RPSC SI Exam 2021 का मामला High Court में पँहुचा, राजस्थान में आयोजित हुई उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा पर उमीदवारों ने गड़बड़ी के आरोप लगाए, RPSC SI भर्ती परीक्षा का मामला राजस्थान उच्च न्यायालय में जा पँहुचा, राजस्थान उपनिरीक्षक परीक्षा पर अगली सुनवाई 15 दिसम्बर 2021 को होगी |

Rajasthan Public Service Commission के द्वारा SI Recruitment 2021 का आयोजन 13 सितंबर 2021 से 15 सितंबर 2021 को करवाया गया था। इस परीक्षा के अंतर्गत 7.95 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन दिए थे l मगर जब यह परीक्षा आयोजित हुई तो उस समय इस परीक्षा में 48% उम्मीदवारों की ही उपस्थिति रही।

Stenographer Phase-2 की Exam January 2022 में करवाई जाएगी

राजस्थान राज्य के बेरोजगार उम्मीदवार पिछले 5 सालों से SI Recruitment Exam का इंतजार कर रहे थे l इतने ज्यादा इंतजार के बाद उन्हें इस भर्ती में शामिल होने का मौका मिला। इतने समय पश्चात आयोजित होने पर भी इस भर्ती में विवाद रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है जिसकी वजह से उम्मीदवारों को अब भर्ती रद्द करवाने के लिए न्यायालय के दरवाजे खटखटाने पड़े हैं।

SI 2021 की पहले चरण की परीक्षा का पेपर Social Media Platform पर हुआ वायरल 

  • जब इस परीक्षा का आयोजन हुआ तो 13 सितंबर को पहले चरण का पेपर Social Media पर Viral हो चुका था। फिर 14 सितंबर को Exam Center के अंदर से एक Video Viral हुआ। इसके बाद जब 15 सितंबर 2021 को परीक्षा का आयोजन हुआ तो Exam में शामिल एक उम्मीदवार की OMR Sheet की फोटो वायरल हुई थी। अब जितने भी उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे, तो वह सभी बस भर्ती परीक्षा को रद्द करने की मांग कर रहे हैं। क्योंकि इस भर्ती परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों ने सालों साल मेहनत करके इस परीक्षा की अच्छी तैयारी की हैं। लेकिन जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में धोखाधड़ी की हैं, तो उनके नंबर काफी ज्यादा आ जाएंगे जिसकी वजह से योग्य उम्मीदवार नौकरी से वंचित रह जाएंगें।

आगामी नई साल में बेरोजगारों को राहत मिलने की संभावना

RPSC SI Exam News Updates
  • SI Recruitment Exam के तहत 859 पदों को भरा जाएगा। वैसे तो इस परीक्षा का आयोजन एक चरण में 4 सितंबर 2021 को किया जाना था परंतु RPSC के द्वारा परीक्षा की तिथि में बदलाव कर दिया गया था। परीक्षा की तिथि में बदलाव के बाद 13 सितंबर 2021 से 15 सितंबर 2021 तक इस परीक्षा का आयोजन करवाया गया। इस परीक्षा में हुई गड़बड़ी के मामलों में अब तक पुलिस प्रशासन के द्वारा लगभग 150 से भी अधिक आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया हैं। आरोपियों से लगातार पूछताछ चल रही है ताकि उनसे जुड़े दूसरे आरोपियों के बारे में भी पता चल सकें। SI Recruitment 2021 में काफी बड़े स्तर पर गड़बड़ी हुई है इसीलिए इसकी जांच भी बड़े स्तर पर करनी होगी।

Sub Inspector Exam में शामिल उम्मीदवारों ने उठाए RPSC के द्वारा की गई तैयारी पर सवाल

  • SI Recruitment Exam में जितने भी उम्मीदवार शामिल थे तो वह सब अब RPSC के द्वारा की गई तैयारियों पर भी सवाल उठा रहे हैं। SI Recruitment Exam में शामिल उम्मीदवार सुमित शर्मा का यह कहना है कि जब 26 लाख उम्मीदवारों के लिए रीट की परीक्षा का आयोजन केवल एक ही दिन में करवाया जा सकता हैं तो फिर सिर्फ 8 लाख उम्मीदवारों के लिए SI Recruitment Exam का आयोजन 13 सितंबर 2021 से 15 सितंबर 2021 तक क्यों कराया गया। यदि परीक्षा का आयोजन केवल एक ही दिन में होता तो इसमें धोखाधड़ी का कोई भी मामला सामने ना आता। इसीलिए अब उम्मीदवारों का यही कहना है कि RPSC की ओर से भर्ती परीक्षा पर कोई भी ध्यान नहीं दिया गया।

3,81,431 बेरोजगारों को दिया जाएगा कौशल प्रशिक्षण

  • उम्मीदवारों ने अपनी मांगों को लेकर कई बार आंदोलन भी किए हैं l मगर सरकार और आयोग के द्वारा उम्मीदवारों के भविष्य की ओर कोई भी ध्यान नहीं दिया जा रहा हैं।

RPSC SI Exam में विवाद को लेकर 15 दिसंबर 2021 को होगी अगली सुनवाई

Rajasthan Si Exam 2021 में शामिल उम्मीदवार सुमित शर्मा ने बताया कि परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों को किसी भी तरफ से राहत नहीं मिल रही हैं। उम्मीदवारों ने अदालत का दरवाजा तो खटखटाया मगर 5 अक्टूबर 2021 को जब कोर्ट में सुनवाई हुई तो कोर्ट ने नोटिस जारी करके 28 दिनों में जवाब मांगा था।

उसके बाद 8 नवंबर ,20 नवंबर और 29 नवंबर 2021 को विवाद के मामले में सुनवाई टाल दी गई और अब अगली सुनवाई 15 दिसंबर 2021 को होनी हैं। अब सभी उम्मीदवार सरकार से गुहार लगा रहे हैं कि उनके हक में फैसला करके इस परीक्षा को निरस्त कर दिया जाए और फिर दोबारा से एक ही दिन में इस परीक्षा का आयोजन करवाया जाए ताकि सभी उम्मीदवारों को न्याय मिल सकें।