राजस्थान के सरकारी स्कूलों में D.EL.ED और B.ED पास अभ्यर्थी लगेंगे Guest Teacher, Rajasthan Vidya Sambal Yojana के अंतर्गत अब डीएलएड और बीएड छात्र भी बन सकेंगे Guest Teacher, माध्यमिक शिक्षा निदेशक गौरव अग्रवाल ने सोमवार को दी जानकारी I
राजस्थान सरकार के द्वारा Rajasthan Vidya Sambal Yojana की शुरुआत की गई थी l इस योजना के तहत रिटायर शिक्षकों को राजस्थान के English Medium Schools में गेस्ट टीचर के पद पर भर्ती किया जाना था l लेकिन हाल ही में ही शिक्षा विभाग के द्वारा विद्या संबल योजना के नियमों में कुछ बदलाव किया गया है l यदि आप D.EL.ED और B.ED कोर्स कर चुके हैं, तो आपके लिए यह जानकारी काफी जरूरी है l चलिए जान लेते हैं कि शिक्षा विभाग के द्वारा विद्या संबल योजना में हाल ही में क्या परिवर्तन किया गया है और कैसे D.EL.ED और B.ED अभ्यर्थियों को इस योजना का फायदा होने वाला है l
Rajasthan Vidya Sambal Yojana के तहत अब राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूलों में भी रखे जाएंगे Guest Facility Teacher
हाल ही में ही शिक्षा विभाग के द्वारा विदा संबल योजना में जो परिवर्तन किया गया है, उसके तहत अब अंग्रेजी मीडियम स्कूलों के साथ-साथ राजस्थान के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूलों में भी Guest Facility Teacher भर्ती किए जाएंगे l जहां पहले सिर्फ Retried Teachers को ही Guest Facility Teacher के रूप में सेलेक्ट करने का प्रावधान था, अब ऐसे कैंडिडेट जो B.ED और D.EL.ED कोर्स पास कर चुके हैं, उन्हें भी इस योजना के तहत गेस्ट फैकेल्टी पर टीचर रखा जाएगा l

हाल ही में ही माध्यमिक शिक्षा निदेशक गौरव अग्रवाल ने सोमवार के दिन इस संबंध में आदेश दिए हैं l ऐसे बेरोजगार जो डीएलएड कोर्स और B.Ed कर चुके हैं और अभी तक बेरोजगार हैं, तो उनके लिए यह अवसर काफी अच्छा है l चलिए जान लेते हैं कि विद्या संबल योजना के तहत Guest Teacher बनने के लिए क्या Educational Qualification निर्धारित की गई है और चयनित टीचर्स को कितना वेतन दिया जाएगा l
विद्या संबल योजना के तहत निर्धारित शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है
राजस्थान शिक्षा विभाग की ओर से Guest Facility चुनने के लिए हर पोस्ट के आधार पर Education Qualification भी निर्धारित की गई है l यदि कोई भी उम्मीदवार विभाग द्वारा निर्धारित शैक्षणिक योग्यता रखता है, तो उसे राजस्थान के सरकारी स्कूलों व English Medium Schools में गेस्ट फैकेल्टी के तौर पर बतौर टीचर चुन लिया जाएगा l
Vidya Sambal Yojana के अंतर्गत Guest Faculty लगाएगी राज्य सरकार
राजस्थान के Government Colleges में Teachers के 2700 पद रिक्त
Reet Level 1 Teacher | D.El.Ed और बारहवीं कक्षा 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण हो l इस के साथ रीट लेवल वन की परीक्षा पास हो l |
Reet Level 2 Teacher | B.ED और Graduation 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण हो l इस के साथ रीट लेवल 2 की परीक्षा पास हो l |
RPSC Second Grade Teacher | उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में B.ED और स्नातक होनी अनिवार्य है l |
PTI | CP.ED, DP.ED और BP.ED के साथ 12वीं कक्षा Pass हो l |
Rajasthan Lab Assistant | संबंधित विषय में 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए l |
Rajasthan School Lecturer | उम्मीदवार B.Ed पास होना चाहिए l इसी के साथ संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी होनी चाहिए l |
विद्या संबल योजना के तहत आवेदन और नियुक्ति से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी
Rajasthan Vidya Sambal Yojana के तहत शिक्षा विभाग की ओर से कुछ पात्रता और नियुक्ति से संबंधित अन्य नियम बनाए गए हैं, जो कि इस प्रकार हैं l
जानकारी के मुताबिक Rajasthan Guest Facility Teacher बनने के लिए Application हेतु सिर्फ वही उम्मीदवार पात्र होंगे की जो शिक्षा विभाग द्वारा निर्धारित की गई शैक्षणिक योग्यता रखते हो l
Retired Teacher सिर्फ उसी पद के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिस Post पर उन्होंने पहले कार्य किया हो l
ऐसे रिटायर शिक्षक ही विद्या संबल योजना के तहत गेस्ट फैकेल्टी बनने के लिए आवेदन कर पाएंगे जिनकी आयु 65 वर्ष से अधिक नहीं होगी l
ऐसे अभ्यर्थी जो B.ED और D.EL.ED पास कर चुके हैं, उनकी अस्थाई नियुक्ति स्कूल स्तर पर प्रिंसिपल और दो सीनियर टीचर की कमेटी बनाकर की जाएगी I
नियुक्ति से संबंधित संपूर्ण जानकारी के लिए आप Rajasthan Vidya Sambal Yojana के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं l जहां से आपको सब जानकारी मिल जाएगी l
गेस्ट फैकेल्टी को मिलेगा इस प्रकार से वेतन
विद्या संबल योजना के तहत जिस भी उम्मीदवार को गेस्ट फैकल्टी के रूप में चुना जाएगा, उसे इस प्रकार से मानदेय दिया जाएगा l
Post | Per Hour |
Reet Level 1 Teacher | 300 |
Reet Level 2 Teacher | 300 |
RPSC Second Grade Teacher | 350 |
PTI | 300 |
Rajasthan Lab Assistant | 300 |
Rajasthan School Lecturer | 400 |
24 English Medium School में Science और ARTS की भी रखी जाएंगी फैकेल्टी
जानकारी के मुताबिक लगभग 4 साल पहले राज्य में जिला मुख्यालय पर 24 महात्मा गांधी English Medium Schools खोले गए थे l ऐसे छात्र जो दसवीं कक्षा पास कर चुके हैं, अब उन्हें स्कूल बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी l क्योंकि 11वीं कक्षा में इन स्कूलों में Science और ARTS फैकेल्टी की स्वीकृति दे दी गई है l
पहले साइंस और आर्ट्स की फैकेल्टी ना होने के कारण छात्रों को स्कूल बदलने की नौबत आ सकती थी l लेकिन माध्यमिक शिक्षा निदेशक गौरव अग्रवाल ने इस संबंध में जानकारी दे दी है कि अब इन स्कूलों में आर्ट्स और साइंस की फैकेल्टी को भी नियुक्ति दी जाएगी l जानकारी के मुताबिक 11वीं में कुल 60 सीटें निर्धारित की गई हैं और विद्यार्थियों से दोनों ही विषय के संबंध में विकल्प मांगा जाएगा l
