UP Banking Correspondent BC Sakhi Yojana 2021- उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित बीसी सखी योजना के लिए Online Application Form यानि पंजीकरण करे और योजना के बारे में सम्पूर्ण जानकारी हिंदी में |

उत्तर प्रदेश बीसी सखी योजना 2021

उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से एक योजना की शुरुआत की है। जिसका नाम बैंकिंग कॉरेस्पॉन्डेंट सखी ( बीसी सखी योजना) योजना रखा गया है। इस योजना के द्वारा महिलाओं को उत्तर प्रदेश सरकार रोजगार का एक बड़ा अवसर प्रदान कर रही है।

UP Bhagya Laxmi Yojana 2021

UP Vidhwa Pension Yojana 2021

कन्या विद्या धन योजना जानकारी

Free Laptop Scheme Registration 2021

इस योजना को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा 22 मई 2020 को जारी किया गया है। तथा इस योजना को यूपी बैंकिंग सखी योजना के नाम से भी जाना जाता है। इस योजना के तहत उत्तर प्रदेश सरकार 58000 बैंकिंग कॉरेस्पॉडेंट सखियों की भर्ती करने जा रही है। यह इस योजना का पहला चरण है, जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार के सीएम योगी आदित्यनाथ ने 35,938 स्वयं सहायता समूहों को 218.49 करोड़ रुपये का रिवॉल्विंग फंड भी प्रदान किया है।

इस जारी किए गए फण्ड से एनजीओ में सिलाई कढ़ाई और पत्तल मसालों का निर्माण कर रही महिलाओं को लाभ मिलेगा। इस योजना के तहत भर्ती की गई सखियों का काम बैंकिंग सुविधाएं लोगो के घर तक पहुँचाना होगा। यह लेन-देन पूर्ण रूप से डिजिटल होगा। उत्तर प्रदेश सरकार इन सखियों को 4 से 6 हज़ार रुपए तक प्रदान करेगी। साथ ही इन सखियों को बैंकों द्वारा लेन-देन करने की स्थिति में कमीशन भी दिया जाएगा।

इसके अलावा सखियों को डिवाइस के लिए भी 50 हजार रुपये अलग से दिए जाएंगे। उत्तरप्रदेश सरकार के द्वारा सखी योजना के लिए 430 करोड रुपए का बजट रखा गया है। इस लेख में हम आपको आवेदन की प्रक्रिया, आवेदन के लिए योग्यता आदि की पूरी जानकारी प्रदान करेंगे। इसलिए इस योजना की जानकारी के लिए आप लेख को पूरा अवश्य पढ़ें।

यूपी बीसी सखी योजना की जानकारी देखे

योजना का आधिकारिक नाम 

बैंकिंग कॉरस्पॉडेंट सखी योजना या बीसी सखी योजना

इनके द्वारा शुरू की गयी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथजी के द्वारा

संबंधित राज्य  

उत्तर प्रदेश

योजना में आवेदन की योग्यता

प्रदेश की योग्य महिलाएं

कितनी आमदनी होगी

प्रतिमाह 4000-6000 रुपए

योजना की घोषणा की तारीख

22 मई 2020

लाभार्थी  

राज्य की महिलाये

उद्देश्य  

रोजगार प्रदान करना 

लॉन्च की तारीक

22 मई 2020 को

उत्तर प्रदेश बीसी सखी योजना 2021 – हम सब इस बात से भलीभांति बाकिफ हैं कि आज कोरोना वायरस की वैश्विक बीमारी के कारण आज पूरा देश लॉकडाउन की स्थिति से गुज़र रहा है। ऐसे में लोगो का बैंक तक पहुँच कर बैंकिंग कार्य कर पाना आसान नही है।

UP Pension Yojana 2021

UP Mukhbir Yojana योगी मुखबिर योजना

किसान बीमा योजना रजिस्ट्रेशन

ऐसे चेक करे PM Kisan Samman Nidhi Yojana में पैसा मिला या नहीं मिला

उत्तर प्रदेश सरकार ने बैंकिंग प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए सखी योजना शुरु की है। इस योजना के तहत बैंकिंग कॉरस्पॉडेंट सखी लोगों के घर -घर जाकर बैंकिंग कार्य सम्पन्न करवाएंगी, जिससे डिजिटल लेन-देन के द्वारा महत्वपूर्ण बैंकिंग कार्य घर बैठे ही हो जाएंगे। साथ ही साथ राज्य की महिलाओं को रोजगार उपलब्ध हो जाएगा।

उत्तर प्रदेश बैंकिंग सखी योजना का उद्देश्य-

 उत्तर प्रदेश बीसी बैंकिंग सखी योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को रोजगार प्रदान करना तथा आम जनता को बैंकिंग सुविधाएं डिजिटल रूप में घर पर ही उपलब्ध करवाना है। इस योजना की मदद से लोग घर पर रह कर ही पैसों का लेन देन कर सकते हैं।

आयुष्मान भारत योजना 2021

PMJDY – Pradhan Mantri Jan Dhan Yojana

(आवेदन) यूपी स्कॉलरशिप योजना 2020

PM Kisan Samman Nidhi Yojana List

इस योजना के तहत चयनित सखी महिला घर-घर जाकर लोगों को सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं से अवगत कराएगी और साथ ही साथ घर पर ही बैंकिंग सुविधाएं भी उपलब्ध करवायेंगी। इसप्रकार बैंकिंग के महत्वपूर्ण कार्य सरकार द्वारा दी गई बैंकिंग मशीन के द्वारा लोगों के घर जाकर घर बैठे ही निपटाए जाएंगे। और बैंकिंग को आसान बनाया जाएगा।

योजना में आवेदन करने के लिए अवश्य योग्यता –  

उत्तर प्रदेश बीसी सखी योजना में आवेदन करने के लिए आवश्यक योग्यताएं निम्न प्रकार हैं।

1. उत्तर प्रदेश सखी योजना के लिए महिला का उत्तर प्रदेश का स्थायी निवासी होना जरूरी हैं।

2. उत्तर प्रदेश सखी योजना के लिए उन महिलाओं को भर्ती किया जाएगा, जो बैंकिंग कामकाज को समझने के साथ ही लिख पढ़ सकें।

3. महिलाओ को इलेक्ट्रानिक डिवाइस चलाने की समझ होनी चाहिए

4. आवेदक महिला का दसवीं पास होना जरूरी है।

5. आवेदक महिला पैसे का लेनदेन करा सके।

6. महिला बैंकिंग सेवायो की समझ रखती हो।

बीसी सखी योजना में दी जाने वाली सैलरी या मानदेय-

  1. सखी को पहले 6 महीनों तक 4000 रुपए प्रति माह दिए जाएंगे।

  2. इसके अलावा बैंकिंग डिवाइस के लिए अलग से 50000 रुपए दिए जाएंगे।

  3. इसके अलावा बैंकिंग गतिविधियों के लिए एक निर्धारित कमीशन अलग से दिया जाएगा।

  4. इस प्रकार 6 महीने के बाद इस कमीशन के माध्यम से ही कमाई हो पाएगी।

उत्तर प्रदेश बीसी सखी का कार्य-

  • 1. बीसी सखी का मुख्य कार्य बैंक खाते से घर- घर जाकर जमा व निकासी करवाना है।

  • 2. लोन मुहया करवाना।

  • 3. लोन रिकवरी।

  • 4. जनधन सेवाए।

  • 5. स्वम सहायता समूह के सदस्यों की सेवाए प्रदान करना।

उत्तर प्रदेश बैंकिंग सखी योजना के मुख्य बिंदु-

1. इस योजना के द्वारा राज्य की ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। राज्य की सरकार इस योजना के पहले चरण में 58000 महिलाओं को रोजगार प्रदान कर रही है।

2. मानदेय के अलावा बैंक द्वारा डिजिटल मोड से किए गए सभी ट्रांजैक्शन पर एक निर्धारित कमीशन प्रदान किया जाएगा।

3. चुनी गई बैंकिंग कोरेस्पोंडेंट सखी का मुख्य काम गांव- गांव जाकर लोगों को बैंकिंग की जागरूकता प्रदान करना और बैंकिंग से जुड़े कामों को भी घर बैठे पूरा करवाना होगा।

4. एक बैंकिंग करेस्पांडेंट सखी को तैयार करने में कुल 74 हजार रुपये का खर्च किया जाएगा। छह महीने का प्रोत्साहन राशि इसलिए दिया जाएगा कि ताकि महिलाएं आर्थिक दिक्कतों के कारण इस काम को छोड़े नहीं और करती रहें।

5. बैंकिंग कोरेस्पोंडेंट सखी योजना के द्वारा ग्रामीण लोग घर बैठे- बैठे ही बैंकिंग सेवाओं को प्राप्त कर पाएंगे।

6. ग्रामीण क्षेत्रों से संबंधित महिलाओं को अपने घर पर लोगों को बैंकिंग सेवाएं प्रदान करने के लिए प्राथमिकता मिलेगी।

7. इस योजना के द्वारा रोजगार प्राप्त करने की इच्छुक महिलाओ को इस योजना में आवेदन करना होगा।

उत्तर प्रदेश बीसी सखी योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे भरें-

उत्तर प्रदेश बीसी सखी योजना का लाभ उठाने के लिए इच्छुक महिलाओ को ऑनलाइन पंजीकरण/ रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरे जाएंगे। जो महिलायें इस योजना योग्य हैं, तो वह ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।

ब्याज में भारी छूट-पीएम आवास योजना में महिलाओं को मिलेगा फायदा, 31 मार्च 2021 तक

गरीब कल्याण अभियान योजना-प्रवासी मजदूरों को मिलेगा गांव में ही रोजगार

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना

सरकारी योजना 2021 – सभी PM Modi सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी

हम आपको बता दें कि ऑनलाइन आवेदन फॉर्म रजिस्ट्रेशन की बहुत ही जल्द शुरू होने वाली है। आवेदन स्वीकार होने के बाद ही सरकार द्वारा राशि जारी कर दी जाएगी जिससे बीसी सखी डिजिटल डिवाइस खरीद सकेंगी तथा बैंकिंग संबंधित कार्य शुरू करके लोगो तक बैंकिंग सुविधाएं पहुँचा पाएंगी। तथा रोजगार प्राप्त करके पहले 6 महीने के लिए 4000 रुपए प्रतिमाह और कमीशन अलग से प्राप्त कर पाएंगी।

आवेदन संबंधित जानकारी अभी प्राप्त नही हुई है। परन्तु उम्मीद कि बहुत जल्द ही इस योजना के लिए आवेदन संबंधी जानकारी इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हो जाएगी। इसके लिए आप हमारे इस पेज पर बने रहें, हम प्राप्त जानकारी शीघ्र ही आप तक पहुचाएंगे।

UP BC Sakhi Yojana Mobile App Download process

अगर आप उत्तर प्रदश बीसी सखी योजना का मोबाइल एप डाउनलोड करना चाहते हो तो, इसके लिए हमारी टीम आपको यहाँ पर कुछ आसान स्टेप बता रही है | जिससे आप आसानी से UP BC Sakhi Yojana का Mobile App डाउनलोड कर पाएंगे |

Visit official website

सबसे पहले आप अपने एंड्राइड Mobile में Play store को खोले |

Search UP BC Sakhi Yojana Mobile app

Play store में आप UP BC Sakhi Yojana Mobile App को सर्च करे |

Download Mobile app

उसके बाद में आपके सामने UP BC Sakhi Yojana का Mobile App डाउनलोड करने का लिंक खुलेगा |

Click on the UP BC Sakhi Yojana Mobile App link

आप उस लिंक पर क्लिक करे |

फिर आपके सामने उत्तर प्रदेश बीसी सखी योजना का मोबाइल एप डाउनलोड होगा |

यहाँ से डाउनलोड करे-UP BC Sakhi Yojana Mobile App Download

मोबाइल एप डाउनलोड करने के बाद आप अपना मोबाइल नंबर लगाकर लॉगिन कर सकेंगे |

उसके बाद मोबाइल एप में कुछ दिशा-निर्देश खुलेंगे, उनको अच्छी तरह से पढ़कर आप नेक्स्ट पर क्लिक करे |

मोबाइल एप में पूछी गई सभी जानकारी भरकर आप सबमिट के बटन पर क्लिक करे |

 हमें उम्मीद है, आपको हमारे द्वारा दी जा रही जानकारी तथा लेख पसंद आ रहे हैं। आज के लेख में दी गयी जानकारी आपको कैसी लगी कमेंट के हमें जरूर बताएं। आप हमारे पेज को लेकर अपनी राय हमें अवश्य दें। और आपके मन में कोई सवाल है, तो आप हमसे कमेंट के द्वारा पूछ सकते हैं। उत्तर प्रदेश बीसी सखी योजना के ऑनलाइन आवेदन से जुड़ी जानकारी हम जल्द ही आपको इस पेज के माध्यम से देने के लिए उपस्थित होंगे।