यूजीसी ने लिए छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए परीक्षाएं करवाने का फैसला लिया, अंतिम वर्ष या फाइनल सेमेस्टर की परीक्षाएं ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों माध्यम से करवा सकते है, केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा इससे छात्रों के भविष्य पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा
नई सूचना-01 जून 2021-:विश्वविधालय अनुदान आयोग (यूजीसी) द्वारा वर्ष 2020 में केवल अंतिम वर्ष की परीक्षाएँ अनिवार्य रूप से आयोजित कराई जाने के लिए लिए आदेश दिया था | यूजीसी से अपने आदेश में यह भी कहा कि आप यह परीक्षाएँ ऑनलाइन या ऑफलाइन किसी भी तरीके से आयोजित करावा सकते हो, लेकिन वर्ष 2021 के लिए यूजीसी की और से अभी तक कोई सूचना जारी नहीं हुई है कि इस साल सभी छात्रों को परीक्षाएँ देनी होगी या फिर केवल अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए ही परीक्षाएँ होंगी |
यूजीसी की नई गाइडलाइन जारी हुई-
नमस्कार दोस्तों-Result Uniraj टीम आपको इस पेज में विश्वविधालय अनुदान आयोग (यूजीसी) द्वारा अंतिम वर्ष/ फाइनल सेमेस्टर परीक्षा 2020 को लेकर लिए गए निर्णय के बारे में सम्पूर्ण जानकारी बताएगी | केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री रमेश पोखरियाल”निशंक” ने कहा है, कि विश्वविधालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने अंतिम वर्ष की परीक्षाएं आयोजन करवाने का फैसला छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखकर लिया गया है | इससे पहले कई राज्यों ने इस वर्ष परीक्षाएं नहीं लेने का फैसला लिया था | हाई कोर्ट ने दिए निर्देश-परीक्षाएं जल्द पूरी करवाई जाये, परीक्षाओं में देरी होने से करियर पर असर
लेकिन यूजीसी ने कहा कि केवल अंतिम वर्ष की परीक्षाएं कॉलेज या विश्वविधालय ऑनलाइन-ऑफलाइन किसी भी माध्यम से आयोजित करवाए | इससे छात्रों को भविष्य में किसी भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़े |परीक्षाओं से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आप इस पेज को आखिर तक जरूर पढ़े |
अंतिम वर्ष की परीक्षा ऑनलाइन/ ऑफलाइन
विश्वविधालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने अपनी नई गाइडलाइन में कहा है कि विश्वविधालय और कॉलेज अंतिम वर्ष या फाइनल सेमेस्टर की परीक्षाएं जरूर करवाए | आप यह परीक्षाएं ऑनलाइन या ऑफलाइन किसी भी माध्यम से करवा सकते है | आप चाहे तो मिश्रित दोनों तरीकों से भी परीक्षाएं करवा सकते है |यूजीसी की गाइडलाइन से छात्र असमजंस में, परीक्षा होगी या नहीं जाने खबर
केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने बताया कि विश्वविधालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है | यह फैसला इसलिए लिया गया है, कि छात्रों को भविष्य में किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़े | मंत्री ने कहा कि नई शिक्षा नीति वैश्विक स्तर पर एक नेतृत्वकर्ता के रूप में भारत की स्थिति मजबूत करेगी |
क्या राज्यों के फैसलों पर भारी पड़ेगी यूजीसी-
सुप्रीम कोर्ट ने विश्वविधालयों और कॉलेजों में अंतिम वर्ष व सेमेस्टर की परीक्षाएं कराने संबंधी यूजीसी के दिशा-निर्देशों को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई पूरी कर ली है | इससे पहले विश्वविधालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने अपने दिशा-निर्देशों में कॉलेजों और विश्वविधालयों में अंतिम वर्ष व सेमेस्टर की परीक्षाएं 30 सितम्बर तक आयोजित करवाने के लिए कहा था |
लेकिन कुछ राज्यों की सरकारों ने कोरोना संक्रमण के कारण से इस वर्ष बिना परीक्षा लिए ही सीधे प्रमोट करने का फैसला लिया था | लेकिन यूजीसी ने कहा कि इससे छात्रों की डिग्री पर सवाल खड़ा होगा | इसलिए केवल अंतिम वर्ष व फाइनल सेमेस्टर की परीक्षाएं जरूर करवाई जाये | अब देखना यह है, कि क्या राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, मध्यप्रदेश, पंजाब सरकार भी अपना फैसला बदलेगी या नहीं |
नोट-दोस्तों क्या विश्वविधालय अनुदान आयोग (यूजीसी) द्वारा लिया गया फैसला सही है या गलत? क्या अंतिम वर्ष के छात्रों की परीक्षाएं होनी चाहिए या नहीं? इसके बारे में आप अपनी राय/सुझाव कमेंट के माध्यम से दे सकते है-धन्यवाद
