लॉकडाउन 5.0 में केंद्र सरकार द्वारा 200 स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएँगी, 01 जून 2020 से देशभर में शुरू होंगी 200 स्पेशल ट्रैन, स्पेशल ट्रेनों के लिए टिकट ऑनलाइन (IRCTC वेबसाइट और मोबाइल ऐप) और ऑफलाइन माध्यम से बुक की जा सकेंगी, यात्रियों को इन बातों का ध्यान रखना होगा, ट्रैन की टिकट यहाँ से बुक करे-www.irctc.co.in
01 जून 2020 से चलेंगी 200 स्पेशल ट्रेनें-
नमस्कार दोस्तों-SMC Education टीम आपको इस पेज में 01 जून 2020 से देशभर में शुरू हो रही 200 स्पेशल ट्रेनों के बारे में सम्पूर्ण जानकारी बताएगी | कोरोना महामारी से 25 मार्च 2020 से देशभर में लॉकडाउन लगा हुआ है | लॉकडाउन की वजह से सभी ट्रेन, बस और हवाई यात्राएँ बंद कर दी गई थी | लेकिन अब Lockdown 5.0 में 01 जून 2020 से देशभर में कुछ ढील दी गई है |
नागरिकों की परेशानी को देखते हुए कुछ यात्राओं से प्रतिबंध हटाया गया है | 01 जून 2020 से देशभर में 200 स्पेशल ट्रेनों के संचालन होने की संभावना है | आप अगर इन स्पेशल ट्रेनों से यात्रा करने वाले हो तो, आपको कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना होगा | यहाँ पर हमारी टीम आपको ट्रेनों की लिस्ट, नियम कायदे और टिकट बुकिंग प्रक्रिया के बारे में समझा रही है | इसके लिए आप इस पेज को आखिर तक जरूर पढ़े |
स्पेशल ट्रेनों की सेवायें श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से अलग होंगी-
01 जून 2020 से चलने वाली 200 स्पेशल ट्रेनों की सेवायें श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से बिल्कुल अलग तरह की होंगी | श्रमिक स्पेशल ट्रेनों में यात्रियों को किसी भी प्रकार की कोई सेवायें नहीं दी जाती थी | लेकिन इन स्पेशल ट्रेनों के यात्रियों को कुछ सेवाएं ज्यादा दी जाएगी |
लेकिन इसमें भी यात्रियों को कुछ विशेष बातो रखना होगा | अगर आप यात्रा के दौरान इनमे से किसी भी नियम का पालन नहीं करते हो तो, आपको यात्रा से वंचित किया जा सकता है |
यात्री इन बातों को जरूर पढ़े-
अगर आप 01 जून 2020 से चलने वाली स्पेशल ट्रेन में यात्रा करने वाले हो तो, पहले इन बातों को ध्यान पूर्वक जरूर पढ़े | क्योंकि अगर आप इनमे से किसी भी नियम का पालन नहीं करते हो तो, आपको यात्रा करने से रोका जा सकता है | हमारी टीम आपको यहाँ पर कुछ नियम बता रही है | इनको आप ध्यानपूर्वक पढ़े |
आत्मनिर्भर भारत और 20 लाख करोड़ रूपये के आर्थिक पैकेज की जानकारी |
जिस यात्री के पास कन्फर्म/ RAC टिकट है, उनको ही स्टेशन में आने और ट्रैन पर चढ़ने की अनुमति दी जाएगी |
सभी यात्रियों को कम से कम 90 मिनट पहले स्टेशन पर आना होगा |
स्पेशल ट्रैन के किराया में किसी भी तरह का कैटरिंग शुल्क शामिल नहीं होगा |
यात्रा के दौरान यात्री को चादर, कम्बल एवं तकिया नहीं दिया जायेगा |
सभी यात्रियों को अपने मुंह पर कवर/ मास्क पहनना होगा |
सभी यात्रियों के मोबाइल में आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड किया हुआ होना चाहिए |
यात्रा के दौरान सभी सामाजिक दूरी के नियमों का सख्ती से पालन करे |
स्पेशल ट्रैन के लिए टिकट कैसे बुक करे-
01 जून 2020 से शुरू हो रही स्पेशल ट्रेनों की टिकट आप ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से बुक करवा सकते है | यहाँ पर हमारी टीम आपको दोनों तरीको के बारे में जानकारी बता रही है | आपको जो तरीका अच्छा लगे उससे अपनी यात्रा की टिकट बुक कर सकते है |
ऑनलाइन माध्यम से टिकट बुक करे-
स्पेशल ट्रैन की टिकट आप ऑनलाइन माध्यम से बुक कर रहे हो तो, आप IRCTC की वेबसाइट या मोबाइल ऐप से बुक कर सकते है |
सबसे पहले आप अपने मोबाइल या कंप्यूटर में भारतीय रेल की अधिकारिक वेबसाइट को विजिट करे-https://www.irctc.co.in/nget/train-search
उसके बाद आपके सामने IRCTC का होम पेज खुलेगा |
होम पेज पर आप अपनी यात्रा की जानकारी भरे जैसे-कहाँ से कहाँ तक, यात्रा की दिनांक, टिकट का प्रकार आदि |
उसके बाद आप सबमिट करे |
यहाँ से बुक करे-स्पेशल ट्रैन की ऑनलाइन टिकट
ऑफलाइन माध्यम से बुक करे-
स्पेशल ट्रैन की टिकट आप ऑफलाइन माध्यम से बुक कर सकते है | इसके लिए आप PRS काउंटर, टिकट एजेंट और CSC इत्यादि तरीको से टिकट बुक करवा सकते है |
नोट-अगर आपको स्पेशल ट्रैन के बारे में किसी भी प्रकार की कोई जानकारी पूछनी हो तो, आप कमेंट कर हमारी टीम से सहायता ले सकते है-धन्यवाद
