दिल्ली दिखाएगी दम प्ले ऑफ में पहुंचेंगे हम, दिल्ली अगर मैच जीतेगी तो प्ले ऑफ खेलेगी वरना नहीं, CSK को आईपीएल मे हार के साथ विदाई मिली, यदि मुंबई इंडियंस जीतेगी तो RCB को प्ले ऑफ में खेलने का मौका मिलेगा,
नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग में आज खेले जाने वाले मुकाबले में दिल्ली और मुंबई की टीम आमने सामने होंगी। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए दिल्ली अपना दम लगाती हुई नजर आएगी। ये मैच दिल्ली और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए बेहद ही खास है।
Computer Teacher Notes PDF
IPL Final Match से पहले समझे आसान भाषा में प्लेऑफ का झमेला
क्योंकि अगर दिल्ली जीती तो बैंगलोर ipl से बाहर हो जाएगी और अगर दिल्ली हारी तो बैंगलोर की टीम को प्लेऑफ का टिकट मिल जाएगा। इसी के चलते आज मैदान में बैंगलोर की पूरी टीम मुंबई इंडियंस को सपोर्ट करती हुई नजर आएगी।

प्लेऑफ के लिए दिल्ली का दम
प्लेऑफ में टॉप 4 में गुजरात, राजस्थान और लखनऊ पहले ही अपना कब्जा कर चुकी है। अब सिर्फ एक ही टीम को प्लेऑफ में जगह मिल सकती है। और दिल्ली कैपिटल्स हर हाल में आज मुंबई को हरा कर सीधे प्लेऑफ में अपनी जगह बनाना चाहेगी।
अपने आप को तुर्रम खां समझने वाली टीमें हुई बाहर
दिल्ली के अभी 13 मैचों में 14 अंक है और उसकी नेट रन रेट +0.255 है। जबकि बैंगलोर के 16 अंक है लेकिन उनका नेट रन रेट -0.253 है। फिलहाल बैंगलोर टॉप 4 में शामिल है, लेकिन अगर दिल्ली जीत जाती है तो वह प्ले ऑफ में पहुंच जाएगी।
UP Police Constable Notes PDF
Static GK PDF
दिल्ली की जीत की संभावानाए ज्यादा
असल में दिल्ली के मैच जीतने पर ipl point table में 16 अंक ही होंगे लेकिन नेट रन रेट के हिसाब से वह बैंगलोर से काफी आगे है। ऐसे में दिल्ली और बैंगलोर की टीम के 16-16 अंक होने पर भी नेट रन रेट के हिसाब से दिल्ली बाजी मार ले जाएगी और उसे प्लेऑफ में टॉप 4 में जगह मिल जाएगी।
29 मई को तय समय पर नहीं खेला जाएगा
आपको बता दें कि इस मैच में दिल्ली की जीत की संभावानाए ज्यादा है क्योंकि अभी तक मुंबई को इस सीजन में कुछ भी हाथ नहीं लगा है।
मुंबई इंडियंस की जीत से बैंगलोर होगी खुश
मुंबई इंडियंस ने आईपीएल के इस सत्र में अपने सबसे बुरे दौर को देखा है। मुंबई इंडियंस ने अभी तक 13 मैच खेले हैं और उसने 10 मैचों में हार का सामना किया है। पूरे सीजन में मुंबई ने सिर्फ 3 मैच जीते हैं। अपने इस साल के आखिरी मैच को जीत कर मुंबई इस सीजन को खत्म करना चाहेगी।
प्लेऑफ में पहुंचने की खुशी में मैदान के बीच झूम उठे “BJP सांसद” गौतम
ऐसे में मुंबई अपनी साख को बचाने के लिए दिल्ली का खेल खराब कर सकती है। अगर ऐसा हुआ तो बैंगलोर की लॉट्री लग जाएगी और वो सीधे प्लेऑफ में जगह बना लेगी। मुंबई की जीत से शायद मुंबई को उतनी खुशी ना हो जितनी बैंगलोर को होगी।
दिल्ली के सिंकदर
दिल्ली के लिए डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, रोवमैन पावेल ने बल्लेबाजी में अच्छा काम किया है। गेंदबाजों में कुलदीप यादव, अक्षर पटेल और ललित यादव ने अच्छा प्रदर्शन किया। इसके बाद भी दिल्ली की टीम पूरे सीजन लड़खड़ाती हुई नजर आई है। शार्दुल ठाकुर अभी तक अपना अच्छा प्रदर्शन नहीं दिखा पाए हैं। तो वहीं कप्तान पंत ने भी कोई बड़ी पारी नहीं खेली। लेकिन मार्श की बल्लेबाजी टीम के लिए फायदेमंद साबित हुई है।
सचिन के बेटे को मिलेगा मौका?
इस मैच में पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को मौका मिल सकता है। हांलाकि वह दो सत्र में 27 मैचों में बेंच पर ही बैठे रहे हैं। कप्तान रोहित शर्मा ने संकेत दिया था कि वे आखिरी मैच में कुछ नए चेहरों को उतारेंगे।
IPL HISTORY में लगे 1000 छक्के
टीमें :
दिल्ली कैपिटल्स : रिषभ पंत (कप्तान), अश्विन हेब्बार, डेविड वार्नर, मनदीप सिंह, रोवमैन पोवेल, एनरिक नोत्र्जे, चेतन सकारिया, खलील अहमद, कुलदीप यादव, लुंगी नगिदी, मुस्तफिजुर रहमान, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, कमलेश नागरकोटी, ललित यादव, मिशेल मार्श, प्रवीण दुबे, रिपल पटेल, सरफराज खान, विक्की ओस्टवाल, यश ढुल, केएस भरत और टिम सीफर्ट।
मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (कप्तान), अनमोलप्रीत सिंह, राहुल बुद्धि, रमनदीप सिंह, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड, अर्जुन तेंदुलकर, बासिल थंपी, ऋतिक शौकीन, जसप्रीत बुमराह, जयदेव उनादकट, मयंक मार्कंडे, मुरुगन अश्विन, रिले मेरेडिथ, टाइमल मिल्स, अरशद खान, डेनियल सैम्स, डेवाल्ड ब्रेविस, फैबियन एलन, कीरोन पोलार्ड, संजय यादव, आर्यन जुयाल और इशान किशन।
