IPL Final Match से पहले समझे आसान भाषा में प्लेऑफ का झमेला, आईपीएल 2022 में प्ले ऑफ में जाने वाली टीमों में काफी घमासान मचा, कई टीमों की प्ले ऑफ में जाने की उम्मीद टूटी, इस पेज में आप जान सकेंगे की आईपीएल 2022 का ताज किस टीम को मिलेगा |

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग के इस सीजन के प्ले ऑफ में कौन सी टीमें अपनी जगह बनाएंगी, इसका झमेला अभी तक फंसा हुआ है। सभी टीमों को अब सिर्फ एक मैच खेलना है जिसके बाद प्ले ऑफ की टॉप 4 टीमें सबके सामने होंगी। गुजरात पहले ही क्वालीफाई कर चुकी है बाकी की तीन टीमें कौन सी हो सकती है हम आपको बताते हैं। और प्ले ऑफ के झमेले से बचाते हैं।

IPL 2022 Final match News

दिल्ली की उम्मीदें

दिल्ली कैपिटल्स का 13 मैचों में नेट रन रेट +0.255 है। अब दिल्ली को अपना आखिरी मैच मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलना है। अगर टीम मैच जीत जाती है तो प्लेऑफ में जगह बना लेगी। लेकिन टीम मैच हार भी जाती हैं तो भी वह 14 अंक पर रहेगी, तब भी दिल्ली के पास प्ले ऑफ में क्वालिफाई करने का मौका रहेगा।

IPL HISTORY में लगे 1000 छक्के

क्योंकि अगर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु गुजरात टाइटंस से हार जाती है तो दिल्ली प्ले ऑफ में जगह बना सकती है। लेकिन अंत में नेट रन रेट के हिसाब से ही टीम को प्ले ऑफ में जगह मिलेगी।

नेट रन रेट की कहानी

अगर दिल्ली अपना आखिरी मैच 30 रन या उससे ज्यादा के अंतर से हार जाती है तो टीम का नेट रन रेट गिरकर +0.123 तक आ जाएगा। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स का रन रेट अभी +0.160 है, ऐसे में अपने अंतिम मैच में किसी भी अंतर से जीते, वह 0.123 से ऊपर रहेगी।

लेकिन दिल्ली 15 रन से हार जाती है, तो उनका नेट रन रेट +0.179 तक आ गिरेगा। लेकिन ध्यान देने वाली बात ये है कि कोलकाता अपना आखिरी मैच दिल्ली के मैच से पहले खेल लेगी। इस मैच के बाद साफ हो जाएगा की दिल्ली को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए किस तरह की जीत दर्ज करनी है।

पाकिस्तान से आया संदेश और कहा IPL मैच फिक्स है

अगर कोलकाता जीत जाती है और दिल्ली हार जाती है तो दिल्ली को इस बात का ध्यान रखना होगा कि वो कम अंतर मैच हारे जिससे वह टॉप 4 की रेस में बनी रहे।

पंजाब की जंग

पंजाब किंग्स के पास 12 अंक हैं और नेट रनरेट -0.043 है। टीम को आखिरी मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलना है। दिल्ली से मैच हारने के बाद पंजाब की राह मुश्किल हो गई है। अगर टीम को नेट रन रेट निगेटिव से पॉजिटिव करना है

IPL में जिंदा रहने के लिए मैच की कसम

तो पंजाब को हैदराबाद के खिलाफ 40 रन के कम से कम अंतर से जीत दर्ज करनी होगी जिससे उसका नेट रन रेट +0.112 तक पहुंच जाएगा। लेकिन अगर बेंगलोर या दिल्ली अपना अंतिम मैच जीत जाती हैं तो वो 16 अंकों तक पहुंच जाएंगे ऐसे में पंजाब किंग्स प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाएगी।

दिल्ली मुंबई की हार

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का नेट रनरेट -0.323 है। अगर टीम को प्लेऑफ की दौड़ में बने रहना है तो उसे दिल्ली को बड़े अंतर से हराना होगा। लेकिन इसके बावजूद भी टीम को ज्यादा फायदा नहीं होगा क्योंकि अगर बैंगलोर मैच को 100 रनों के अंतर से भी जीत जाती है तब भी उसका नेट रन रेट +0.071 तक ही पहुंच पाएगा।

धोनी और जडेजा के बीच हुई अनबन

ऐसे में वो दिल्ली के नेट रन रेट से पार नहीं पा सकते। RCB को अपना अंतिम मैच हर हाल में गुजरात से जीतना होगा। साथ ही उम्मीद करनी होगी कि दिल्ली मुंबई से अपना मैच हार जाए।

कोलकाता का चांस

कोलकाता अभी भी प्ले ऑफ में जा सकती है। लेकिन उसे अपने मैच जीतने के साथ साथ दिल्ली और बैंगलोर की हार की दुआ करनी होगी। कोलकाता का नेट रनरेट फिलहाल +0 .160 है। कोलकाता को अपना अंतिम मैच लखनऊ के साथ खेलना है जोकि प्ले ऑफ में जाने से सिर्फ एक जीत दूर है।

लटकता हैदराबाद

वहीं हैदराबाद ने मुंबई के खिलाफ जीत दर्ज कर प्लेऑफ की उम्मीदों को कायम रखा है। लेकिन टीम अंतिम लीग मैच में पंजाब पर जीत दर्ज करने के बाद भी 14 अंकों तक पहुंच पाएंगी और वहां जा कर भी वह रन-रेट से पिछड़ कर बाहर हो सकती है।