ऋतुराज गायकवाड़ ने बयान में कहा मुझसे जल रहे होंगे फाफ डुप्लेसी, ऋतुराज गायकवाड़ ने interview में बताया कि फाफ डुप्लेसी मेरे से जलते है, ऋतुराज गायकवाड और डेवॉन कॉनवे ने टीम के लिए 182 रन जोड़े थे |

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स के एक बार फिर धोनी के कप्तान बनते ही उनकी टीम के खिलाड़ी भी फॉर्म में आ गए हैं। लेकिन मैच के बाद 99 रनों पार आउट होने वाले ऋतुराज गायकवाड़ ने बड़ी बात कही है।

कोहली का बल्ला नहीं चल रहा, लेकिन ठुकमे जमकर लगाए

उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि फॉफ डुप्लेसी मुझसे जरूर थोड़ा जल रहे होंगे।’ ऐसा क्या हुआ जो ऋतुराज गायकवाड़ ने ऐसा बयान दिया। आपको बता दें कि ये बयान उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स की आधिकारिक वेबसाइट पर दिए इंटरव्यू में दिया है।

Rituraj Gaikwad said in the statement that Faf du Plessis would be jealous of me

आखिर क्या है पूरा मामला

असल में बीते रविवार को खेले गए मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से सलामी बल्लेबाज के तौर पर पारी की शुरुआत करने उतरे ऋतुराज गायकवाड और डेवॉन कॉनवे ने आईपीएल के इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए पहले विकेट के लिए रिकॉर्ड साझेदारी की थी। इस दौरान दोनों ओपनर बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 182 रन जोड़े थे।

IPL प्ले ऑफ और फाइनल मैच का Schedule जारी हुआ

जिसके बाद ऋतुराज गायकवाड़ ने एक इंटरव्यू में कहा कि ‘यह रिकॉर्ड बनाकर बहुत ही अच्छा लग रहा है। हमने इसकी उम्मीद नहीं की थी। हम बस चाहते थे कि टीम को अच्छी शुरुआत दिलाएं। मुझे लगता है कि डु प्लेसी मुझसे जरूर थोड़ा जल रहे होंगे।’

वॉटसन और डु प्लेसी का तोड़ा रिकॉर्ड

इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए पहले विकेट के लिए यह सबसे बड़ी साझेदारी थी। गायकवाड़ और कॉनवे की जोड़ी ने फाफ डु प्लेसी और शेन वॉटसन का रिकॉर्ड तोड़ा है। आपको बता दें कि साल 2020 में वॉटसन और डु प्लेसी ने पंजाब किंग्स के खिलाफ पहले विकेट के लिए 181 रनों की साझेदारी कर इस रिकॉर्ड को कायम किया था।

IPL के बीच पठान और मिश्रा के बीच छिड़ा घमासान

इस पारी में दोनों नॉटआउट पवेलियन लौटे थे। लेकिन इस पारी में ऋतुराज 99 रन पर आउट हुए थे जबकि उनके साथ ऑपनिंग करने आए कॉनवे नॉटआउट 85 रनों पर पवेलियन लौटे थे।

कल होगा अगला मुकाबला

आपको बता दें कि इस मैच में धोनी ने कप्तानी की थी और अब बाकी के बचे हुए सभी मैचों में धोनी ही कप्तान रहेंगे। धोनी के कप्तान बनते ही चेन्नई सुपर किंग्स ने जीत दर्ज की थी। हांलाकि ipl point table में चेन्नई सुपर किंग्स अभी भी 9वें नंबर पर है।

IPL 2022 Point Table में मचा घमासान

चेन्नई सुपर किंग्स का अब अगला मैच रॉयल चैंलेजर्स बैंगलोर के साथ 4 मई को खेला जाना है। ये आईपीएल के इस सीजन का 49वां और चेन्नई सुपर किंग्स का 10वां मैच होगा।

प्ले ऑफ की दौड़

ipl point table में रॉयल चैंलेजर्स बैंगलोर की टीम पांचवें नंबर पर है। रॉयल चैंलेजर्स बैंगलोर ने अभी तक खेले गए 10 मैचों में 5 में जीत और इतने ही मैचों में हार का सामना किया है। टीम के पास अभी 10 अंक है। जबकि नेट रन रेट -0.558 है।

SRH के भुवनेश्वर कुमार ने रचा IPL में इतिहास

आपको बता दें कि रॉयल चैंलेजर्स बैंगलोर की टीम अपने पिछले तीन मैच लगातार हारी है। ऐसे में उसे प्ले ऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए अब हर हाल में ज्यादा से ज्यादा मैच जीतने होंगे। तो वहीं दूसरी ओर चेन्नई की टीम भी अपने बचे हुए सारे मैच जीत कर प्ले ऑफ की लिस्ट में खलबली मैचाने के लिए पूरे जोर लगाने को तैयार है।