आईपीएल 2022 का पहला प्ले ऑफ मैच हुआ, गुजरात और राजस्थान के बीच हुए प्ले ऑफ मैच में गुजरात की टीम को जीत मिली, राजस्थान की टीम के पास फाइनल में आने के लिए एक और मौका है, जानिए आईपीएल 2022 का ताज किस टीम को मिलेगा |
नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग के ग्रुप स्टेज के मुकाबले पूरे हो चुके हैं। दस में 6 टीमें आईपीएल 2022 से बाहर हो चुकी है। इसके बाद अब ipl में प्लेऑफ के मैच होंगे। पहला मैच गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाना है।
143 kpm की स्पीड से लगी मयंक की पसलियों में गेंद
ये मैच कोलकाता में होगा। आईपीएल में पहली बार डेब्यू कर रही गुजरात टाइटंस ने आईपीएल प्लेऑफ में सबसे पहले क्वालीफाई किया था। जिसके बाद अब टीम अपना प्लेऑफ मुकाबला खेलेगी।

24 मई को होगा प्लेऑफ
आईपीएल 2022 का पहला प्लेऑफ मैच 24 मई को खेला जाएगा। पहले प्लेऑफ मुकाबले में आईपीएल की नई नवेली टीम गुजरात टाइटंस और आईपीएल के सबसे पहले सीजन 2008 की विजेता टीम राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा।
IPL क्वॉलिफायर से पहले मौत के मुंह में फंसी राजस्थान रॉयल्स
राजस्थान रॉयल्स की टीम ने ipl point table में ग्रुप स्टेज के मुकाबलों में दूसरे स्थान पर अपना सफर खत्म किया है तो वहीं दूसरी ओर गुजरात टाइटंस की टीम ने ipl point table में टॉप पर रहते हुए सफर को सफल किया।
ipl final match की जंग
गुजरात टाइटंस की टीम ने ग्रुप स्टेज के मुकाबलों में गजब का खेल दिखाया। टीम ने 14 मैचों में से 10 में जीत दर्ज की जबकि सिर्फ 4 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा। इस दौरान टीम का नेट रन रेट भी +0.316 का रहा। तो वहीं राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 14 मैचों में से 9 में जीत और 5 में हार का मुंह देखा।
दिल्ली दिखाएगी दम प्ले ऑफ में पहुंचेंगे हम
टीम का नेट रन रेट +0.298 का रहा। लेकिन अब कहानी कुछ और है देखना होगा कि GTvsRR के इस पहले प्लेऑफ मुकाबले को जीत कर सीधे ipl final match के लिए कौन सी टीम अपनी जगह पक्की करती है।
जो जीता वो ipl final match के अंदर
GTvsRR के इस मैच में जो भी टीम बाजी मारेगी वो सीधे ipl final match के लिए क्वालीफाई कर जाएगी। जबकि हारने वाली टीम को ipl final match में पहुंचने के लिए एक और मौका मिलेगा। ये मौका उसे दूसरे प्लेऑफ में जीतने वाली टीम के साथ मिलेगा।
29 मई को तय समय पर नहीं खेला जाएगा
दूसरे प्लेऑफ में जो भी टीम जीतेगी उसे GTvsRR की बीच होने वाले मैच में हारने वाली टीम से भिड़ना होगा। जहां पर दोनों टीमों के बीच ipl final match में पहुंचने का मौका मिलेगा।
Ipl का दूसरा playoff मैच
Ipl का दूसरा playoff मैच 25 मई को लखनऊ सुपर जायएंट्स और रॉयल चैंलेजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा। रॉयल चैंलेजर्स बैंगलोर की टीम इससे पहले आईपीएल के फाइनल मैच में तीन बार पहुंच चुकी है लेकिन टीम को जीत नसीब नहीं हुई। इस हिसाब से रॉयल चैंलेजर्स बैंगलोर के पास एक बार फिर बड़ा मौका हाथ लगा है जिसे टीम हर कीमत पर भुनाना चाहेगी।
लेकिन वहीं दूसरी ओर आईपीएल में पहली बार खेल रही लखनऊ की टीम ने अभी तक बढ़िया प्रदर्शन किया है जिसके दम पर टीम ने प्लेऑफ में अपनी जगह बनाई है। ऐसे में लखनऊ की टीम पहली बार में ही आईपीएल का खिताब अपने नाम करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।
LSGvsRCB 25 मई
लखनऊ की टीम ने 14 मैचों मे से 9 में जीत और 5 में हार का सामना किया है। टीम ने ग्रुप स्टेज के मुकाबलों में ipl point table में नंबर तीन पर अपना कब्जा किया है। जबकि रॉयल चैंलेजर्स बैंगलोर को ग्रुप स्टेज के मुकाबलों में 8 में जीत और 6 में हार का सामना करना पड़ा है।
IPL Final Match से पहले समझे आसान भाषा में प्लेऑफ का झमेला
और टीम टॉप 4 में चौथे स्थान पर रही। बता दें कि रॉयल चैंलेजर्स बैंगलोर प्लेऑफ में दिल्ली की हार के चलते अपनी जगह बना पाई है। दिल्ली अपना आखिरी लीग मुकाबला मुंबई के खिलाफ हार गई थी जिसके बाद रॉयल चैंलेजर्स बैंगलोर को प्लेऑफ में जगह मिली है।
