University Grants Commission (UGC) ने कॉलेजों और विश्वविधालयों में अंतिम वर्ष की परीक्षाओं के लिए दिशा-निर्देश जारी किये, यूजीसी के अनुसार फाइनल वर्ष की परीक्षाएं 30 सितम्बर तक करवाना अनिवार्य, UGC के आदेश के बाद विश्वविधालय असमंजस की स्थिति में पड़े |
नई सूचना-02 जुलाई 2021-:University Grants Commission द्वारा विश्वविधालयों की परीक्षाओं को लेकर अभी तक कोई सूचना जारी नहीं की गई है | पिछले साल सितम्बर माह तक परीक्षाएं आयोजित कराई जाने के लिए निर्देश जारी किये गए थे | लेकिन इस बार परीक्षाओं को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है |
UGC के नए दिशा-निर्देश जारी हुए-
नमस्कार दोस्तों-Result Uniraj टीम आपको इस पेज में University Grants Commission (UGC) द्वारा विश्वविधालयों के लिए परीक्षाओं को लेकर गाइडलाइन जारी की है, उसके बारे में आपको सम्पूर्ण जानकारी दी जाएगी |
UGC ने अपनी Guidelines में कहा है, कि विश्वविधालय अंतिम वर्ष की परीक्षाएं 30 सितम्बर तक पूर्ण करवाए | इस आदेश के बाद Universities असमंजस की स्थिति में पड़ गए है | परीक्षाओं को लेकर देश के लगभग 755 विश्वविधालयों ने यूजीसी की गाइडलाइन पर अपना जवाब भेजा है |

अब देखना यह है, कि UGC उनके द्वारा दिए गए जवाब पर क्या प्रतिक्रिया देता है | देश के कई राज्यों ने तो पहले से ही परीक्षाओं के आयोजन को लेकर अपनी असमर्थता जता दी है | अधिक जानकारी के लिए आप इस पेज को आखिर तक जरूर पढ़े |
30 सितम्बर तक कराई जाये परीक्षाएं-
University Grants Commission (UGC) द्वारा देश के लगभग 755 विश्वविधालयों के लिए गाइडलाइन जारी की है | उनके आदेश के मुताबिक सभी विश्वविधालय अंतिम वर्ष की परीक्षाएं 30 सितम्बर तक पूर्ण करवाए | इस आदेश के बाद सभी विश्वविधालय असमंजस की स्तिथि में पड़ गए है | उनका कहना है, कोरोना के मामले अभी ज्यादा बढ़ रहे है |
लेकिन University Grants Commission (UGC) ने परीक्षाएं आयोजित करवाने के आदेश जारी कर दिए है | ऐसी स्थिति में परीक्षाएं करवाना असंभव है | यूजीसी के दिशा-निर्देश पर अपना जवाब भेजा है | इनमे 120 डीम्ड विश्वविधालय, 274 निजी विश्वविधालय, 40 केंद्रीय विश्वविधालय व 321 राज्य विवि. शामिल है |
इन राज्यों ने परीक्षाएं नहीं करवाने का निर्णय लिया-
University Grants Commission (UGC) ने अपने आदेश में कहा है, कि केवल अंतिम वर्ष की परीक्षाएं 30 सितम्बर तक पूरी करवा ली जाये | लेकिन कुछ राज सरकारों ने परीक्षाएं नहीं करवाने में अपनी असमर्थता व्यक्त की है | उनका कहना है, कि अभी कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे है | ऐसे में परीक्षाएं करवाना उचित नहीं रहेगा |
नर्सिंग के सभी विधार्थी होंगे प्रमोट-केवल अंतिम वर्ष की होगी परीक्षाएं | |
यूजीसी का फैसला-फाइनल सेमस्टर (अंतिम वर्ष) की परीक्षाएं सितम्बर में करवाए |
इसलिए उन्होंने तो आदेश भी जारी कर दिए है, कि इस वर्ष किसी भी कक्षा की परीक्षाएं नहीं करवाई जाएँगी | सभी छात्रों को बिना परीक्षा के ही प्रमोट किया जाये | जिन राज्यों ने आदेश जारी किये थे वे निम्न है-राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, महाराष्ट्र, ओडिशा, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल आदि | यह राज्य अपने राज्य में परीक्षाएं रद्द करवाने के आदेश जारी कर चुके है |
परीक्षाओं को लेकर छात्र-छात्राएं हुए परेशान-
विश्वविधालय अनुदान आयोग (यूजीसी) द्वारा अंतिम वर्ष की परीक्षा आयोजित करवाने के आदर्श के बाद विश्वविधालयों के साथ-साथ परीक्षार्थी भी असमंजस की स्थिति में है |अधिकतर उन राज्यों के परीक्षार्थियों की और से कमेंट आ रहे है जिन राज्यों ने परीक्षाएं रदद करने के आदेश जारी कर दिए है |
NEET और JEE Main परीक्षा स्थगित हुई-अब सितम्बर माह में होंगी दोनों परीक्षाएं | |
छात्रों का कहना है, कि सरकार ने अभी तक अपने आदेश को बदला नहीं है और University Grants Commission (UGC) ने कहा है, कि अंतिम वर्ष की परीक्षाएं 30 सितम्बर तक कराई जाये | ऐसे में हम क्या करे, कुछ समझ में नहीं आ रहा है | परीक्षाओं पर हुई चर्चा पर छात्रों और अभिभावकों का कहना है, कि इस वर्ष सभी बच्चो को बिना परीक्षा के ही अगली कक्षा में प्रमोट किया जाना चाहिए |
यहाँ से देखे-विश्वविधालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की अधिकारिक वेबसाइट
नोट-दोस्तों आप भी अपनी राय जरूर देवे, कि परीक्षाएं होनी चाहिए या नहीं-धन्यवाद
