Lockdown 3.0 Guidelines में यह नियम और शर्ते रहेंगी लागु, ग्रीन और ऑरेंज जोन में शराब और गुटखा की बिक्री से हटेगी पाबन्दी, रेड जोन शुरू होंगी आवश्यक सेवाएं, कंटेनमेंट जोन में जारी रहेगी पूर्ण पाबन्दी
Lockdown 3.0 Guidelines-रेड, ग्रीन, ऑरेंज ज़ोन
नमस्कार दोस्तों-इस पेज में हमारी टीम आपको 04 मई 2020 से 17 मई 2020 तक लगने वाले Lockdown 3.0 की Guidelines के बारे में बताएगी | Lockdown 3.0 के लिए क्या क्या निर्देश रहेंगे | और Lockdown 3.0 में कौन कौन से जोन में क्या क्या सुविधाएं शरू हो सकेंगी |
Covid 19 Red, Yellow & Green Zone State & District wise List | |
आप अगर रेड जोन में आते हो तो, आपके लिए क्या दिशा निर्देश रहेंगे | इसके अलावा Lockdown 2.0 और Lockdown 3.0 में कितना अंतर् है, उसके बारे में भी बताया जायेगा | रेड, ग्रीन, ऑरेंज जोन में क्या क्या सर्विसेज चालू हो सकेंगी | इनकी जानकारी के लिए इस पेज को आखिर तक जरूर पढ़े |
Lockdown 3.0 में इन पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध-
Lockdown 2.0 की बजाय Lockdown 3.0 में बहुत ज्यादा बंदिशे कम कर दी गई है | Lockdown 3.0 केवल नाममात्र का Lockdown है | इसमें इतनी ज्यादा बंदिश नहीं रहेगी | लेकिन फिर भी आप चाहे किसी भी जोन में आते हो, फिर आप इन सुविधाओं का लाभ नहीं ले सकते है | हमारी टीम आपके साथ Lockdown 3.0 में पूर्ण प्रतिबंध रहने वाली सुवधाओं के बारे में अवगत करवा रही है |

देश में कोई भी हवाई यात्रा शुरू नहीं हो सकेंगी |
Lockdown 3.0 में रेल या मेट्रो भी नहीं चलेंगी |
अंतराज्यीय परिवहन पर भी पूर्ण रोक रहेगी |
स्कूल, कॉलेज, रेस्टोरेंट, सिनेमा हॉल, जिम, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स भी बंद रहेंगे |
इसके अलावा किसी भी प्रकार के राजनितिक, धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम में भाग नहीं ले सकते |
Lockdown 3.0 Guidelines- 03 मई के बाद लॉकडाउन के नियम और शर्ते
04 मई 2020 से लगने वाले Lockdown 3.0 के लिए सरकार ने कुछ महत्वपूर्ण दिशा निर्देश जारी किये है | Lockdown 3.0 को चार जोन में विभक्त किया गया है -रेड, ऑरेंज, ग्रीन और कंटेनमेंट जोन | कंटेनमेंट जोन सबसे ज्यादा गतिविधियों पर रोक रहेंगी |
इसके अलावा ग्रीन और ऑरेंज जोन में शराब और पान -गुटखा की बिक्री भी शुरू हो जाएगी | जिस जिले या स्थान पर पिछले 21 दिनों से एक भी कोरोना का संक्रमण नहीं फैला हो, वो भी ग्रीन जोन श्रेणी में आ सकेगा | लेकिन इसके लिए कुछ नियम और शर्ते भी रहेंगी | हमारी टीम आपको Lockdown 3.0 की Guidelines के बारे में बता रही है | आप एक एक बिंदु को ध्यान पूर्वक जरूर पढ़े |
शराब और पान-गुटखा की होगी बिक्री-
Lockdown 3.0 में शराब और पान-गुटखा की बिक्री शुरू होगी | लेकिन यह सुविधा केवल ऑरेंज जोन में ही शुरू की जाएगी | इसके लिए आपको कम से कम दो गज की दुरी का पालन करना होगा | आप पान-तम्बाकू और शराब का सेवक सार्वजनिक स्थान पर नहीं कर सकते है |
यह लोग घरो में ही रहेंगे-
Lockdown 3.0 की Guidelines में कहा गया है, कि बच्चे, बूढ़े और बीमार लोग अपने घरो में ही रहेंगे | अलावा जिनको बीमारी है जैसे-डायबिटीज, बीपी और ह्रदय रोग या गर्भवती महिलाये |
धारा 144 कब से कब तक रहेगी-
सरकार आदेशों के अनुसार आप बिना वजह शाम 7 बजे से सुबह 7 बजे तक अपने घर से बाहर नहीं निकलेगा |
ग्रीन जोन के लिए दिशा निर्देश रहेंगे-
Lockdown 3.0 में उन सभी सुविधाओं में छूट रहेंगी, जो पहले से चल रही है | बाइक पर ड्राइवर के अलावा एक और सवारी बैठ सकती है | 50% सवारियों के साथ चल सकेंगी बसें |
टैक्सी और निजी कार को मिली अनुमति
ऑरेंज जोन में टैक्सी और निजी कार चलाने की अनुमति दी गई है | लेकिन इसके लिए भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए है | कैब में ड्राइवर के अलावा एक और व्यक्ति बैठ सकता है |
कंटेनमेंट जोन में पूर्ण प्रतिबंध-
रेड और ऑरेंज जोन के इलाके जहाँ पर कोरोना के संक्रमण बहुत तेजी से फैल रहे है | उस जोन में सभी गतिविधियों में रोक रहेगी | कंटेनमेंट जोन के सभी व्यक्तियों को आरोग्य सेतु एप का उपयोग करना होगा |
प्राइवेट ऑफिस में होगा काम
Lockdown 3.0 में दिए गए दिशा निर्देशों के अनुसार 33% क्षमता वाले प्राइवेट ऑफिस में काम शुरू हो सकेगा | यह सुविधा रेड जोन के लिए दी गई है |
Lockdown 3.0 से संबंधित दिशा-निर्देशों के बारे में पूछे जाने वाले सवाल?
शाम 7 बजे से सुबह 7 बजे के बीच में किस किस ज़ोन में अपने घर से बाहर निकल सकते है?
किसी भी जोन में नहीं |
बूढ़े, बच्चे, बीमार और गर्भवती महिला अपने घर से बाहर किस जोन वाले निकल सकते है?
किसी भी ज़ोन के लिए लागु नहीं है, सभी को अपने घरो में रहने की सलाह दी गई है|
चार पहिया वाहन कौन कौन से जोन में चल सकेंगे?
ग्रीन, ऑरेंज और रेड जोन में चल सकते है (आवश्यक शर्तो के साथ) |
दुपहिया वाहन किस किस जोन में चल सकता है?
केवल ग्रीन, ऑरेंज और रेड जोन में चल सकते है (आवश्यक शर्तो के साथ) |
मोबाइल फोन, लैपटॉप, स्टेशनरी और कपड़ो की दुकाने खुलेंगी या नहीं?
केवल ग्रीन, ऑरेंज और रेड जोन में चल सकते है (आवश्यक शर्तो के साथ) |
33% स्टाफ के साथ निजी दफ्तर कहाँ पर खुल सकते है?
कंटेनमेंट जोन के अलावा सभी जोन में खुलेंगे|
50 % यात्रियों के साथ बसें किस जोन में संचालित होंगी?
केवल ग्रीन जोन में |
स्पा और सैलून की दुकानें कौन कौन से जोन में खुलेंगी?
ग्रीन और ऑरेंज जोन में |
शराब और पान-गुटखा की दुकानें कौन कौन से जोन में खोली जाएँगी?
ग्रीन, ऑरेंज और रेड जॉन में |
क्या औधोगिक गतिविधियाँ शुरू होंगी?
हाँ जी, केवल कंटेनमेंट जोन को छोड़कर, सभी जोन में शुरू की जा सकेंगी|
कुरियर और पोस्टल सेवाएं भी शुरू होंगी या नहीं?
कंटेनमेंट जोन के अलावा सभी जोन में शुरू होंगी|
क्या ओपीडी और मेडिकल की सेवाएं सभी जगह सुचारु रूप से काम करेंगी?
हाँ जी, केवल कंटेनमेंट जोन के अलावा सभी जगह कार्य शुरू हो जायेगा |
