अपने आप को तुर्रम खां समझने वाली टीमें हुई बाहर, आईपीएल 2022 में हुआ बड़ा उलटफेर, सभी बड़ी टीमें आईपीएल से पहले ही आउट हुई, अब देखना यह है कि इस बार आईपीएल 2022 का खिताब किसको मिलेगा |

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग से सबसे पहले उन टीमों की विदाई लगभग तय हो गई है जो अभी तक सबसे ज्यादा बार आईपीएल खिताब जीत चुकी है। मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स इसमें शामिल है।

ये खिलाड़ी LSG के लिए दो कौड़ी का भी साबित नहीं हुआ

आईपीएल के इस सीजन की performance देख कर ऐसा लगता है कि जैसे इन तीनों टीमों ने ये समझ लिया था कि इन्हें कोई नहीं हरा सकता। और ये सब अपने आप को तर्रम खां समझ बैठी थी। लेकिन इन टीमों का over confidence शायद इन्हें ले बैठा।  

Teams who thought of themselves as Turram Khan were out

क्या से क्या हो गया

आईपीएल 2022 अभी तक दिग्गज टीमों के लिए सबसे खराब साबित हुआ है। आईपीएल के इस टी20 लीग के इतिहास की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस अभी तक भी लय में नहीं दिखाई दी। जिसके चलते आईपीएल 2022 की प्ले ऑफ रेस से बाहर होने वाली पहली टीम बनी। आपको बता दें कि मुंबई ने सबसे ज्यादा 5 बार आईपीएल का खिताब जीता है।

 गायकवाड़ ने बयान में कहा मुझसे जल रहे होंगे फाफ डुप्लेसी

डिफेंडिंग चैंपियन और 4 बार की विजेता चेन्नई सुपरकिंग्स भी अब लगभग आईपीएल प्लेऑफ रेस से बाहर हो चुकी है। ऐसा ही कुछ हाल KKR का भी है। टीम ने 2 बार आईपीएल का खिताब जीता है लेकिन इस बार प्ले ऑफ तक में पहुंचने के लाले पड़े हैं।

मुंबई हुई बाहर

मुंबई इंडियंस ने आईपीएल के मेगा ऑक्शन में ही बड़ी गलती कर दी थी। टीम ने हार्दिक पंड्या, क्विंटन डिकॉक, राहुल चाहर और ट्रेंट बोल्ट जैसे खिलाड़ियों को नजर अंदाज किया और अपनी टीम में इन खिलाड़ियों की काट का विकल्प नहीं खोजा।

इसके बाद कप्तान रोहित शर्मा, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ईशान किशन इस सीजन में अपना प्रदर्शन नहीं दिखा सके।

चेन्नई की डूबी नैया

आईपीएल शुरू होने के ठीक पहले एमएस धोनी ने कप्तानी छोड़ दी थी। जिसके बाद मैनेजमेंट को सोचना पड़ा की अब नया कप्तान किसे बनाया जाए। जिसके बाद 8 मैच में बतौर कप्तान रवींद्र जडेजा कोई कमाल नहीं कर सके। इतना ही नहीं टीम की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ने ही निराश किया।

उमरान मलिक ने धोनी को डाली 154 kmph स्पीड से गेंद

कप्तान बने रविद्र जडेजा अपने ऊपर आए प्रेशर को नहीं झेल सके और वो गेंद और बल्ले दोनों से फेल रहे। टीम 10 में से सिर्फ 3 ही मैच जीत सकी है। अभी उसके 4 मुकाबले बाकी हैं। टीम यदि सभी मैच जीत लेती है तो भी 16 अंक तक नहीं पहुंच पाएगी। ऐसे में उसे दूसरी टीमों पर निर्भर रहना होगा तब जा कर शायद टीम को प्ले ऑफ में चांस मिले।

कोलकाता ने भी किया निराश

आईपीएल के मेगा ऑक्शन में कोलकाता ने श्रेय्यस अय्यर पर बड़ा दांव लगाते हुए उन्हें अपनी टीम का कप्तान बनाया। लेकिन कोलकाता नाइट राइडर का दांव उलटा पड़ा और श्रेय्यस अय्यर बतौर कप्तान अब तक अपनी छाप नहीं छोड़ सके। कोलकाता नाइट राइडर ने अभी तक खेले गए 10 मैचों में से सिर्फ 4 ही मैच जीत सकी है। और ipl point table में 8वें नंबर पर है।

हारा हुआ मैच राशिद खान ने जीता दिया

ऑफ स्पिनर सुनील नरेन ने अपनी गेंदबाजी से प्रभावित किया है लेकिन वे विकेट नहीं ले सके। रीटेन किए गए वेंकटेश अय्यर और वरुण चक्रवर्ती आउट ऑफ फॉर्म चल रहे हैं। टीम अभी तक सबसे अधिक 20 खिलाड़ियों को आजमा चुकी है यानी अब तक वे खिलाड़ियों पर भरोसा नहीं ही जता सके हैं।

Ipl का नया विजेता कौन?

ऐसे में लगातार मैच हार रही टीनों टीमें अब आईपीएल के प्लेऑफ राउंड से लगभग बाहर ही हो चुकी है। और इस बार आईपीएल को एक नया विजेता मिलने वाला है।

कयास लगाए जा रहे हैं कि आईपीएल में डेब्यू करने वाली टीम गुजरात टाइटंस इस बार आईपीएल का खिताब अपने नाम कर सकती है। गुजरात की टीम ipl point table में फिलहाल टॉप पर है।