भारत में छाया कोरोना का कहर, जाने भारत में कब और कैसे ख़त्म होगा कोरोना संक्रमण, भारत में लॉकडाउन हटने के बारे में एक्सपर्ट ने दी यह राय, किस तरह से हटाया जा सकता है- Lockdown
क्या Lockdown (लॉकडाउन) हटेगा या नहीं
कोरोना महामारी को रोकने के लिए भारत में पहले 14 अप्रैल 2020 तक लॉकडाउन (Lockdown) लगाया गया था | लेकिन फिर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक बुलाई और उसमे सभी से उनकी राय पूछी गई थी |
इसमें सभी ने प्रधानमंत्री जी से लॉकडाउन (Lockdown) को और आगे बढ़ाने के आग्रह किया था | इसलिए फिर इस लॉकडाउन (Lockdown) को 31 मई 2020 तक फिर से बढ़ा दिया गया है | लेकिन अब देखना यह है, क्या 31 मई 2020 के बाद में लॉकडाउन (Lockdown) हट जायेगा | इसके बारे में कुछ एक्सपर्ट (Boston Consulting Group) ने अपनी अपनी राय दी है, वो हमारी टीम आपके साथ साझा कर रही है |
जुलाई तक लॉकडाउन (Lockdown) रह सकता है-
एक्सपर्ट कि राय के अनुसार अगर जुलाई माह से पहले लॉकडाउन (Lockdown) को हटाया जाता है, तो इसके नतीजे कुछ और ही देखने को मिल सकता है | अमेरिका की Bostan कंसल्टिंग ग्रुप ( बीसीजी) ने जॉन हॉप्किंस यूनिवर्सिटी से मिले डेटा के आधार से दुनिया लगभग 20 से 25 देशो को Corona का चार्ट तैयार किया गया है |
इसके मुताबिक अगर किसी भी देश में जुलाई माह से पहले यदि लॉकडाउन (Lockdown) हटाया जाता है, तो हालात बिगड़ सकते है | चीन में भी लगभग चार-पांच महीनो के बाद जाकर लॉकडाउन (Lockdown) को हटाया गया है| यह तब किया गया था, कि वुहान को छोड़कर अन्य शहरो से कोरोना के नए मरीज आने बंद हो गए थे | इसलिए चीन में लॉकडाउन (Lockdown) में ढील दी गई थी |
भारत में लॉकडाउन (Lockdown) जुलाई से सितम्बर तक चल सकता है-
अमेरिका की Bostan कंसल्टिंग ग्रुप ( बीसीजी) के अनुसार भारत में यह लॉकडाउन (Lockdown) जून से सितम्बर माह तक चल सकता है | क्योंकि अभी तो भारत में कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है | बीसीजी के अनुसार अगर भारत में कोरोना के मरीजों के मामले आने कम होने के बाद ही लॉकडाउन (Lockdown) हटाने का निर्णय लेना चाहिए |
अगर जल्दबाजी में लॉकडाउन (Lockdown) हटाने का फैसला लिया जाता है, तो कोरोना के पॉजिटिव मरीजों की बाढ़ आ सकती है | और अगर ऐसा होता है, तो फिर इन हालात को काबू में करना मुश्किल हो जायेगा | क्योंकि भारत में जनसंख्या के हिसाब से देखा जाये तो मेडिकल की सुविधा भी कम पड़ सकती है |
भारत में लॉकडाउन (Lockdown) कब और कैसे हटेगा
देश के लोगो का एक ही सवाल है, कि भारत में लगा लॉकडाउन (Lockdown) 2.0 Guidelines कब और कैसे हट सकता है | देखने में यह सवाल जितना आसान लग रहा है, लेकिन आप सोचकर देखो कि इसका जवाब देना उतना ही मुश्किल काम है | क्योंकि लॉकडाउन (Lockdown) को एक साथ तो हटा नहीं सकते है |

अगर 31 मई के बाद में लॉकडाउन (Lockdown) को एक साथ हटा दिया जायेगा | तो हालात वैसे ही ख़राब हो सकते है, सरकार द्वारा कोरोना के खिलाफ इतने दिनों लड़ी गई लड़ाई, एक पल में ख़राब हो सकती है | इसलिए अगर 31 मई 2020 के बाद अगर लॉकडाउन (Lockdown) हटाया जाता है, तो इसको अलग अलग चरणों में हटाना चाहिए |
भारत में लॉकडाउन (Lockdown) जुलाई माह में हट सकता है-
अभी केंद्र सरकार द्वारा भारत में कोरोना के खिलाफ पुरे देश में 31 मई 2020 तक लॉकडाउन (Lockdown) लगा हुआ है | लेकिन अब देखना यह है, कि लॉकडाउन (Lockdown) कब तक हट सकता है | तो एक्सपर्ट की राय के अनुसार भारत में लॉकडाउन (Lockdown) जुलाई माह में हट सकता है |
क्योंकि भारत में सभी स्कूल और कॉलेजों की परीक्षा के बाद होने वाली छुटियाँ मई और जून महीने में होती है | ऐसे में अगर एक साथ लॉकडाउन (Lockdown) को हटाया जायेगा, तो बच्चे अपने अभिभावकों से बाहर घूमने के लिए जिद्द करेंगे | जिससे कोरोना की लड़ाई से जितने में हम कमजोर पड़ सकते है |
और वैसे देखा जाये बच्चे अभी अपने अपने घरो में है, स्कूल और कॉलेज जाने का भी दबाव नहीं रहेगा | नया सत्र जुलाई माह में शुरू होगा, तो लॉकडाउन (Lockdown) को जुलाई माह में हटाना ज्यादा बेहतर रहेगा | इतने समय में कोरोना के संक्रमण पर काबू भी किया जा सकेगा |
Source of This Article – Aaj Tak & बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप
Discliamer -दोस्तों यह सूचना केवल आपकी सुविधा के लिए डाली जा रही है, इसको आप अधिकारिक सूचना नहीं मान सकते है | Corona के बारे में आधिकारिक जानकारी WHO, India की Corona official website से प्राप्त करे |
India Govt Official Website https://www.mohfw.gov.in/
WHO Website – https://www.who.int/emergencies/diseases/novel-coronavirus-2019
Johns Hopkins University https://coronavirus.jhu.edu/map.html
World o meters website https://www.worldometers.info/coronavirus/country/india/
India Corona Virus Case live updates https://www.covid19india.org/
नोट-दोस्तों आप भी अपनी और से लॉकडाउन (Lockdown) के बारे अपना सुझाव दे सकते है, कि लॉकडाउन (Lockdown) को आगे बढ़ाना चाहिए या 31 मई 2020 के बाद हटा देना चाहिए | आपके सुझाव सादर आमंत्रित है |
