SRH के भुवनेश्वर कुमार ने रचा IPL में इतिहास, आईपीएल में 150 विकेट लेने वाला पहला भारतीय तेज गेंदबाज बना भुवनेश्वर कुमार, भुवनेश्वर कुमार का नाम आईपीएल के सुनहरे पन्नो में लिखा जाएगा, भुवनेश्वर कुमार ने जाहिर खान और संदीप शर्मा को भी पछाड़ा |
नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग में बीते कल खेले गए मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने इतिहास के पन्नों पर अपना नाम दर्ज करा दिया। बीते रविवार को खेले गए मुकाबले में भुवनेश्व कुमार ने अपने आईपीएल करियर में 150 विकेट का आंकड़ा छू लिया है।
Computer Teacher Notes PDF
युजवेंद्र चहल ने बनाई हैट्रिक
ये कारनामा करने वाले वे पहले भारतीय गेंदबाज भी बन गए हैं। अभी तक भुवी के अलावा 150 विकेट लेने का कारनामा कोई अन्य भारतीय खिलाड़ी ipl में अभी तक नहीं कर पाया है।

150 विकेट लेने वाले पहले भारतीय तेज गेंदबाज
SRH के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने बीते रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग में ये उपलब्धि हासिल की है। 150 विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में अन्य दो तेज गेंदबाज श्री लंका के पूर्व तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलने वाले वेस्टइंडिज टीम के ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो हैं।
IPL में फूटा कोरोना बम दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम हुई क्वारंटाइन
आईपीएल में 150 विकेट पूरे करने वालों की लिस्ट में भुवनेश्वर कुमार सातवें गेंदबाज बन गए हैं। हालांकि इससे पहले स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह, पीयूष चावला और अमित मिश्रा अन्य तीन भारतीय गेंदबाज ये कारनामा पहले ही अपने नाम कर चुके हैं, जिन्होंने 150 आईपीएल विकेट लिए हैं।
UP Police Constable Notes PDF
Static GK PDF
आपको बताते चलें कि इस लिस्ट में शामिल होने के लिए राजस्थान रॉयल्स के स्टार स्पिनर गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन भी इस मुकाम को हासिल करने के काफी करीब हैं। राजस्थान रॉयल्स के स्पिनर अश्विन ने इंडियन प्रीमियर लीग में 167 आईपीएल मैचों में 145 विकेट चटकाए हैं। और अब वे 150 विकेट से सिर्फ 5 विकेट दूर है।
प्रदर्शन में गिरावट
गौरतलब है कि इंडियन प्रीमियर लीग के वर्ष 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद को खिताब जीताने में भुवनेश्वर कुमार का अहम रोल रहा था। भुवनेश्वर कुमार ने इंडियन प्रीमियर लीग के उस सीजन में धारदार गेंदबाजी करते हुए कुल 23 खिलाड़ियों को अपना शिकार बनाया था।
एशिया की पावरफुल बिजनेस वुमन की टीम IPL Play off से बाहर हुई
लेकिन इसके बाद अगले साल यानी की वर्ष 2017 के आईपीएल सीजन में भुवनेश्वर ने 26 खिलाड़ियों को पवेलियन की राह दिखाई थी। लेकिन गौर किया जाए तो पिछले कुछ वर्षों में भुवनेश्वर कुमार के प्रदर्शन में कमी आई है।
जहीर खान और संदीप शर्मा को पछाड़ा
चोटों के चलते ना केवल इंडियन प्रीमियर लीग बल्कि इंटरनेशनल क्रिकेट में भी उनके प्रदर्शन में गिरावट देखने को मिली है। साल 2021 में हुए इंडियन प्रीमियर लगी के सीजन में भुवनेश्वर कुमार का प्रदर्शन काफी अच्छा नहीं रहा था। आईपीएल के उस सीजन में भुवनेश्वर कुमार ने केवल 11 मैचों में सिर्फ 6 विकेट ही गिराए थे।
इससे ठीक एस साल पहले यानी की आईपीएल 2020 में चोट के कारण बाहर होने से पहले भुवनेश्वर कुमार ने चार मैचों में तीन विकेट हासिल कर निराजनक प्रदर्शन किया था। भुवनेश्वर कुमार को इंडियन प्रीमियर लीग 2022 की नीलामी में सनराइजर्स हैदराबाद ने 4.20 करोड़ रुपये में खरीदा था।
आपको बता दें कि भुवनेश्वर ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में एक और उपलब्धि अपने नाम की। भुवनेश्वर आईपीएल के पावरप्ले ओवर्स में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज भी बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने जहीर खान और संदीप शर्मा को पछाड़ दिया है।
