श्रमिक स्पेशल ट्रैन में कौन यात्रा कर सकता है, Lockdown में श्रमिकों के लिए चलाई गई ट्रैन कहाँ से कहाँ तक चलेंगी, How to Booking for Shramik Special Train, श्रमिक स्पेशल ट्रैन में खाना भी दिया जायेगा, Lockdown में श्रमिक स्पेशल ट्रैन छः स्टेशनों से चलेगी-
Lockdown श्रमिक स्पेशल ट्रैन से कौन यात्रा कर सकेगा-
नमस्कार दोस्तों-देश में कोरोना महामारी से 25 मार्च 2020 से Lockdown लगा हुआ है| ऐसे में देश के कई हिस्सों में प्रवासी मजदुर, विधार्थी, तीर्थ यात्री और ट्यूरिस्ट फसे हुए है | Lockdown के कारण अपने घर से दूर अन्य स्थान पर फसे हुए लोगो को काफी परेशानी हो रही है | रेल यात्रा का खर्च कांग्रेस पार्टी वहन करेगी-लॉकडाउन में घर जाने वाले प्रवासी लोगो का केंद्र सरकार ने Lockdown में भी स्पेशल ट्रेनों का संचालन आदेश दिए है, कि Lockdown में फसे हुए लोगो को उनके घर तक पंहुचाया जायेगा |
Covid 19 Red, Yellow & Green Zone State & District wise List |
इसके लिए सरकार ने सभी लोगो से उनकी जानकारी भी ली है| जिससे उनको घर भेजने में परेशानी नहीं हो | यह स्पेशल ट्रैन केवल Lockdown में फसे हुए लोगो के लिए ही चलाई गई है | इसमें आम लोग यात्रा नहीं कर सकते है | अगर आप यात्रा कर रहे हो तो, आपको यह करना होगा | Special Train की सम्पूर्ण जानकारी के लिए इस पेज को अंत तक जरूर पढ़े |
स्पेशल ट्रैन चलाने का मुख्य उद्देश्य क्या है
पुरे विश्व में फैली कोरोना महामारी के कारण कई देशो ने Lockdown लगा दिया है| इसी कड़ी में भारत ने भी कोरोना से निपटने के लिए 25 मार्च 2020 से तीन चरणों में 17 मई 2020 तक Lockdown लगा दिया है | इस Lockdown में जो लोग अपने घरो से दूर देश के किसी अन्य हिस्सों में फसे हुए है | और वो अपने घर जाना चाहते है,

उनको घर तक पंहुचाने के लिए केंद्र सरकार ने देश में छः स्पेशल ट्रेनों के संचालन के लिए अनुमति दी है | इन स्पेशल ट्रेनों में केवल Pravasi Majdur, Students, Tirth Yatri, Tourist ही यात्रा कर सकते है | इसके अलावा कोई भी इनमे यात्रा नहीं कर सकेगा | यह स्पेशल ट्रैन एक राज्य से दूसरे राज्य के बीच में चलेंगी | स्पेशल ट्रैन के रुकने के लिए भी निर्धारित स्टेशन बनाये गए है | इनके अलावा नहीं रुक सकती है |
स्पेशल ट्रेनों का संचालन कहाँ से कहाँ तक होगा-
केंद्र सरकार के निर्देशों के अनुसार Lockdown में स्पेशल ट्रेनों का संचालन निर्धारित मार्गो से ही किया जायेगा| इसके अलावा यह ट्रैन नहीं रुकेंगी| स्पेशल ट्रेनों के लिए निम्न मार्ग और स्टेशन निर्धारित किये गए है | इन स्पेशल ट्रेनों का संचालन उसी जगह को ध्यान में रखते हुए किया गया है, जहाँ पर प्रवासी मजदुर ज्यादा फसे हुए है |
COVID 19 Lockdown e-pass Apply Online (WhatsApp, Email) State Wise |
नासिक से लखनऊ-यह ट्रैन महाराष्ट्र से उत्तर प्रदेश जाने वाले लोगो के लिए चलाई गई है |
जयपुर से पटना-राजस्थान की राजधानी जयपुर से बिहार (पटना) जाने वाले लोग इस ट्रैन से यात्रा कर सकेंगे |
कोटा से हटिया-इस ट्रैन का संचालन राजस्थान के कोटा से झारखंड के हटिया तक किया जायेगा |
अलुवा से भुवनेश्वर-अगर कोई ओडिशा का नागरिक केरल के अलुवा में फसा हुआ है, तो इस ट्रैन से सफर कर सकता है |
नासिक से भोपाल-नासिक से यह दूसरी ट्रैन मध्य प्रदेश के भोपाल के लिए चलाई जाएगी |
लिंगमपल्ली से हटिया-अगर झारखण्ड के लोग तेलंगाना में फसे हुए है, तो उनके लिए यह स्पेशल ट्रैन चलेगी |
Lockdown में स्पेशल ट्रैन से यात्रा कौन कर सकता है-
सरकार द्वारा Lockdown में चलाई गई स्पेशल ट्रेनों से यात्रा केवल प्रवासी मजदुर ही कर सकेंगे | क्योंकि सरकार ने कुछ आवश्यक शर्तो के साथ इन स्पेशल ट्रेनों को शरू करने की अनुमति दी है | इसके लिए केवल प्रवासी मजदुर, विधार्थी, तीर्थयात्री, पर्यटक आदि ही पात्र है |
इसके अलावा आप जैसे किसी काम से इन ट्रेनों की यात्रा करना चाहते हो तो, आपको यात्रा करने की अनुमति नहीं मिलेगी | और आपको स्पेशल ट्रेनों को टिकट नहीं मिलेगी | लेकिन आप अगर Lockdown के कारण से फसे हुए हो तो, आप स्पेशल ट्रैन से अपने घर तक जा सकते है |
अपने गृह जिले में जाने के बाद क्या करना पड़ सकता है-
अगर आप सरकार द्वारा चलाई गई स्पेशल ट्रैन से यात्रा कर अपने गृह जिले में आते है, तो वहां आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा आपकी एक बार फिर से आपकी स्क्रीनिंग करवाई जाएगी | अगर स्क्रीनिंग के दौरान आपके अंदर कोरोना के लक्षण पाए जाते है, तो आपको वहाँ से सीधे क्वारेंटाइन सेंटर पर भेजा जायेगा |क्वारेंटाइन सेंटर पर आपको 14 दिनों तक रखा जायेगा |
उन दिनों में आपको किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं बढ़ती है, तो उसके बाद आपको घर भेजा जा सकता है | इसके अलावा स्क्रीनिंग के दौरान आपके अंदर किसी भी प्रकार के कोई लक्षण नहीं पाए जाते है, तो आपको तुरंत आपके घर के लिए भेजा जायेगा |
आप स्पेशल ट्रैन की बुकिंग कैसे कर सकते है
स्पेशल ट्रेन की यात्रा करने वालो की राज्य सरकार द्वारा सूची तैयार की जा रही है| अगर आप भी इस ट्रेन से यात्रा करना चाहते हो तो, इसके लिए हमारी टीम आपको कुछ स्टेप बता रही है | जिससे आप आसानी से अपनी टिकट बुक करवा सकते है |
सबसे पहले आप अपने पास के स्थाननीय प्रशासन से सम्पर्क करे |
वहां पर आप अपनी जानकारी उनको बताये|
जानकारी में आप अपना नाम, राज्य का नाम, जिले का नाम, तहसील का नाम, गांव का नाम, अपने मोबाइल नंबर जरूर बताये |
जिसके आधार पर आपको सूचित किया जा सके |
आपके द्वारा दी गई जानकारी प्रशासन द्वारा रेलवे को भेजी जाएगी |
रेलवे फिर प्रशासन को सूचित करेगा, कि आप इतने लोगो को भेज सकते है |
आपको स्टेशन पर ले जाने की जिम्मेदारी भी स्थाननीय प्रशासन की ही रहेगी |
इसलिए आपके पास जब तक स्थाननीय प्रशासन की और से कॉल नहीं आये या आपको सूचित नहीं किया जाये, तब तक अपने घर से बाहर नहीं जाये |
ट्रेन की टिकट भी आपको स्टेशन ही उपलब्ध करवा दी जाएगी |
नोट-अगर आपको स्पेशल ट्रेन से संबंधित कोई भी जानकारी पूछनी हो तो, आप नीचे कमेंट कर हमारी टीम से सहायता ले सकते है-धन्यवाद
