देश के प्रवासी मजदूरों को अब गांव में ही मिलेगा रोजगार, 20 जून 2020 को पीएम मोदी बिहार से शुरू करेंगे अभियान, देश के 6 राज्यों के लिए खर्च होंगे 50 हजार करोड़ रूपये, गरीब कल्याण अभियान देश के राजस्थान, बिहार, मध्य प्रदेश, उतर प्रदेश, झारखण्ड, ओडिशा राज्यों में शुरू होगा

प्रवासी मजदूरों को मिलेगा गांव में रोजगार-

नमस्कार दोस्तों-Result Uniraj टीम द्वारा आपको इस पेज में गरीब कल्याण अभियान के बारे में सम्पूर्ण जानकारी बताएगी | कोरोना महामारी की वजह से अपने घर लौटे प्रवासी मजदूरों के लिए केंद्र सरकार ने राहत भरी खबर जारी की है | देश के 6 राज्यों में गरीब कल्याण अभियान शुरू किया जायेगा | इस अभियान के तहत प्रवासी मजदूरों को उनके गांव में ही रोजगार उपलब्ध करवाया जायेगा |

बिना दलाल के किसान सीधा बेचेगा फसल ऑनलाइन पोर्टल पर – घर बैठे खरीदे खेत से

एक क्लिक से जाने वाट्सअप से गैस सिलेंडर बुक करने की प्रक्रिया-सभी गैस एजेंसी (इंडेन, भारत, एचपी)

अब प्रवासियों को भी मिलेगा फ्री राशन-जल्द करवाए अपना पंजीयन

बायोमेट्रिक सत्यापन जरुरी- पॉस मशीन पर अँगूठा लगाने के बाद मिलेगा राशन

देश के प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा 20 जून 2020 को बिहार के खगड़िया जिले के एक गांव में गरीब कल्याण अभियान का उद्धघाटन किया जायेगा |

इस अभियान में केंद्र सरकार द्वारा 50 हजार करोड़ रूपये खर्च किये जायेंगे | अधिक जानकारी के लिए इस पेज को अंत तक जरूर पढ़े |

Notes & Job Update के लिए फॉर्म भरे

क्या है-गरीब कल्याण अभियान

कोरोना की वजह से घर लौटे प्रवासी मजदूरों की समस्या को देखते हुए केंद्र सरकार ने फैसला किया है, कि प्रवासी मजदूरों को उनके गांव में रोजगार उपलब्ध करवाया जायेगा |

केंद्रीय वित् मंत्री सीतारमण ने बताया कि इस अभियान में राजस्थान सहित बिहार, मध्य प्रदेश, उतर प्रदेश, झारखण्ड, ओडिशा को शामिल किया जायेगा |

स्ट्रीट वेंडर, रेहड़ी, ठेले वालो को मिलेगा 10,000 का लोन – स्ट्रीट वेंडर लोन योजना 2020

सरकारी योजना 2020 – सभी PM Modi सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी

भारत में कोरोना कब खत्म होगा?-जाने एक्सपर्ट की राय, कब तक हटेगा लॉकडाउन?

मोबाइल फोन से देखे अपने बैंक खाते में जमा राशि

उनके अनुसार हर जिले के लगभग 25 हजार मजदूरों को इस अभियान से जोड़ा जायेगा | जिससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे |

इसके साथ साथ स्थाई बुनियादी ढाँचा भी तैयार किया जायेगा | अभियान के तहत तालाब बनाना, दिवार बनवाना, पशुपालन के लिए आवास आदि काम किये जायेंगे |

गरीब कल्याण अभियान को समझे-

यहाँ पर हमारी टीम आपको देश में शुरू होने वाले गरीब कल्याण अभियान को एक टेबल के जरिये समझा रही है | जिससे आप इस अभियान को आसानी से समझ सकेंगे |

अभियान का नाम

गरीब कल्याण अभियान

मुख्य उद्देश्य

प्रवासी मजदूरों को रोजगार देना

योजना में कुल खर्च होगा

50 हजार करोड़ रूपये

अभियान का उद्धघाटन

20 जून 2020 (बिहार के खगड़िया के एक गांव में)

योजना का उद्धघाटन करेंगे

माननीय प्रधानमंत्री -श्री नरेंद्र मोदी

अभियान कितने राज्यों के लिए शुरू होगा

राजस्थान, बिहार, मध्य प्रदेश, उतर प्रदेश, झारखण्ड, ओडिशा आदि |

योजना में कितने दिनों तक कार्य होगा

116 जिलों में 125 दिनों के लिए

अभियान में कौन कौन से कार्य करवाए जायेंगे

तालाब बनाना, पशुपालन के लिए आवास बनाना, दीवार बनाना, सड़के और पुलों का निर्माण आदि |

नोट-दोस्तों अगर आपको गरीब कल्याण अभियान के बारे में कोई भी जानकारी पूछनी हो तो, आप कमेंट कर सकते है-धन्यवाद