिरी चार गेंद देख कर फैन्स भी दोनों टीमें के नीरस प्रदर्शन से कुछ देर के लिए जरूर ऊबर गए। एक बार फिर माही अपने विंटेज रूप में दिखे और रोहित शर्मा अपना सिर्फ मुंह ही पकड़ कर रह गए।

ब्रावो ने दिखाई चालाकी

चेन्नई को मैच के आखिरी ओवर की चार गेंदों पर जीत के लिए 16 रनों की जरूरत थी। जयदेव उनाद्कट ने पहली ही गेंद पर ड्वेन प्रिटोरियस को आउट कर इस सीजन की पहली जीत का सपना दिखा दिया। प्रिटोरियस 14 गेंद पर 22 रन बनाकर आउट हुए।  

SRH के भुवनेश्वर कुमार ने रचा IPL में इतिहास

लेकिन इसके बाद जो हुआ वो मुंबई की टीम ने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा। इसके बाद स्ट्राइक पर आए ड्वेन ब्रावो ने बड़ी ही चालाकी से अगली ही गेंद पर सिंगल लेकर धोनी को स्ट्राइक दे दी।

आखिरी चार गेंदों का रोमांच

अब सीएसके को अंतिम चार गेंदों पर जीत के लिए 16 रनों की जरूरत थी। आलम ये था कि एक तरफ मिस्टर कूल खड़े थे और दूसरी ओर टेंशन से भरे उनाद्कट। और ओवर की तीसरी गेंद के साथ उनाद्कट आगे बढ़े.. और ये क्या स्लॉट बॉल पर धोनी ने लॉन्ग ऑफ पर जड़ दिया फैल्ट six…। और इसी छक्के के साथ अब आखिरी तीन गेंद पर चेन्नई को चाहिए 10 रन।  

उनाद्कट ओवर की चौथी गेंद के साथ… और ये उन्होंने फेंकी स्लोअर वन… और धोनी ने इसे खेल दिया है फाइन लेग दिशा में… उनाद्कट सिर्फ देखते रह गए और ये चार…। उनाद्कट की ये पांचवीं गेंद…बढ़िया लेंथ पर लेकिन धोनी ने तेजी के साथ इस पर दौड़ कर पूरे किए दो रन… और इन दो रनों के साथ अब चेन्नई को चाहिए आखिरी गेंद पर चार।

IPL में फूटा कोरोना बम दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम हुई क्वारंटाइन

ओवर की अंतिम गेंद उनाद्कट इसे लेग स्टंप पर यॉर्कर फेंकना चाहते थे लेकिन धोनी ने अपने अनुभव का इस्तेमाल करते हुए गेंद को बस दिशा दिखाई और ये मैच चेन्नई जीत गई है। आखिरी गेंद पर धोनी की चालाकी से लगाया हुआ चौका।

मुंबई की बेहद घटिया शुरूआत

और इसी जीत के साथ सीएसके ने मुंबई इंडियंस के हिस्से से ना सिर्फ जीत छीनी बल्कि इस सीजन के प्लेऑफ में पहुंचने का सपना भी लगभग पूरी तरह से तोड़ दिया। आपको बता दें कि सीएसके ने टॉस जीतकर पहले मुंबई इंडियंस को बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर बुलाया।

एशिया की पावरफुल बिजनेस वुमन की टीम IPL Play off से बाहर हुई

मुबंई इंडियंस की शुरूआत एक बार फिर बेहद की घटिया रही और मैच के पहले की ओवर में टीम ने दो विकेट गंवा दिए। टीम किसी तरह 20 ओवर पूरे खेल पाई और उसने चेन्नई के सामने सात विकेट पर 156 रनों का लक्ष्य रखा। सिर्फ तिलक वर्मा ने नॉटआउट 51 रनों की पारी खेली। चेन्नई की ओर से मुकेश चौधरी ने तीन ओवर में 19 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए।