दिल्ली उच्च न्यायालय ने आदेश दिए- कि परीक्षाएं जल्द करवाई जाये, दिल्ली विश्वविधालय ने कहा 31 अगस्त तक परीक्षाएं पूरी करवा ली जाएँगी, हाई कोर्ट जे जस्टिस ने महसूस किया की परीक्षाएं देरी से होने से छात्र-छात्राओं के करियर पर असर पद सकता है, अधिक जानकारी के लिए विजिट करे-http://www.du.ac.in/du/uploads/COVID-19/
दिल्ली विश्वविधालय की परीक्षाएं अगस्त में-
नमस्कार दोस्तों-Result Uniraj टीम आपको इस पेज में आपको Delhi University की अंतिम वर्ष की परीक्षाएं कब से आयोजित होंगी, इसके बारे में सम्पूर्ण जानकारी | कोरोना महामारी की वजह से देशभर की सभी स्कूल, कॉलेज एवं विश्वविधालयों की परीक्षाएं प्रभावित हुई है |
विश्वविधालय अनुदान आयोग (UGC) ने भी आदेश जारी किया था, कि इस वर्ष केवल अंतिम वर्ष एवं फाइनल सेमेस्टर की परीक्षाएं ही आयोजित करवाई जाएँगी | अन्य सभी पाठ्यक्रमों के विधार्थियों को बिना परीक्षा के अगली कक्षा में प्रमोट किया जायेगा |
इसी बीच Delhi High Court ने भी Delhi University को सुझाव दिया है, की परीक्षाएं जल्द से जल्द आयोजित करवाई जाये | दिल्ली हाई कोर्ट के सुझाव के बाद Delhi University (डीयू) ने भी अंतिम वर्ष की परीक्षा 27 जुलाई और ओपन बुक एग्जाम 10 अगस्त से शुरू कराने का प्रस्ताव दिया है | परीक्षा के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप इस पेज को अंत तक जरूर पढ़े |
दिल्ली विश्वविधालय ने कहा 31 अगस्त तक पूरी होंगी परीक्षाएं-
दिल्ली हाई कोर्ट के सुझाव के बाद Delhi University परीक्षाएं 31 अगस्त 2020 से पूरी कराने पर सहमति जताई है | लेकिन Delhi High Court ने कहा है, कि परीक्षाएं और जल्दी करवाने के लिए संभावना तलाशे | इसके अलावा हाई कोर्ट ने कहा कि,
आखिर क्या कारण है की परीक्षाएं अगस्त के दूसरे सप्ताह में निर्धारित की जा रही है | जबकि इससे पहले Delhi University ने एक जुलाई से परीक्षाएं आयोजित्त करवाना निर्धारित किया था | इस मामले की अगली सुनवाई 22 जुलाई 2020 को होगी |
छात्र-छात्राओं के करियर पर असर पड़ेगा-
Delhi High Court ने DU Delhi को परीक्षाएं जल्द आयोजित करवाने के लिए सुझाव दिया है | उनके मुताबिक अगर परीक्षाएं आयोजित करवाने में देर की गई तो, इससे विधार्थियों के करियर पर असर पद सकता है | जस्टिस सुब्रमण्यम प्रसाद और जस्टिस हिमा कोहली की पीठ ने कहा है, कि परीक्षाएं देरी से होने पर उसका सीधा असर छात्र-छात्राओं के करियर पर पड़ेगा |
परीक्षा में दखल नहीं देंगे-
दिल्ली हाई कोर्ट ने पिछले गुरुवार को Delhi University को परीक्षाएं जल्द कराने के लिए सुझाव दिया था | डीयू द्वारा दिए गए प्रस्ताव के अनुसार परीक्षाएं 8 सितम्बर 2020 तक चल सकती है | लेकिन हाई कोर्ट ने कहा कि अब भी परीक्षाओं में देरी क्यों?
हाईकोर्ट के अनुसार परीक्षाएं जितनी जल्दी हो सके, उतनी जल्दी कराई जाये | हम आपको छात्रों की चिंताओं से भी अवगत करवा रहे है | परीक्षा आप किसी भी मोड (ऑनलाइन या ऑफलाइन) से करवाए | परीक्षा में दखल देने का कोई मकसद नहीं है |
यहाँ से देखे-दिल्ली विश्वविधालय की सम्पूर्ण जानकारी
छात्रों की और से पूछे जाने वाले सवाल?
Delhi University की परीक्षाएं कब से शुरू हो सकती है?
अंतिम वर्ष की 27 जुलाई से और ओपन बुक एग्जाम 10 अगस्त से शुरू होने की संभावना है|
क्या, केवल अंतिम वर्ष के लिए ही परीक्षाएं आयोजित होंगी या फिर सभी कक्षाओं की?
केवल अंतिम वर्ष के लिए ही आयोजित कराई जाएँगी|
डीयू द्वारा परीक्षा का टाइम टेबल कब जारी किया जायेगा?
अगली सुनवाई 22 जुलाई के बाद जारी हो सकता है|
परीक्षाएं कब से होंगी, इसके बारे में अंतिम निर्णय कब जारी किया जायेगा?
अंतिम निर्णय 22 जुलाई को सुनवाई होने के बाद होगा |
