देश में 25 मई 2020 से घरेलू उड़ाने शुरू होंगी, उड़ानों के लिए न्यूनतम और अधिकतम हवाई किराया तय किया, देश के सभी प्रमुख शहरो के लिए शुरू होंगी घरेलू उड़ाने, 40% सीटों का किराया आधे से कम होगा, इन शहरो के लिए शुरू होंगी हवाई यात्रा

25 मई 2020 से शुरू होंगी हवाई यात्रा-

नमस्कार दोस्तों-इस पेज में हमारी टीम आपको 25 मई 2020 से शुरू होने वाली घरेलू हवाई यात्रा के बारे में सम्पूर्ण जानकारी बताएगी | अगले तीन महीनो के लिए न्यूनतम और अधिकतम हवाई किराया भी तय कर दिया गया है | इसके अलावा 40 प्रतिशत सीटों के दाम आधे से कम होंगे |

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण की सूचना के अनुसार घरेलू उड़ाने देश के सभी प्रमुख शहरों से उड़ान भरेंगी| इसके अलावा भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण द्वारा जारी हवाई यात्रा गाइड लाइन के बारे में जानने के लिए इस पेज को आखिर तक जरूर पढ़े |

हवाई यात्रा का रूट को 7 कैटेगरी में बांटा गया है-

लॉकडाउन में 25 मई 2020 से हवाई उड़ानों को समय के अनुसार 7 कैटेगरी में बाँटा गया है | हमारी टीम आपको यहाँ पर हवाई यात्रा का न्यूनतम किराया और अधिकतम किराया के बारे में भी जानकारी उपलब्ध करवा रही है | इसके साथ साथ आप यहाँ पर उड़ान में लगने वाली समय की अवधि के बारे में जान सकेंगे |

ऑफलाइन ट्रेन की टिकट पोस्ट ऑफिस & सीएससी काउंटर्स पर भी मिलेगी 

Lockdown में चलने वाली ट्रेनों की जानकारी

Lockdown Today News

COVID 19 Lockdown e-pass Apply 

कैटेगरी

उड़ान की समय अवधि

लोअर प्राइस लिमिट

अपर प्राइस लिमिट

01

40 मिनट से कम

2,000 रूपये

6,000 रूपये

02

40-60 मिनट

2,500 रूपये

7,500 रूपये

03

60-90 मिनट

3,000 रूपये

9,000 रूपये

04

90-120 मिनट

3,500 रूपये

10,000 रूपये

05

120-150 मिनट

4,500 रूपये

13,000 रूपये

06

150-180 मिनट

5,500 रूपये

15,700 रूपये

07

180-210 मिनट

6,500 रूपये

18,600 रूपये

घरेलू उड़ानो के लिए यह गाइडलाइन रहेंगी-

अगर आप 25 मई 2020 से शुरू होने वाली घरेलू उड़ानो में हवाई यात्रा करने वाले हो तो, आपको भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण द्वारा जारी की गई गाइडलाइन की पालना करनी होगी | यहाँ पर हमारी टीम आपको भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण द्वारा जारी की गई हवाई यात्रा की गाइड लाइनों के बारे में बता रही है | इनको आप ध्यान पूर्वक पढ़े | क्योंकि आप अगर किसी एक गाइड लाइन को भी नहीं मानते हो तो, आप हवाई यात्रा से वंचित हो सकते हो |

Covid 19 Red, Yellow & Green Zone 

लॉकडाउन (Lockdown) खत्म होने के बाद आपकी जिंदगी कैसी होगी

अकाउंट में बैलेंस ना हो तो भी मिलेगा पैसा-

मोबाइल फोन से देखे अपने बैंक खाते में जमा राशि 

  • यात्रियों को हवाई अड्डे पर और यात्रा के दौरान मास्क और ग्लब्स पहनना होगा |

  • वेब चेक इन कन्फर्म होने के बाद ही यात्रियों को हवाई अड्डे पर प्रवेश की अनुमति दी जाएगी |

  • फिजिकल चेक इन की अनुमति नहीं दी जाएगी |

  • यात्रियों को वेब चेक इन सुनिश्चित करने और बोर्डिंग पास प्राप्त कर लेने की सलाह दी गई है |

  • यदि आपके मोबाइल में आरोग्य सेतु एप नहीं है, तो आपको हवाई अड्डे के अंदर प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी |

  • हवाई अड्डे पर आरोग्य सेतु एप या सेल्फ डिक्लेरेशन फॉर्म के जरिए अपने स्वास्थ्य के स्टेटस को प्रमाणित करना होगा, कि में स्वस्थ हूँ |

  • यात्री को मात्र एक केबिन बैग और एक चेक इन बैग की अनुमति ही मिलेगी |

  • यात्री को उड़ान के निर्धारित समय से दो घंटे पहले हवाई अड्डे पर रिपोर्ट करना होगा |

  • बुजुर्ग, गर्भवती, बीमार और ऐसे लोग जिनकी यात्रा से संक्रमण होने का खतरा हो सकता हो, वे लोग यात्रा नहीं कर सकेंगे |

  • यात्रियों को ट्राली के उपयोग से बचने की सलाह दी जाती है |

जयपुर हवाई अड्डे से इन शहरों की यात्रा कर सकेंगे-

अगर आप लॉकडाउन में हवाई यात्रा कर रहे हो तो, इसके लिए आप पहले यह सुनिश्चित कर लेवे की आप जिस शहर के लिए यात्रा कर रहे है, वहां के लिए हवाई उड़ान मिलेगी या नहीं | यहाँ पर हमारी टीम आपको जयपुर शहर से जाने वाली हवाई जाने वाली हवाई उडानो की जानकारी बता रही है |

कहाँ से

कहाँ तक

जयपुर

मुंबई

जयपुर

दिल्ली

जयपुर

चेन्नई

जयपुर

अहमदाबाद

जयपुर

हैदराबाद

जयपुर

कोलकाता

नोट-अगर आपको हवाई यात्रा से संबंधित किसी भी प्रकार की कोई जानकारी पूछनी हो तो, कमेंट कर हमारी टीम से सहायता ले सकते हो-धन्यवाद