राजस्थान के युवाओं में भी आक्रोश बढ़ा की बाहरी राज्यों की प्राथमिकता खत्म हो, मध्य प्रदेश में बाहरी राज्यों के लिए सरकारी नौकरी में पाबंदी लगा दी गई है, बाहरी राज्यों के अभ्यर्थियों के लिए सरकारी नौकरी में 5.59% आरक्षण होता है, जाने किस भर्ती में बाहरी राज्यों के अभ्यर्थी कितने नौकरी लगे |

सरकारी नौकरी में बाहरी राज्यों के लिए पाबंदी लगे-

नमस्कार दोस्तों-Result Uniraj टीम आपको इस पेज में सरकारी नौकरी में बाहरी राज्यों के लिए आरक्षित सीटों के बारे में सम्पूर्ण जानकारी बताएगी | सभी राज्यों में सरकारी नौकरी के लिए जब विज्ञापन जारी किया जाता है, तो उसमे बाहरी राज्यों के अभ्यर्थियों के लिए नियमानुसार कुछ सीट आरक्षित होती है |

लेकिन जब से मध्य प्रदेश सरकार ने सरकारी नौकरी में वहां के युवाओं को प्राथमिकता दिए जाने का एलान किया है, उसी के बाद राजस्थान में भी युवाओं में बाहरी राज्यों के अभ्यर्थियों पर पाबंदी का मुद्दा गरमा गया है | उनका कहना है, कि जब मध्य प्रदेश सरकार की वहां के अभ्यर्थियों को अधिक प्राथमिकता दे रही है, तो राजस्थान सरकार भी सरकारी नौकरी में बाहरी अभ्यर्थियों पर पाबंदी लगाए |

Rajasthan Vidyut Vibhag 1540 Recruitment

Bihar Police SI 2213 Recruitment

Delhi Police Constable 5846 Recruitment

Revised-RSMSSB Stenographer 1211 Recruitment

जिससे यहाँ के युवा अधिक सरकारी नौकरी लग सके | आप अगर पुराने आकंड़ो पर नजर डालेंगे, तो पाएंगे कि 10 फीसदी अन्य राज्यों के युवाओं का चयन हुआ है | इस पिछले विगत वर्षो में निकली भर्तियों में कितने प्रतिशत बाहरी राज्यों के युवा नौकरी लगे थे, उनकी जानकारी के लिए आप इस पेज को आखिर तक पढ़े |

इन भर्तियों में बाहरी राज्यों के अभ्यर्थियों का चयन हुआ-

यहाँ इस पैराग्राफ में हमारी टीम आपको कुछ भर्तियों के आकड़ो के बारे में जानकरी बता रही है | जिससे आप अनुमान लगा सकेंगे, कि राजस्थान प्रदेश में निकली सरकारी भर्तियों में बाहरी राज्यों के कितने प्रतिशत उम्मीदवारो का चयन हुआ था |

भर्ती का वर्ष

भर्ती का नाम

प्रतिशत (अनुमानित)

2016

दन्त टेक्नीशियन

11.54%

2016

लाइब्रेरियन

10.77%

2018

शारीरिक शिक्षक

4.58%

2016

कनिष्ठ अभियंता (डिग्री)

3.28%

2016

कनिष्ठ अभियंता (डिप्लोमा)

5.65%

2016

लैब टेक्नीशियन

2.36%

2019

कनिष्ठ वैज्ञानिक

3.57%

प्रशासनिक सेवा में बाहरी राज्यों से चयन-

सरकारी नौकरी में बाहरी राज्यों के अभ्यर्थियों की बात करे तो प्रशासनिक सेवा में इनका आंकड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा है | यहाँ हमारी टीम आपको आरएएस भर्ती के तीन साल के आंकड़ों के बारे में अवगत करवा रही है | जिसको देखकर आप खुद अनुमान लगा सकोगे कि प्रशासनिक सेवा को लेकर बाहरी राज्यों के युवाओं का आंकड़ा कैसे बढ़ता जा रहा है |

RPSC RAS- Best Books

RPSC RAS Syllabus

Churu, Sri Ganganagar, Hanumangarh Army Rally Bharti

CRPF 789 Paramedical Staff Recruitment

राजस्थान की भर्तियों में बाहरी राज्यों के बेरोजगारों पर कोई अंकुश नहीं होने के कारण से वे सामान्य श्रेणी के 36% में शामिल होते है | इसको लेकर राजस्थान के बेरोजगार युवाओं में भी आक्रोश देखने को मिला है | उनका कहना है, कि सरकार को इस और ध्यान देना चाहिए और बाहरी राज्यों के अभ्यर्थियो पर सरकारी नौकरी में पाबन्दी लगानी चाहिए | यहाँ पर हमारी टीम कुछ आंकड़ों के बारे में बता रही है |

भर्ती वर्ष

पदों की संख्या

बाहरी अभ्यर्थियों का चयन

चयन का प्रतिशत (अनुमानित)

आरएएस 2012

2889 पद

145 चयन

4.78%

आरएएस 2013

2243 पद

122 चयन

5.16%

आरएएस 2016

1552 पद

107 चयन

6.45%

नोट-दोस्तों क्या राजस्थान में भी बाहरी राज्यों के अभ्यर्थियों पर सरकारी नौकरी में पाबंदी लगनी चाहिए या फिर नहीं, इसके बारे में आप भी अपनी राय/विचार कमेंट के माध्यम से दे सकते है-धन्यवाद