T20 वर्ल्ड कप के लिए टीम घोषित, T20 world cup को लेकर संभावित टीम घोषित हुई, दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच में एक दर्शक ने पोस्टर पर T20 वर्ल्ड कप की संभावित टीम को दिखाया था, देखना होगा यह कि इस पोस्टर वाली टीम से कितने खिलाड़ियों को मौका मिलेगा |

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग में प्ले ऑफ में शामिल होने के लिए खेले गए दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच में दिल्ली ने राजस्थान को हरा कर उसकी टेंशन बढ़ा दी है। राजस्थान ने पहले खेलते हुए दिल्ली के सामने 161 रनों का लक्ष्य रखा,

उमरान मलिक ने रचा ipl में इतिहास

जिसे दिल्ली कैपिटल्स ने बड़ी ही आसानी के साथ 18.1 ओवर में हासिल कर मैच अपने नाम किया। इस मैच के दौरान आईपीएल के बाद होने वाले t20 world cup के लिए संभावित टीम का पोस्टर लेकर एक शख्स मैदान में दिखाई दिया। जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

टी20 वर्ल्ड कप टीम का पोस्टर

मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले राजस्थान रॉयल्स को बल्लेबाजी के लिए मैदान में बुलाया। राजस्थान रॉयल्स ने अपनी पारी के 20 ओवर में 6 विकेट पर 160 रनों का टारगेट दिल्ली को दिया। जवाब में मैदान में उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने 161 रन बनाकर 8 विकेट से मुकाबले को जीत लिया।

देखिए IPL के फ्लॉप खिलाड़ी का सुपर हिट डांस

लेकिन मैच के दौरान एक पोस्टर ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। इस पोस्टर में टी20 विश्वकप 2022 में 15 सदस्यीय भारतीय टीम में कौन-कौन होगा इसका सुझाव दिया गया था।

राहुल तेवतिया टी20 विश्वकप में शामिल

इस क्रिकेट प्रेमी ने जो टीम टी20 विश्वकप के लिए चुनी है उसमें टीम की कमान रोहित शर्मा को दी गई है। विकेट के पीछे की जिम्मेदारी के लिए दिनेश कार्तिक और ऋषभ पंत को टीम में जगह दी गई है। लेकिन आईपीएल 2022 में फ्लॉप शो दिखाने वाले ईशान किशन और रविंद्र जडेजा को टीम में शामिल नहीं किया गया है।

IPL प्ले ऑफ और फाइनल मैच का Schedule जारी हुआ

लेकिन अंतिम ओवरों में अपना जलवा दिखाने वाले राहुल तेवतिया और ऑलरॉउंडर के तौर पर हार्दिक पांड्या को टीम में जगह दी गई है।

T20 वर्ल्ड कप की संभावित टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, दीपक चाहर, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, राहुल तेवतिया, ऋषभ पंत, प्रसिद्ध कृष्णा.

राजस्थान की पारी

इससे पहले प्ले ऑफ में शामिल होने के लिए मैदान में उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। ऑरेंज कैप के दावेदार इन फॉर्म बल्लेबाज जोस बटलर मात्र 7 रन बना कर आउट हो गए। जोस के साथ पारी की शुरूआत करने आए यशस्वी जायसवाल भी सिर्फ 19 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

IPL के बीच पठान और मिश्रा के बीच छिड़ा घमासान

इसके बाद अश्विन और देवदत्त पडिकल ने टीम को संभाला। अश्विन ने 38 गेंदों में 50 और देवदत्त पडिकल ने 30 गेंदों में 48 रनों की पारी खेल कर टीम को सम्मान जनक स्कोर तक ले जाने में काफी मदद की।

दिल्ली का जवाबी हमला

जवाब में दिल्ली कि ओर से मिचेल मार्श ने जवाबी हमला बोलते हुए 62 गेंदों में 89 रनों की पारी खेली। तो वहीं डेविड वॉर्नर ने एक बार फिर पचासा ठोकते हुए 41 गेंदों में नाबाद 52 रनों की पारी खेल टीम को जीत दिलाई। डेविड के इस अर्द्धशतक की बदौलत अब वो ऑरेंज कैप की दौड़ में भी शामिल हो गए हैं।

ऑरेंज कैप कि लिस्ट में नंबर 3

डेविड वॉर्नर की राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेली गई 52 रनों की नाबाद पारी के चलते अब वो आईपीएल 2022 की ऑरेंज कैप की रेस में टॉप 3 में पहुंच गए हैं। पहले नंबर पर जॉस बटलर 625 रन और दूसरे नंबर पर केएल राहुल 459 रनों के साथ मौजूद हैं।

वॉर्नर ने 10 मैचों में 61 की औसत से 427 रनों के साथ सीजन 15 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में तीसरे पायदान पर है। उन्होंने अपनी इस पारी के चलते फाफ डुप्लेसी, शुभमन गिल और शिखर धवन को पछाड़ा कर तीसरे नंबर पर कब्जा किया है।