कांग्रेस पार्टी की अध्यक्षा सोनिया गाँधी ने Lockdown में फसे लोगो के लिए किया ऐलान, लॉकडाउन में घर जाने वाले प्रवासी मजदूरों का रेल यात्रा का खर्च कांग्रेस पार्टी वहन करेगी, लॉकडाउन में अपने घर जाने वाले सभी प्रवासी मजदूरों का रेल किराया कांग्रेस पार्टी देगी
घर जाने वालो का रेल किराया कांग्रेस पार्टी देगी-
नमस्कार दोस्तों-हमारी टीम आपको कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गाँधी द्वारा लॉकडाउन में फसे हुए प्रवासी मजदूरों को लेकर दिए गए बयान के बारे में बताएगी| 04 मई 2020 को सोनिया गाँधी ने कहा है, कि जो भी प्रवासी मजदुर ट्रैन से यात्रा कर अपने घर जाना चाहता है|
उनका किराया कोंग्रस पार्टी वहन करेगी | उन्होंने कहा की देश आजाद होने के बाद यह पहली बड़ी महामारी देखने को मिली है, कि जिसमे लोगो अपने घरो में जाने को मजबूर हो चुके है |इस मुश्किल घड़ी में प्रदेश कोंग्रस पार्टी की हर इकाई सभी जरूरत मंद लोगो की मदद करेगी |
सोनिया गाँधी ने अपने टवीट में यह भी कहा-
कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गाँधी ने अपने ट्वीट में कहा कि कामगार व श्रमिक तो देश की रीड की हडडी है | उनकी मेहनत और कुर्बानी राष्ट्र निर्माण की नींव है| उन्होंने कहा कि सिर्फ चार घंटे में Lockdown का आदेश जारी कर दिया गया था |

ऐसे में बहुत सारे श्रमिक अपने घर तक पंहुचने से वंचित रह गए थे | Lockdown 3.0 में फसने के कारण कई मजदुर तो पैदल ही अपने घरो के लिए रवाना हो चुके थे | फिर भी कई लाख मजदुर देश के कई कोनो में फसे हुए है | वे सब अपने घर तो जाना चाहते है, लेकिन उनके पास पैसा नहीं है |
लेकिन इस मुश्किल घड़ी में भी सरकार और रेल मंत्रालय द्वारा ट्रैन का किराया वसूला जा रहा है | जब विदेश में फसे लोगो को लाने के भारत सरकार द्वारा हवाई जहाज में उनसे किराया भी नहीं लिया जाता है | लेकिन देश ही कई राज्यों में फसे हुए लोगो को उनके घरो तक नहीं पहंचाया जाता है |
नि: शुल्क रेल यात्रा की मांग को उठाया-
देश में कोरोना महामारी के कारण लगे Lockdown के कारण से कई लाख प्रवासी मेहनत कश मजदुर भाई फसे हुए थे | लेकिन वे अपने घरो तक नहीं जा प् रहे थे | ऐसे में भारतीय राष्टीय कांग्रेस ने कई बार भारत सरकार के सामने कई बार नि: शुल्क रेल यात्रा की मांग को उठाया था |
लेकिन रेल मंत्रालय ने भी उनकी एक बात नहीं सुनी| उन्होंने कहा कि जब हम केवल एक कार्यक्रम में देश के खजाने से 100 करोड़ रूपये केवल और केवल खाने और टांसपोर्ट के लिए दे सकते है, तो क्या इन प्रवासी मजदूरों को उनके घर तक पंहुचाने के लिए नि: शुल्क ट्रेन नहीं चला सकते है |

सोनिया गाँधी जी, ने कहा कि इस स्थति को देखते हुए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने यह निर्णय लिया है, कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी की हर इकाई हर जरूरतमंद श्रमिक व कामगार के घर लौटने की रेल यात्रा का टिकट खर्च वहन करेगी |
नोट-दोस्तों यह सूचना हमारी टीम सोशल मीडिया (वाट्सअप, फेसबुक) के जरिए प्राप्त हुई थी, अगर जानकारी किसी भी प्रकार से गलत पाई जाती है, तो इसके लिए हमारी टीम किसी भी प्रकार से जिम्मेदार नहीं होगी |
