Rajasthan Guest faculty के लिए रिक्त पदों की सूची जारी नहीं होने से बेरोजगार हुए परेशान, Rajasthan vidya Sambal Yojana के लिए आवेदन की प्रक्रिया हुई शुरू, Rajasthan Guest faculty के लिए 4 नवंबर 2022 तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन, Rajasthan Guest faculty के लिए District Wise रिक्त पदों की संख्या देखे |

राजस्थान सरकार द्वारा Rajasthan vidya sambal yojana मे गेस्ट फैकल्टी के रिक्त पदों के लिए आज से आवेदन की शुरुआत हो जाएगी। इस योजना के जरिए राजस्थान के विभिन्न सरकारी स्कूलों में खाली पड़े शिक्षकों के पदों को भरा जाएगा। हालांकि इन शिक्षकों की नियुक्ति संविदा पर आधारित होगी।

लेकिन राजस्थान के विभिन्न सरकारी स्कूलों में guest faculty के इन पदों पर भर्ती हो जाने से सरकारी स्कूलों में शिक्षा का स्तर सुधरेगा। जैसा कि आज से प्रस्तावित है, कि इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। लेकिन ज्यादातर स्कूलों ने विभाग की वेबसाइट पर रिक्तियों की संख्या नहीं भेजी है।

बताया जा रहा है, कि स्कूल स्तर पर तो खाली vacancy घोषित हो गई है। लेकिन Official Website पर अपलोड नहीं किया गया हैं। साथ ही कई जिलों मे वैकेंसीयों को DEO कार्यालय भी नहीं भेजा गया है। ऐसे में शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बड़ी लापरवाही का नुकसान बेरोजगार उम्मीदवारों को उठाना पड़ रहा है।

Govt Job Update & Exam Notes के लिए फॉर्म भरे

1 नवंबर तक सूचियां अपलोड होने का आदेश दिया गया था।

उम्मीदवारों की जानकारी के लिए बता दें कि माध्यमिक शिक्षा निदेशक गौरव अग्रवाल ने 17 अक्टूबर को आदेश जारी किया था। जिसमें उन्होंने जिले के शिक्षा अधिकारियों तथा स्कूलों को विभिन्न रिक्त सीटों को 1 नवंबर से पहले पहले website पर जारी करने के लिए कहा था। हालांकि काफी जिले के स्कूलों द्वारा रिक्त सीटें जारी कर दी गई थी।

बिना परीक्षा शिक्षक बनने का मौका

Vidya Sambal Yojana के अंतर्गत Guest Faculty लगाएगी राज्य सरकार

Rajasthan Guest faculty

लेकिन कुछ जिलों में Vacant seats जारी होने के बाद उन्हें वेबसाइट पर upload नहीं किया गया। जिस वजह से विभिन्न जिलों की खाली सीटों का पूरा विवरण वेबसाइट पर नहीं आया जबकि आवेदन की प्रक्रिया 2 नवंबर से 4 नवंबर तक ही है। ऐसे में शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बड़ी लापरवाही उजागर हुई है।

जयपुर जिले में भरे जाएंगे 3598 खाली पद

बता दे जयपुर जिले द्वारा तो विभाग की वेबसाइट पर खाली सीटों का विवरण दे दिया गया है। हालांकि उनकी सूची भी कल शाम 6 बजे तक ही अपलोड हो पाई थी। इस सूची में जयपुर जिले में 3598 पदों पर Guest faculty को नियुक्त किया जाएगा। जिसमें प्रारंभिक स्कूलों में शिक्षको के 1396 पद तथा माध्यमिक स्कूल में 2202 पद शामिल है।

माध्यमिक स्कूलों में शिक्षकों मे व्याख्याताओं के 283 पद तथा वरिष्ठ अध्यापकों के 411 पद शामिल है। इसके अलावा level-1 शिक्षकों के 625 पद तथा level-2 के 628 पद शामिल है। इसके साथ ही शारीरिक शिक्षक के 148 पद तथा प्रयोगशाला सहायक के 107 पद जयपुर जिले में गेस्ट फैकल्टी के रूप में भरे जाएंगे।

विभाग द्वारा जारी की गई, वेबसाइट नहीं कर रही है काम।

विभिन्न जिलों में Rajasthan Guest faculty के रिक्त पदों की जानकारी के लिए शिक्षा विभाग द्वारा एक वेबसाइट https://education.rajasthan.gov.in जारी की गई थी। लेकिन इस वेबसाइट पर कोई भी सूची जारी नहीं हुई है ना ही इस website पर कोई भी लिंक जारी हुआ है।

ऐसे में यही लग रहा है, कि शिक्षा विभाग की तैयारियां बिल्कुल भी नहीं की गई है। तभी तो दी गई Website पर कोई भी सूची जारी नहीं हुई है। लेकिन विभाग से जब यह बात पूछी गई तो उन्होंने बताया, कि कुछ तकनीकी खामियों की वजह से वह वेबसाइट काम नहीं कर रही है। हमने विभाग की दूसरी वेबसाइट पर जिलों में गेस्ट फैकल्टी के रिक्त पदों की सूची अपलोड कर दी है।

शिक्षा विभाग द्वारा दूसरी वेबसाइट पर जारी की गई है रिक्त पदों की सूची।         

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शिक्षा विभाग द्वारा राजस्थान राज्य के विभिन्न जिलों में खाली पड़े रिक्त पदों की सूची दूसरी वेबसाइट https://rajsmsa.nic.in/public/viewAll.aspx पर जारी की गई है। क्योंकि पहली website काम नहीं कर रही है।

लेकिन बताया जा रहा है, कि दूसरी वेबसाइट पर भी कुछ भी जिलों की सूची जारी हुई है। जिसमें कोटा, जयपुर माध्यमिक, जालौर तथा बूंदी जिलों द्वारा ही रिक्त पदों की जानकारी दी गई है। अन्य जिलों ने अभी तक रिक्त सूची के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

ऐसे में जब अधिकारियों से पूछा गया, तो उनके पास कोई जवाब नहीं था। बीकानेर निदेशालय में विद्या संबल योजना के डिप्टी डायरेक्टर रमेश कुमार खाली पदों की जानकारी नहीं दे पाए। उनके द्वारा कहा गया, कि विभाग अपने काम में लगा हुआ है। जल्द ही खाली पड़े पदों की सूची वेबसाइट पर upload कर दी जाएगी। जबकि आवेदन की प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। लेकिन विभाग खाली पदों को अब तक जारी नहीं कर पाया है।

भटकते रहे उम्मीदवार।

  • बताया जा रहा है, कि प्रदेश के विभिन्न जिलों मे स्कूलों द्वारा खाली पड़े सभी पदों की जानकारी स्कूलों के बाहर चस्पा कर दी गई है। लेकिन शिक्षा अधिकारियों द्वारा अब तक इन जानकारियों को website पर अपलोड नहीं किया गया है।

12 लाख बीएड धारियों को Guest Teachers भर्ती में लाभ नहीं मिल सकेगा

सरकारी स्कूलों में D.EL.ED और B.ED पास अभ्यर्थी लगेंगे Guest Teacher

  • यानी स्कूलों द्वारा अपना काम तो पूरा कर दिया गया है। जबकि विभिन्न जिलों के शिक्षा अधिकारियों का कहना है, कि स्कूलों द्वारा डीईओ कार्यालय में रिक्त पदों का विवरण नहीं भेजा गया है। तो हम कैसे Website पर रिक्त पदों का विवरण जारी कर सकते हैं।

  • यानी स्कूल और शिक्षा अधिकारी एक-दूसरे पर गलती का आरोप डाल रहे हैं। जिसमें उनकी गलती को भुगतना बेरोजगार उम्मीदवारों और स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को पड़ रहा।

  • बताया जा रहा है, कि देर शाम तक जिलों के विभिन्न स्कूलों में बेरोजगार उम्मीदवार खाली seat की संख्या पूछने के लिए भटकते रहे थे। क्योंकि विभाग द्वारा तो वेबसाइट पर रिक्त पदों की संख्या जारी नहीं की गई है। जबकि आवेदन की शुरुआत आज से शुरू हो गई है।

  • आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को केवल 2 दिन का समय दिया गया है। यानी 4 नवंबर को आवेदन करने की प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी। इस वजह से आवेदन करने वाले उम्मीदवार सीटों की संख्या के लिए दिनभर भटकते रहे, ताकि अपने जिले में खाली पदों की संख्या का पता लगाया जा सके।