UPPCL Jhatpat Bijli Connection Yojana, उत्तर प्रदेश के लोगों को किफायती दरों पर बिजली की सुविधा दी जाएगी, पोस्ट के माध्यम से Jhatpat Bijli Connection Scheme Benefits, Objective और उत्तर प्रदेश झटपट बिजली योजना की आवेदन प्रक्रिया समेत संपूर्ण जानकारी विस्तार से जान लेते हैं।

आज के समय में बिजली सभी लोगों के लिए बहुत जरूरी हो चुकी है। हर छोटे काम के लिए घर में बिजली की आवश्यकता पड़ती है। विभिन्न राज्य सरकार के द्वारा राज्य में हर घर तक बिजली पहुंचाने के लिए कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं ताकि गरीब लोगों के घरों में भी बिजली की सुविधा दी जा सके।

इसी प्रकार उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा राज्य की जनता के लिए किफायती दरों पर बिजली देने के कार्यक्रम चलाया जा रहा हैं, ताकि गरीब लोग भी अपने घरों में उजाला कर सकें। उत्तर प्रदेश राज्य सरकार द्वारा UPPCL Jhatpat Bijli Connection Yojana लाई गई है।

उत्तर प्रदेश के जो भी निवासी इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, उनके लिए यह पोस्ट बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण होने वाली है। आज इस पोस्ट के माध्यम से हम झटपट बिजली कनेक्शन योजना के बारे में पूरी जानकारी विस्तार से देंगे ताकि उत्तर प्रदेश के हर गरीब परिवार को सरकार द्वारा दी जा रही है, इस सुविधा का लाभ मिल सके।

Handwritten Notes के लिए फॉर्म भरे

आइए पोस्ट के माध्यम से Jhatpat Connection Scheme के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Jhatpat Bijli Connection Yojana 2022 क्या है?

आपकी जानकारी के लिए बता दें, कि झटपट बिजली कनेक्शन योजना 2022 मे बीपीएल तथा एपीएल श्रेणी के परिवारों को बहुत ही कम दरों पर बिजली कनेक्शन की सुविधा दी गई है। ऐसे सभी लोग घर बैठे ही UPPCL Jhatpat Bijli Connection Yojana 2022 के लिए आवेदन कर सकते हैं।

UP Vishwakarma Shram Samman Yojana 2022

UP Free Laptop Tablet Yojana 2022

गरीब लोगों के पास संसाधनों की कमी होती है। उनके पास इतने पैसे नहीं होते हैं कि वह Bijli Connection ले पाए। लेकिन उत्तर प्रदेश की सरकार गरीबों के कल्याण के लिए ही झटपट बिजली कनेक्शन योजना 2022 को लाई है ताकि गरीब लोग भी अपने घरों में अंधकार को मिटा सकें।

UPPCL Jhatpat Bijli Connection Yojana

Uttar Pradesh Jhatpat Bijli Yojana 2022 overview

योजना का नाम

UPPCL Jhatpat Bijli Connection Yojana

राज्य

उत्तर प्रदेश

योजना को लागू किया गया।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी

योजना का फायदा

गरीब लोगों को किफायती दरों पर बिजली दी जाएगी।

योजना के लाभार्थी

BPL तथा APL राशन कार्ड धारक

योजना में आवेदन की प्रक्रिया

Online  

Official website link

https://jhatpat.uppcl.org/online/frmLogin.aspx

UPPCL Jhatpat Bijli Connection Yojana 2022 Objective

  • झटपट बिजली कनेक्शन योजना 2022 का प्रमुख उद्देश्य गरीब लोगों के घरों में भी उजाला करना है। क्योंकि गरीब लोगों के पास इतने पैसे नहीं होते हैं, कि वे बिजली कनेक्शन को ले सके।

  • मान लो अगर वह बिजली कनेक्शन ले भी लेते हैं, तो उनके पास बिल जमा करने के पैसे भी नहीं होते हैं।

  • लेकिन UPPCL Jhatpat Bijli Connection Yojana 2022 के जरिए ना केवल गरीब लोगों को बिजली कनेक्शन दिया जाएगा, बल्कि उनके द्वारा जितनी भी बिजली खर्च की जाएगी, उसका बिल भी किफायती दरों के आधार पर ही तय किया जाएगा। यानी उनका बिजली बिल कम ही आएगा।

  • इसके अलावा बहुत सारे गरीब लोग ऐसे भी होते हैं, कि वे अपना बिजली कनेक्शन लगवाना चाहते हैं, लेकिन ऐसे लोग लंबे समय से सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटते रहते हैं। उनकी बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया पूरी नहीं होती है।

  • इसलिए jhatpat connection Yojana 2022 के जरिए वे आसानी से बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन कर सकते हैं। उनको अब सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने की कोई जरूरत नहीं है। झटपट कनेक्शन योजना का उद्देश्य गरीब बीपीएल तथा एपीएल परिवारों को किफायती दरों पर बिजली देना ही है।

Jhatpat Bijli Connection Yojana 2022 Benefits

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यूपी झटपट बिजली कनेक्शन योजना 2022 के बहुत सारे लाभ हैं। जिसकी वजह से ही यह योजना गरीबों के लिए चलाई गई है।

  •  Jhatpat connection Yojana गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले लोगों के लिए लाई गई है, जिसमें आवेदक ₹100 के शुल्क के आधार पर 1 किलोवाट से लेकर 49 किलोवाट तक बिजली कनेक्शन ले सकते हैं।

  • जबकि BPL Card धारक मात्र ₹10 का शुल्क देकर 1 किलोवाट से लेकर 49 किलोवाट तक बिजली कनेक्शन ले सकते हैं।

  •  झटपट बिजली कनेक्शन योजना से आवेदकों के धन तथा समय की बचत होगी।

यूपीपीसीएल झटपट कनेक्शन योजना 2022 के लिए Documents

Uttar Pradesh Jhatpat Bijli Connection Yojana 2022 मे आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को कुछ अनिवार्य डॉक्यूमेंट की आवश्यकता होगी, इसकी जानकारी आपको नीचे दी गई है।

  •  झटपट बिजली कनेक्शन योजना में आवेदन करने वाला उम्मीदवार उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए।

  •  आवेदक के पास या तो बीपीएल राशन कार्ड होना चाहिए या फिर एपीएल राशन कार्ड।

  •  आधार कार्ड

  •  पैन कार्ड

  •  मूल निवास प्रमाण पत्र

  •  वैलिड मोबाइल नंबर

  •  पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ इत्यादि।

Application Process For Jhatpat Bijli Connection Yojana 2022

उत्तर प्रदेश झटपट बिजली कनेक्शन योजना 2022 के लिए आवेदक ऑनलाइन रूप से ही आवेदन कर सकते हैं। जिसके लिए उम्मीदवारों को नीचे दी गई प्रक्रिया को अपनाना होगा।

  •  सबसे पहले उम्मीदवारों को UPPCL official website https://jhatpat.uppcl.org/online/frmLogin.aspx पर जाना होगा।

  •  Official website के होम पेज पर आपको consumer corner का सेक्शन मिलेगा, जिस पर आपको Click करना होगा।

  • क्लिक करने के बाद आप एक न्यू विंडो में पहुंचेंगे, जहां आपको apply for new electricity connection ( JHATPAT Connection) के लिंक पर क्लिक करना होगा।

  • क्लिक करने के बाद आपका Login और रजिस्ट्रेशन पेज खुल जाएगा। जहां पर आप को नया रजिस्ट्रेशन करना होगा।

  • यहां आपको New Registration लिंक पर क्लिक करना होगा।

  • लिंक पर क्लिक करने के बाद आप का रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा।

  • Registration Form में आपको मांगी गई सभी जानकारियां सही-सही भरनी होगी। जैसे की नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर इत्यादि।

  • इसके बाद आवेदन फॉर्म पूरा भरने के बाद Registered बटन पर क्लिक करना होगा। जिसके बाद आप की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

  • रजिस्ट्रेशन के बाद विभाग द्वारा आपके Application Form की जांच की जाएगी। लगभग 10 दिनों के बाद आपके घर में बिजली का मीटर लगा दिया जाएगा।

PM Kisan Samman Nidhi Yojana Kyc New Updates

Mukhyamantri Kisan evam Sarvhit Bima Yojana UP 2022

FAQs for UPPCL Jhatpat Bijli Connection Yojana

1- UPPCL Jhatpat Bijli Connection Yojana क्या है?

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गरीब लोगों के लिए बिजली कनेक्शन लेने हेतु एक योजना चलाई गई है। जिसको Jhatpat Bijli योजना कहा गया है।

2- Jhatpat bijli connection Yojana Beneficiary Status कैसे देख सकते हैं?

झटपट बिजली कनेक्शन योजना में बेनिफिशियरी स्टेटस देखने के लिए आपको यूपीपीसीएल की Official Website पर जाना होगा। यहां आप अपना बेनिफिशियरी स्टेटस देख सकते हैं।

3- UP Bijli Connection Yojana Contact Number या Jhatpat Bijli Connection Scheme Customer Care Number क्या है?

UPPCL : 18001808752
MVVNL : 18001800440
PVVNL : 18001803002
DVVNL : 18001803023
PVVNL : 18001805025

4- Jhatpat Bijli New Connection के लिए आवेदन कैसे करें?

झटपट बिजली कनेक्शन योजना में न्यू कनेक्शन के लिए आपको यूपीपीसीएल की ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा। Application Form भरने के बाद आपको आवेदन फॉर्म सबमिट कर देना है।

5- Jhatpat Portal Registration कहाँ से कर सकते हैं?

झटपट कनेक्शन योजना के लिए आवेदकों को यूपीपीसीएल की ऑफिशियल वेबसाइट https://upenergy.in/ से ही आवेदन करना होगा।

6- Jhatpat Bijli Yojana form PDF कैसे डाउनलोड करें?

झटपट बिजली योजना के लिए अगर आप ऑफलाइन रूप से आवेदन करना चाहते हैं, तो यूपीपीसीएल की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर झटपट योजना का फॉर्म Download कर सकते हैं।

7- Jhatpat Bijli Connection Ghoshna Patra कहां से बनेगा?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि झटपट बिजली कनेक्शन योजना के लिए आपको स्व प्रमाणित घोषणा पत्र बनवाना होगा। यह घोषणा पत्र आप Court में बनवा सकते हैं, जो कि ₹10 के स्टांप पेपर पर बन जाएगा।

8- UP Bijli Connection Yojana मे कौन-कौन आवेदन कर सकता है?

झटपट बिजली योजना में बीपीएल तथा एपीएल श्रेणी के लोग आवेदन कर सकते हैं।

9- Jhatpat Meter Connection मे कितना load लिया जा सकता है?

झटपट मीटर कनेक्शन में 1 किलोवाट से लेकर 49 किलोवाट तक Load लिया जा सकता है।

10- Jhatpat Quick Bill Payment कैसे करें?

झटपट बिजली योजना में जब भी आप का बिजली बिल आएगा, तो आप आसानी से उसका भुगतान कर सकते हैं। भुगतान करने के लिए आपको Official Website पर जाना होगा। लॉगइन आईडी से लॉगिन करें। जिसके बाद आप अपना बिल आसानी से भर सकते हैं।