उमरान मलिक ने धोनी को डाली 154 kmph स्पीड से गेंद, CSK और SRH के बीच हुए मुकाबले में चेन्नई ने जीत हासिल कि, SRH के उमरान मलिक ने दिखाया अपनी रफ्तार का जलवा, पुराने अंदाज में लौटी चेन्नई की टीम |

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग में धोनी के चेन्नई सुपर किंग्स टीम के कप्तान बनते ही टीम ने अपने रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। सुपर संडे में खेले गए मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को हाई स्कोर मैच में 13 रनों से मात दे कर इस सीजन की तीसरी जीत दर्ज की।

देखिए IPL के फ्लॉप खिलाड़ी का सुपर हिट डांस

इससे पहले जडेजा ने मौजूदा आईपीएल सीजन में मिल रही लागातार हार के चलते बीच में ही कप्तानी छोड़ दी। लेकिन तलाइवा के आते ही टीम ने एक साथ मिलकर कहा.. “मैं साला झुकेगा नहीं”।

पुराने रंग में नजर आई चेन्नई

आईपीएल के 46वें मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अपने पुराने रंग में नजर आई। और उसके सलामी बल्लेबाजों ने पहले विकेट लिए 182 रनों की धांसू साझेदारी की। ऋतुराज गायकवाड अपने शतक से मात्र एक रन से चूक गए।

Umran Malik bowls Dhoni at 154 kmph speed

गायकवाड नर्वस नाइंटीज का शिकार हुए और 99 रन के निजी स्कोर पर अपना विकेट गंवा बैठें। वहीं दूसरे छोर पर डेवन कॉनवे ने नॉटआउट 85 रनों की शानदार पारी से सबका दिल जीता। इस जीत के बाद भी चेन्नई को IPL Points Table में कुछ खास फायदा नहीं हुआ है। और टीम अभी भी 9वें स्थान पर है। टीम के अब छह अंक हो गए हैं।

203 रनों टारगेट

चेन्नई ने सनराइजर्स हैदराबाद को 203 रनों का विशाल टारगेट दिया। जवाब में हैदराबाद ने सधी हुई पारी की शुरूआत करते हुए पहले विकेट के लिए 58 रन जोड़े। और इसके बाद टीम के विकेट गिरते चले गए। हैदराबाद की ओर से निकोलस पूरन ने 64 रनों की पारी खेली।

IPL प्ले ऑफ और फाइनल मैच का Schedule जारी हुआ

लेकिन उनकी ये पारी टीम को जीत नहीं दिला सकी और हैदराबाद की टीम 20 ओवरों में 189 रन ही बना सकी। चेन्नई की ओर से मुकेश चौधरी सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने चार ओवरों में 46 रन देकर 4 बल्लेबाजों को आउट किया।

154 kmph की स्पीड के घोड़े पर सवाल उमरान मलिक

इस मैच में IPL 2022 सबसे तेज गेंद डाली गई। रफ्तार के सौदागर उमरान मलिक ने 154 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार गेंद फेंकी। चेन्नई सुपरकिंग्स की पारी के दसवें ओवर में उमरान मलिक की दूसरी गेंद की स्पीड 154 किलोमीटर प्रति घंटे की थी।

IPL के बीच पठान और मिश्रा के बीच छिड़ा घमासान

इसके बाद जब धोनी क्रीज पर आए तो उमरान मलिक ने उनके सामने भी 154 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार गेंद डाली। इस गेंद पर धोनी कोई रन नहीं बना सके। 

उमरान ने तोड़ा रिकॉर्ड

आईपीएल के मौजूदा 15वें सीजन में सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड उमरान से पहले लॉकी फर्ग्यूसन के नाम था। गुजरात टाइटंस के लॉकी फर्ग्यूसन ने 153.9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद डाल कर इस रिकॉर्ड को बनाया था।

लेकिन बीते कल उमरान मलिक ने इस रिकॉर्ड को तोड़ते हुए अपने नाम कर लिया। मैच के बाद उमरान मिलक को मैच में सबसे तेज गेंद फेंकने के लिए 1 लाख रुपए का ईनाम भी दिया गया। लगातार 9 बार उनको यह अवार्ड मिल चुका है।

IPL Points Table

वहीं दूसरी ओर आईपीएल सीजन की नई नवेली टीम गुजरात टाइटंस रुकने का नाम ही नहीं ले रही है। गुजरात की टीम IPL Points Table में सबसे ऊपर है। टीम के नौ मैचों में 16 अंक है। टीम को अब तक केवल एक ही हार मिली है।

IPL 2022 Point Table में मचा घमासान

गुजरात के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स IPL Points Table में फिलहाल नंबर दो पर है। टीम ने ने दिल्ली कैपिटल्स को हराने के बाद 10 मैचों में 7 जीते और तीन हार के साथ 14 अंक लेकर दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। राजस्थान रॉयल्स 12 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर आ गई है।

चेन्नई से मिली हार के बाद सनराइजर्स हैदराबाद IPL Points Table में 10 अंकों के साथ चौथे नंबर पर है। अपडेट IPL Points Table में रॉयल चैलेंजर्स 10 मैचों में 5 जीत और इतने ही हार के साथ 10 अंक लेकर पांचवें नंबर पर है।