CM Yuva Sambal Yojana के तहत 3,81,431 बेरोजगारों को दिया जाएगा कौशल प्रशिक्षण, मुख्यमंत्री युवा सम्बल योजना में राजस्थान प्रदेश के तीन लाख बेरोजगारों को कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा, राजस्थान में जिलों के अनुसार Skill और Non-Skill बेरोजगारों की संख्या जारी हुई

राजस्थान राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के द्वारा बेरोजगार युवाओं के लिए Yuva Sambal Yojana की शुरुआत की गई हैं। राजस्थान के बेरोजगार युवाओं को सरकारी भत्ता देने के लिए 1 जनवरी 2022 से Chief Minister Yuva Sambal Yojana की शुरुआत की जाएगी l इसीलिए रोजगार विभाग के द्वारा तेजी से तैयारियां की जा रही हैं। रोजगार विभाग के द्वारा Internship कराने तथा Skill Training देने के लिए बेरोजगार युवाओं की छंटनी भी कर ली गई हैं।

राजस्थान बेरोजगारी भत्ता 2021

17,064 बेरोजगार उम्मीदवारों को internship के लिए भेजा जाएगा 23 विभागों में

  • रोजगार विभाग के द्वारा बनाई गई सूची के अनुसार 17,064 बेरोजगार उम्मीदवार ऐसे हैं जिन्होंने Professional Degree ली हुई हैं। इसीलिए इन सभी बेरोजगार उम्मीदवारों को 23 विभागों में सीधे ही Internship के लिए भेजा जाएगा। इसके अतिरिक्त 3,81,431 बेरोजगार उम्मीदवार ऐसे हैं जिन्होंने स्नातक की हुई हैं। इसीलिए इन्हें RSLDC की तरफ से Skill Training दिलाई जाएगी ताकि आगे चलकर यह बेहतर भविष्य बना सकें।

  • रोजगार विभाग के द्वारा पहले यह सूचना जारी कर दी गई है कि जो भी बेरोजगार Internship और Skill Training नहीं लेंगे, तो इस प्रकार के बेरोजगारों को युवा संबल योजना से बाहर कर दिया जाएगा l फिर उन्हें युवा संबल योजना का फायदा भी नहीं मिलेगा। इसीलिए जितने भी उम्मीदवार चयनित हुए हैं उन सभी को Internship तथा Skill Training लेनी होगी।

Portal Update ना हो पाने के कारण, योजना को शुरू किया जाएगा Offline Mode पर

Yuva Sambal Yojana 1 January 2022 को शुरू होनी है मगर Yuva Sambal Yojana के अंतर्गत Portal Update नहीं हो पाया है l इसीलिए इस योजना की शुरुआत Offline Mode पर ही की जाएगी। इस योजना की शुरुआत हो जाने के पश्चात जब Portal Update हो जाएगा, तो उसके पश्चात धीरे-धीरे Online Process भी चालू कर दिया जाएगा। राजस्थान सरकार के द्वारा अपने सभी जिलों में Employment Department के अधिकारियों को योजना से संबंधित सभी निर्देश दे दिए गए हैं ताकि योजना की शुरुआत में कोई भी बाधा ना आए।

 आगामी नई साल में बेरोजगारों को राहत मिलने की संभावना

Berojgaro ko diya jayega kaushal prashikshan

राजस्थान राज्य में जिलों के हिसाब से Skill और Non-Skill बेरोजगारों की संख्या

State

No. of Skill Candidate

No. Of Unskill Candidate

भरतपुर

362

15,042

अजमेर

596

9570

12

466

8217

भीलवाड़ा

533

5930

बीकानेर

262

7367

बूंदी

249

6672

चित्तौड़गढ़

377

4779

चूरू

339

16903

दोसा

740

23096

अलवर

624

32754

धौलपुर

177

5325

श्रीगंगानगर

353

10010

हनुमानगढ़

591

18330

डूंगरपुर

1153

6232

जैसलमेर

114

2678

जयपुर

1018

36069

जालौर

281

6077

झालावाड़

268

5427

जोधपुर

781

20164

झुंझुनू

285

13637

करौली

506

12261

कोटा

441

4692

नागौर

951

28627

पाली

538

7560

प्रतापगढ़

322

2408

सवाईमाधोपुर

282

11574

राजसमंद

149

2789

सीकर

597

31498

सिरोही

155

3539

उदयपुर

685

8330

बाड़मेर

245

5597

टोंक

101

2655

सभी जिलों में पढ़े-लिखे बेरोजगारों में डूंगरपुर पहले स्थान पर तथा जयपुर दूसरे स्थान पर है। इन दोनों ही राज्यों में पढ़े लिखे बेरोजगार उम्मीदवारों की संख्या काफी ज्यादा है, मगर इन्हें नौकरियां नहीं मिल रही हैं।

1 जनवरी 2022 से बेरोजगार भत्ते में 1000 रुपए की होगी बढ़ोतरी 

फिलहाल Employment Department के द्वारा सालाना 1.60 लाख बेरोजगार उम्मीदवारों को बेरोजगारी भत्ता दिया जाता हैं। अब 2 साल पूरे होने पर लगभग 80 हजार बेरोजगार इस योजना से बाहर हो चुके हैं l इसलिए उनकी जगह पर Waiting से बेरोजगारों को शामिल कर लिया गया हैं। पुरानी योजना के मुताबिक महिलाओं को 3500 रुपए तथा पुरुषों को 3000 रुपए तक बेरोजगारी भत्ता दिया जाता था l मगर अब 1 जनवरी 2022 से महिलाओं को 4500 रुपए तथा पुरुषों को 4000 रुपए बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा।