RSMSSB द्वारा Stenographer Phase-2 की Exam January 2022 में करवाई जाएगी, Rajasthan स्टेनोग्राफर द्वितीय चरण की परीक्षा जनवरी माह में आयोजित होने की संभावना है, Rajasthan Stenographer Exam के लिए Mock Test का लिंक 27 December 2021 को active होगा |

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के द्वारा Stenographer Joint Direct Recruitment Examination का आयोजन करवाया जाता हैं। साल 2018 में आयोजित करवाई गई स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा के अतिरिक्त परीक्षा परिणाम नवंबर 2021 को जारी किए गए थे। इस भर्ती के परिणाम के अनुसार 16051 उम्मीदवारों को स्टेनोग्राफर भर्ती की दूसरे चरण की परीक्षा के लिए योग्य घोषित किया गया था।

North Western Railway Bharti 2021

Staff Selection Board के President Hariprasad Sharma ने यह बताया कि हाईकोर्ट के निर्देशों के आधार पर ही Stenographer Recruitment Exam का अतिरिक्त परिणाम जारी किया गया था। वैसे तो Stenographer Recruitment Exam के प्रथम परीक्षा परिणाम में दूसरे चरण की परीक्षा के लिए केवल 14554 अभ्यर्थियों को ही घोषित किया गया था l जिसके पश्चात Candidates की दूसरे चरण की परीक्षा 29 अक्टूबर 2021 से 31 अक्टूबर 2021 तय हो चुकी थी। फिर कई कारणों से दूसरे चरण की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की भी संख्या को बढ़ाया गया और इसी के साथ-साथ परीक्षा की तिथि भी आगे कर दी गई।

जनवरी 2022 में आयोजित होगी दूसरे चरण की स्टेनोग्राफर संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा

Stenographer Recruitment के पहले चरण की परीक्षा में जितने भी उम्मीदवारों को सफल माना गया हैं, तो उन सभी उम्मीदवारों के लिए दूसरे चरण की परीक्षा ( Shorthand Test ) का आयोजन 11 जनवरी 2022 से 13 जनवरी 2022 तक करवाया जाएगा। Stenographer Recruitment के तहत 4 जुलाई 2018 को यह आदेश दिए गए थे,

AFCAT 2021 Recruitment

कि English / Hindi Transcription & Typing हेतु उम्मीदवारों द्वारा खुद का कंप्यूटर ही लाना होगा l मगर व्यवहारिकता एवं एकरूपता को बनाए रखने के लिए अब बोर्ड के द्वारा ही सभी उम्मीदवारों को कंप्यूटर उपलब्ध कराया जाएगा। जितने भी उम्मीदवार दूसरे चरण की परीक्षा में शामिल होंगे तो उन्हें Computer & Examination Fee भी देना होगा।

श्रेणीवार कंप्यूटर एवं परीक्षा शुल्क

श्रेणी

परीक्षा एवं कंप्यूटर शुल्क

सामान्य श्रेणी के उम्मीदवार तथा अन्य पिछड़ा वर्ग / अति पिछड़ा वर्ग के क्रीमीलेयर श्रेणी के उम्मीदवार

450 रुपए

राजस्थान राज्य के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग व अति पिछड़ा वर्ग / अन्य पिछड़ा वर्ग के नॉन क्रीमीलेयर श्रेणी के उम्मीदवार

350 रुपए

विशेष Category तथा राजस्थान राज्य के SC/ST जाति के उम्मीदवार

250 रुपए

  • Stenographer Recruitment से जुड़े सभी उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि उन्हें English/Hindi Stenography Test के लिए कंप्यूटर एवं परीक्षा शुल्क e-Mitra के माध्यम से जमा कराना होगा। उम्मीदवार स्वयं से भी अपनी SSO ID की सहायता से बोर्ड की Official Website के माध्यम से आसानी से जमा करा सकते हैं।

Rajasthan Police Constable Handwritten Notes

RSMSSB Stenographer Phase-2 Exam Date News
  • शुल्क जमा कराने के लिए उम्मीदवारों को अपनी SSO ID पर उपलब्ध Stenographer Combined Direct Recruitment Exam 2018 के Admit Card Section में जाना होगा और वहां जाकर वह आसानी से शुल्क जमा करा सकते हैं।

  • यदि कोई उम्मीदवार शुल्क जमा नहीं कराएगा तो इस स्थिति में वह अपना ही e-admit Card Download नहीं कर सकेगा। बिना प्रवेश पत्र के उम्मीदवार Stenographer Recruitment की दूसरे चरण की परीक्षा से बाहर हो जाएंगे।

Stenographer 2018 Phase-II: Dates of English/Hindi Short Hand Test

Mock Test Link उपलब्ध कराया जाएगा 27 दिसंबर 2021 को

Rajasthan Staff Selection Board के द्वारा यह सूचना दी गई है कि online exam से संबंधित 3 सितंबर 2021 को जो दिशा निर्देश जारी किए गए थे उन्हीं का पालन करते हुए इस परीक्षा का आयोजन करवाया जाएगा। परीक्षा से संबंधित Mock Test Link 27 दिसंबर 2021 को बोर्ड की Official Website पर उपलब्ध करा दिया जाएगा जिसकी सहायता से उम्मीदवार आवश्यक रूप से ट्रायल ले सकेंगे।

परीक्षा से पहले मिलने वाली सभी सूचनाओं के लिए उम्मीदवारों को बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट से जुड़े रहना होगा। क्योंकि परीक्षा से पहले बोर्ड के द्वारा बहुत सी जानकारियां दी जानी है जो कि उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण होंगी।