राजस्थान पालनहार योजना 2021 – इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्रता देखे और ऑनलाइन आवेदन करे आधिकारिक वेबसाइट sje.rajasthan.gov.in/schemes/Palanhar.html पर |पालनहार योजना को राज्य सरकार ने अनाथ बच्चों की मदद करने के उद्देश्य से आरंभ किया है।

इस योजना के तहत यदि बच्चे का कोई रिश्तेदार उसके माता-पिता की अचानक मौत हो जाने के कारण उसकी देख-रेख कर रहे हों, तो पालनहार के रूप में उन्हें बच्चों की ज़रूरतों को पूरा करने हेतु, धनराशि प्रदान की जाएगी सरकार के द्वारा। बाहरी राज्यों के अभ्यर्थी ले रहे है सरकारी नौकरी

राजस्थान में रहने वाले सभी बच्चों को इस योजना के तहत लाभ मिलेगा तथा माता-पिता ना होने के वजह से उनके देख-रेख में कोई कमी नहीं आएगी। इस धनराशि को सरकार ने सभी बच्चों के उम्र के हिसाब से अलग-अलग तय किया है, 71,108 पदों पर भर्तियां शीघ्र

और आपको इस धनराशि के बारे में जानकारी पाने के लिए तथा इस योजना से संबंधित सभी जानकारियों को अच्छी तरह से जानने के लिए इस आर्टिकल को पूरा पढ़ना होगा।  राजस्थान बिजली विभाग में 1540 पदों पर भर्ती की मंजूरी

राजस्थान पालनहार योजना 2021 से जुड़े कुछ ज़रूरी तथ्य:

योजना का नाम 

पालनहार योजना, राजस्थान

लॉन्च किसके द्वारा किया गया

राजस्थान सरकार के द्वारा

उद्देश्य

अनाथ बच्चों को शिक्षा एवं अन्य सुविधाएँ प्रदान करना

लाभार्थी

अनाथ बच्चे/उनके पालनहार

ऑफिसियल वेबसाइट

http://sje.rajasthan.gov.in/schemes/Palanhar.html  

Detailed Notification

पालनहार योजना 2021 के तहत प्रदान की जाने वाली अनुदान राशि:

पालनहार योजना के तहत प्रदान की जाने वाली अनुदान राशि निम्नलिखित है- 

  1. 5 साल तक के बच्चों को हर महिने 500 रूपए सरकार द्वारा दिए जाएँगे।

  2. स्कूल जाने से लेकर 18 साल के होने तक हर महिने 1 हज़ार रूपए सरकार द्वारा बच्चों को दिए जाएँगे।

  3. शैक्षिक सुविधाओं के अलावा अन्य चीज़ों के लिए जैसे कि- जूते, कपड़े, स्वेटर, इत्यादि हेतु साल में 2 हज़ार रूपए सरकार द्वारा प्रदान किए जाएँगे। (राजस्थान तारबंदी योजना – 40,000 का फायदा)

योजना के हेतु आवेदन करने के लिए पात्रता:

पालनहार योजना राजस्थान के हेतु निम्नलिखित पात्रता है- (राजस्थान सोलर पम्प कृषि कनेक्शन योजना)

  1. यह आवश्यक है कि आवेदक राजस्थान के रहने वाले हों, तभी वे इस योजना के तहत आवेदन के लिए पात्रता रखेंगे।

  2. पालनहार परिवार की सालाना कमाई 1.20 लाख रूपयों से ज़्यादा ना हो यह भी आवश्यक है, तभी वे इस योजना के तहत आवेदन के लिए पात्र होंगे।

  3. यह भी आवश्यक है कि बच्चे 2 साल में आंगनबाड़ी तथा 6 साल में विद्यालय में जाएँ।

योजना के हेतु पात्रता रखने वाले बच्चों की सूची:

  1. तलाकशुदा अथवा परित्यक्त औरत के बच्चे

  2. अनाथ बच्चे

  3. ऐसे बच्चे जिनके माता या पिता को कुष्ठ रोग हो

  4. आजीवन कारावास या मृत्य दंड प्राप्त माता या पिता के बच्चे

  5. विकलांग माता अथवा पिता के बच्चे

  6. ऐसे बच्चे जिनके माता या पिता को एड्स हो

  7. निराश्रित पेंशन की पात्र विधवा माँ के अधिकतम 3 बच्चे

  8. पुनर्विवाहित विधवा माँ के बच्चे

श्रेणी के अनुसार ज़रूरी कागज़ात:

  • ऐसे बच्चे जिनके माता या पिता को एड्स हो- एआरटी सेंटर की जारी की गई एआरटी डायरी या फिर ग्रीन कार्ड की कॉपी।

  • विकलांग माता अथवा पिता के बच्चे- 40 प्रतिशत या उससे ज़्यादा निशक्ता का प्रमाण।

  • अनाथ बच्चे- माता-पिता के मृत्यु प्रमाण पत्र की कॉपी।

  • पुनर्विवाहित विधवा माँ के बच्चे- पुनर्विवाह का प्रमाण पत्र।

  • ऐसे बच्चे जिनके माता या पिता को कुष्ठ रोग हो- सक्षम बोर्ड की जारी की गई चिकित्सा प्रमाण पत्र का प्रमाण।

  • निराश्रित पेंशन की पात्र विधवा माँ के अधिकतम 3 बच्चे- विधवा पेंशन भुगतान आदेश का प्रमाण।

  • तलाकशुदा अथवा परित्यक्त औरत के बच्चे- तलाकशुदा अथवा परित्यक्तता पेंशन भुगतान आदेश का प्रमाण।

  • आजीवन कारावास या मृत्य दंड प्राप्त माता या पिता के बच्चे- दण्डादेश का प्रमाण।

योजना के हेतु आवेदन करने के लिए ज़रूरी कागज़ात:

पालनहार योजना राजस्थान के हेतु ज़रूरी कागज़ात निम्नलिखित है-

  • पालनहार की पासपोर्ट साइज़ की फोटो 

  • मूल निवास प्रमाण पत्र

  • आधार कार्ड 

  • बच्चे का आधार कार्ड 

  • पालनहार का राशन कार्ड 

  • भामाशाह कार्ड 

  • बच्चे का आंगनबाड़ी में रजिस्ट्रेशन का प्रमाण पत्र या वो जिस स्कूल में पढ़ता/पढ़ती है उसका प्रमाण पत्र

  • पालनहार का पहचान पत्र

  • मोबाइल नंबर

पालनहार योजना राजस्थान 2021 के लिए ऑनलाइन आवेदन इस प्रकार करें:

पालनहार योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन करने की निम्नलिखित प्रक्रिया है-

  1. सबसे पहले आवेदक ‘Social Justice and Empowerment Department’ की ऑफिसियल वेबसाइट http://sje.rajasthan.gov.in/schemes/Palanhar.html को विज़िट करें।

  2. फिर वे ऑफिसियल वेबसाइट पर जो आवेदन फॉर्म होगा उसकी पीडीएफ को डाउनलोड कर लें तथा उसमें पूछी हुई सारी इंफॉरमेशन भरें, जिसके बाद वे ज़रूरी कागज़ात को आवेदन फॉर्म से अटैच करें।

  3. फिर वे आवेदन फॉर्म को विभागीय ज़िला अधिकारी को (शहर में) अथवा संबंधित विकास अधिकारी को अथवा ई-मित्र कियोस्क केंद्र में (गाँव में) जमा कर दें।

  4. इस प्रकार उनका आवेदन पूर्ण होगा।

योजना की भुगतान की स्थिति इस प्रकार देखें:

पालनहार योजना के तहत भुगतान की स्थिति देखने की प्रक्रिया निम्नलिखित है-

  1. सबसे पहले आवेदक ‘Social Justice and Empowerment Department’ की ऑफिसियल वेबसाइट http://sje.rajasthan.gov.in/schemes/Palanhar.html को विज़िट करें।

  • इसके पश्चात, आवेदक के सामने होम पेज स्क्रीन पर आ जाएगा।

  • होम पेज पर आवेदक अप्लाई ऑनलाइन/ई-सर्विसेज़ के सेक्शन में पालनहार पेमेंट स्टेटस के विकल्प पर क्लिक करें।

  • फिर आवेदक के सामने दूसरा पेज स्क्रीन पर आ जाएगा, जिस पर उन्हें भामाशाह नंबर, कैप्चा कोड, एप्लीकेशन आईडी, इत्यादि भरना पड़ेगा। 

  • इसके पश्चात वे ‘गेट स्टेटस’ के बटन पर क्लिक करें।

  • अंत में आवेदक के सामने भुगतान की स्थिति स्क्रीन पर आ जाएगी।

पालनहार योजना से संबंधित समय-समय पर जारी किए गए आदेश:

  1. संशोधित नियम, 2007-25.04.2007- निराश्रित पेंशन के तहत पात्रता रखने वाली औरत की बच्चे का समावेश

  2. संशोधन आदेश क्रमांक 48595-07.08.2007- निराश्रित पेंशन के तहत पात्रता रखने वाली विधवा औरत की संतान से जुड़े हुए संशोधित आदेश

  3. संशोधन आदेश क्रमांक 3514-27.01.2010- पुनर्विवाहित विधवा औरत की बच्चे का समावेश

  4. संशोधन आदेश क्रमांक 25816-30.04.2010- कुष्ठ या एड्स के रोगी माता या पिता की बच्चे का समावेश

  5. संशोधन आदेश क्रमांक 16901-03.03.2011- नाते जाने वाली औरत की बच्चे का समावेश

  6. संशोधन आदेश क्रमांक 49283-23.06.2011- योजना के तहत संशोधित आवेदन पत्र 01.07.2011 के तहत लागू

  7. संशोधन आदेश क्रमांक 433-27.01.2010- योजना की जो परिभाषा है उसमे संशोधन

  8. संशोधन आदेश क्रमांक 1111-01.05.2013- संशोधन, परिभाषा में 

  9. संशोधन आदेश क्रमांक 7951-29.05.2013- विधवा अथवा नाते जाने वाली औरत की संतान से संबंधित आदेश

  10. संशोधन आदेश क्रमांक 1336-16.05.2013- पालनहार को अधिकतम 2 महिने में धनराशि का भुगतान करने से संबंधित आदेश

योजना के बारे में पूछे जाने वाले कुछ सामान्य प्रश्न और उनके उत्तर (FAQs):

पालनहार योजना के अंतर्गत बच्चों को कब तक अनुदान राशि मिलेगी?

पालनहार योजना के अंतर्गत बच्चों को 18 साल के होने तक अनुदान राशि मिलेगी।

पालनहार योजना के अंतर्गत आवेदन किस प्रकार किया जा सकता है?

पालनहार योजना के तहत आवेदक अपने नज़दीकी ई-मित्र के ज़रिए आवेदन कर सकते हैं।

पालनहार योजना के तहत आवेदन में आक्षेप के क्या कारण हैं यह कैसे पता किया जा सकता है?

पालनहार योजना के तहत आवेदन में आक्षेप के क्या कारण हैं यह योजना के ऑफिसियल वेबसाइट http://sje.rajasthan.gov.in/schemes/Palanhar.html पर विज़िट कर के पता किया जा सकता है।

यदि ई-मित्र बंद हो तो क्या किया जाए?

यदि ई-मित्र बंद हो तो ब्लॉक सामाजिक सुरक्षा कार्यालय से संपर्क करें।

हमें यह उम्मीद है कि आपको हमारा आज का यह आर्टिकल ज़रूर अच्छा लगा होगा। यह आर्टिकल आपको कैसा लगा यह आप हमें अपने बहुमूल्य कमेंट के ज़रिए ज़रूर बताएँ। और यदि आप भी इस योजना के लाभ लेना चाहते हैं, परन्तु अब तक इस योजना के तहत आपने आवेदन नहीं किया है, तो इस योजना के लाभ लेने के लिए जल्द ही योजना के तहत आवेदन करें।