IPL क्वॉलिफायर से पहले मौत के मुंह में फंसी राजस्थान रॉयल्स, IPL 2022 में राजस्थान रॉयल्स टीम अपना पहला क्वॉलिफायर मैच गुजरात के साथ खेलेगी, 23 मई को बारिश भी होने की सम्भावना है, प्लेन में दो लोगो की मौत हुई |
नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग 2022 का आज पहला क्वॉलिफायर मैच खेला जाएगा। पहले क्वॉलिफायर मैच में राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस मैदान में होंगी। ये मैच कोलकाता में खेला जाएगा। लेकिन यहां पहुंचने से पहले राजस्थान रॉयल्स की टीम मौत के मुंह में फंसी गई थी। पश्चिम बंगाल में खराब मौसम के चलते राजस्थान की टीम को इस तूफान का सामना करना पड़ा। जहां सबकी जान हलक में आ अटकी थी।
तूफान में फंसा प्लेन, दो की मौत
आपको बता दें कि इस समय पश्चिम बंगाल में मौसम का हाल बेहाल है जिसके चलते वहां के स्थानीय लोगों को बड़ी परेशानी की सामना भी करना पड़ रहा है। पश्चिम बंगाल में उठे तूफान ने चारों ओर डर का मौहाल पैदा किया हुआ है। इस भयंकर तूफान के चलते कई लोगों को चोट भी आई है।
आज बारिश की वजह से मैच नहीं हुआ तो इस नियम से एंट्री होगी
वहीं दूसरी ओर, राजस्थान रॉयल्स टीम अपना ipl क्वॉलिफायर मैच खेलने के लिए मुंबई से कोलकाता के लिए रवाना हुई तो उनके प्लेन को भी इस तूफान का सामना करना पड़ा। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार कोलकाता में आया तूफान इतना तेज था कि कोलकात के रबींद्र सरोबार झील में दो युवक डूबकर मर गए।
भाई लैंड करा दे.. हलक में उटकी जान
जैसे ही राजस्थान रॉयल्स की टीम का ये प्लेन तूफान से टकराया पूरे प्लेन में हलचल पैदा हो गई। राजस्थान रॉयल्स की टीम के ऑफिशल ट्विटर हैंडल पर इसका एक वीडियो भी शेयर किया गया जिसमें देखा जा सकता है कि आकाश में उड़ते वक्त प्लेन में लाइट चली गई।
29 मई को तय समय पर नहीं खेला जाएगा
जैसे ही प्लेन की लाइट गई उसमें मौजूद सभी खिलाड़ियों के होश उड़ गए। प्लेन के अंदर बैठे खिलाड़ियों में से कुछ खिलाड़ी तो इतने डर गए की वीडियों में उनको ये कहते सुना गया कि “भाई लैंड करा दे..”। आपको बता दें कि तूफान से टकराने के बाद प्लेन के अंदर धुंध भर गई और फिर लाइट बंद होने से खिलाड़ी डर गए। कोलकाता में मौसम की खराबी के चलते वहां भारी बारिश हो रही है। वीडियो में आप बिजली कड़कने की भी आवाजें भी सुन सकते हैं।
क्वॉलिफायर मैच से पहले तूफान का तांडव
आईपीएल का पहला क्वॉलिफायर मैच सिटी आफ जॉय में खेला जाना है। लेकिन यहां पर भी तूफान ने अपना तांडव मचाया हुआ है। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार सिटी ऑफ जॉय में 60 kmph की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। बारिश से पहले कोलकाता में घने बादल छाए हुए थे। ipl क्वॉलिफायर सिटी में जमकर जमकर बारिश हुई है। ऐसे हालात में अब सबसे बड़ा सवाल ये उठ रहा कि क्या कोलकाता में पहला क्वालीफायर खेला जाएगा?
सुरक्षित पहुंचे खिलाड़ी
लेकिन अंत में टीम को सुरक्षित प्लेन से उतारते हुए देखा गया। उतरते वक्त सभी खिलाड़ियों के चहरे पर एक अलग ही खुशी थी। आपको बताते चलें कि राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच आज होने वाला पहला क्वॉलिफायर मैच शाम 7.30 बजे शुरु होगा।
दोनों की टीमों की जीत कि संभावना 50-50 है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी टीम जीत कर ipl फाइनल मैच में अपनी जगह पक्की करती है।
संभावित प्लेइंग इलेवन
राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा, युजवेंद्र चहल, ओबेद मैककॉय।
IPL Final Match से पहले समझे आसान भाषा में प्लेऑफ का झमेला
गुजरात टाइटंस- हार्दिक पंड्या (कप्तान), शुभमन गिल, ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), साई सुदर्शन/अभिनव मनोहर, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहम्मद शमी, अल्जारी जोसेफ, प्रदीप सांगवान/यश दयाल, लॉक फर्ग्यूसन.
