12 लाख बीएड धारियों को Guest Teachers भर्ती में लाभ नहीं मिल सकेगा, राजस्थान प्रदेश में Guest Teachers की भर्ती के लिए REET परीक्षा पास होना अनिवार्य हुआ, B.ed पास 12 लाख उम्मीदवारों को नहीं मिलेगा गेस्ट फैकेल्टी टीचर के लिए आवेदन करने का मौका, राज्य सरकार के द्वारा 3rd Grade Teacher, 2nd Grade Teacher के अलावा PTI के पद पर भी की जाएगी संविदा के आधार पर भर्ती l
राजस्थान सरकार के द्वारा प्रदेश में विभिन्न सरकारी विभागों में नौकरियां तो निकाली जा रही है, लेकिन राजस्थान सरकार के द्वारा संविदा के आधार पर भर्ती करने का फैसला लिया गया है l हाल ही में ही राज्य सरकार के द्वारा यह घोषणा की गई है कि Rajasthan Education Department में 3rd Grade Teacher, 2nd Grade Teacher और अन्य प्रकार के पदों पर Guest Teacher की व्यवस्था की जाएगी l इसी के साथ-साथ राज्य में PTI के खाली पदों पर भी संविदा के आधार पर भर्ती की जाएगी I
राजस्थान सरकार के द्वारा संविदा के आधार पर भर्ती करने के लिए Educational Qualification भी निर्धारित की गई है l जिस भी पद के शिक्षक बनना चाहते हैं, उसी के आधार पर Education Eligibility भी होनी चाहिए l लेकिन राज्य में लगभग 1200000 अभ्यर्थी ऐसे हैं, जिन्हें Guest Teacher बनने का मौका नहीं दिया जाएगा l
इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको यह जानकारी देने वाले हैं कि राजस्थान सरकार के द्वारा Guest Teacher के लिए क्या पात्रता निर्धारित की गई है और ऐसे अभ्यर्थी जो B.Ed कर चुके हैं उन्हें गेस्ट फैकेल्टी के लिए पात्र क्यों नहीं माना जाएगा l
Govt Job Update & Exam Notes के लिए फॉर्म भरे

कक्षा छठी से कक्षा आठवीं तक की कक्षाओं को पढ़ाने के लिए अध्यापकों की होगी कमी l
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि राज्य सरकार के द्वारा 3rd Grade Teacher, 2nd Grade Teacher के अलावा अन्य पदों पर भी गेस्ट टीचर की भर्ती की जाएगी l सरकार के द्वारा गेस्ट फैकेल्टी टीचर के पद पर भर्ती के लिए पात्रता निर्धारित की गई है l level-1 के लिए थर्ड ग्रेड टीचर बनने हेतु उम्मीदवार के पास BSTC पास होना चाहिए और इसी के साथ-साथ REET LEVEL 1 की परीक्षा भी पास होनी चाहिए I
इसके अलावा कक्षा छठी से आठवीं का अध्यापक बनने के लिए REET LEEL 2 की परीक्षा पास हो और इसके साथ-साथ B.ed भी अनिवार्य है l ऐसे Candidates जो Level 1 के गेस्ट टीचर बनना चाहते हैं, उन्हें गेस्ट टीचर बनने के लिए समस्या नहीं होगी l क्योंकि कई लाख अभ्यर्थी ऐसे हैं, जो जो REET LEVEL 1 की परीक्षा पास कर चुके हैं I
लेकिन ऐसे अभ्यर्थी जो कक्षा छठी से आठवीं तक के गेस्ट टीचर बनना चाहते हैं, उन्हें परेशानी होगी l क्योंकि प्रदेश में लगभग 1200000 अभ्यर्थी ऐसे हैं, जिनके पास REET LEVEL 2 की पात्रता ही नहीं है l
साल 2017 में रीट लेवल वन और REET LEVEL 2 का आयोजन किया गया था l उसके बाद रीट 2021 का आयोजन किया गया था l लेकिन REET LEVEL 2nd 2021 की परीक्षा को रद्द कर दिया गया था l जिसके पश्चात 1200000 अभ्यर्थी ऐसे हैं, जिनके पास REET LEVEL 2 की पात्रता ही नहीं है और इसीलिए वह कक्षा छठी से आठवीं गेस्ट टीचर बनने के लिए अप्लाई नहीं कर सकते हैं l
D.EL.ED और B.ED पास अभ्यर्थी लगेंगे Guest Teacher
Vidya Sambal Yojana के अंतर्गत Guest Faculty लगाएगी राज्य सरकार
Guest Facility Teacher के लिए निर्धारित की गई है यह शैक्षणिक योग्यता
Post Name | Eligibility |
Level 1 Teacher | उम्मीदवार बीएसटीसी पास हो और रीट लेवल वन की पात्रता परीक्षा भी पास हो l |
Level 2 Teacher | उम्मीदवार B.ed पास हो और Reet Level 2 की पात्रता परीक्षा भी पास हो l |
School Lecturer | उम्मीदवार B.ed पास हो l इसी के साथ-साथ संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी होनी चाहिए l |
Second Grade Teacher | संबंधित विषय में ग्रेजुएशन होनी चाहिए l उसी के साथ-साथ B.ed भी अनिवार्य है l |
PTI Teacher | सीपीएड, बीपीएड और बीपीएड के साथ-साथ 12वीं कक्षा भी Pass हो l |
Lab Assistance | संबंधित विषय में 12वीं कक्षा की हो l |
