राजस्थान सरकार द्वारा तारबंदी योजना शुरू की गई है, लघु-सीमांत किसान तारबंदी योजना का लाभ ले सकते है, योजना के लाभ के लिए किसान के पास 0.5 हेक्टेयर कृषि योग्य भूमि होनी चाहिए, तारबंदी योजना का लाभ केवल राजस्थान के किसानों को ही मिलेगा, तारबंदी योजना का आवेदन फॉर्म डाउनलोड करे
राजस्थान सरकार ने तारबंदी योजना शुरू की-
नमस्कार दोस्तों-Result Uniraj टीम आपको इस पेज में राजस्थान तारबंदी योजना के बारे में सम्पूर्ण जानकारी बताएगी | राजस्थान सरकार ने किसानों की सुविधा के लिए तारबंदी योजना शुरू करने का निर्णय लिया है | राष्ट्री तलहन एवं ऑयल पॉम मिशन अंतर्गत कांटेदार तारबंदी कार्यक्रम के प्रभावी आयोजन का नीलगाय व आवारा पशुओं द्वारा फसलों को होने वाले नुकसान को रोकने में महत्वपूर्ण योगदान है |
लघु-सीमान्त श्रेणी के किसानों को लक्षित कर मदवार व जिलेवार कांटेदार तारबंदी के भौतिक एवं वित्तीय लक्ष्यों का आवंटन किया जा रहा है | योजना के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप इस पेज को आखिर तक जरूर पढ़े |
राजस्थान तारबंदी योजना का मुख्य उदेश्य क्या है-
किसान द्वारा खेत में फसल तैयार करने में बहुत मेहनत करनी पड़ती है | कई बार अधिकतर फसल भारी वर्षात के कारण भी बर्बाद हो जाती है | इसके अलावा बिना बाड़ के खेत में आवारा पशु भी नुकसान पंहुचा देते है | बहुत से किसान तो अपने खेत के चारो और तारबंदी या बाड़ का इंतजाम कर देते है |
लेकिन अधिकतर किसान ऐसे भी होते है, जो अपने खेत के चारों और तारबंदी नहीं कर सकते है | इसलिए राजस्थान सरकार ने लघु-सीमान्त श्रेणी के किसानों के लिए तारबंदी योजना को शुरू किया है | जिससे सभी किसान अपने खेत के चारों तरफ कांटेदार तारबंदी करवा सके और आवारा पशुओ से फसल को खराब होने से बचा सके |
कांटेदार तारबंदी योजना की पात्रता-
यहाँ इस पैराग्राफ में हमारी टीम आपको राजस्थान तारबंदी योजना के लिए जरुरी पात्रता के बारे में अवगत करवा रही है | आप अगर निम्नलिखित पात्रता रखते हो तो, कांटेदार तारबंदी योजना के लिए आवेदन कर सकते हो |

आवेदनकर्ता राजस्थान का स्थाई निवासी होना जरुरी है |
योजना का लाभ लेने वाले किसान के पास 0.5 हेक्टेयर कृषि योग्य भूमि होनी जरुरी है |
आवेदक का किसी भी बैंक में खाता होना जरुरी है, क्योंकि योजना में मिलने वाली राशि लाभार्थी के बैंक खाते में ही डाली जाएगी |
अगर आप अपनी जमीन पर पहले से किसी अन्य योजना का लाभ ले रहे हो तो, आप इस योजना के लिए पात्र नहीं है |
राजस्थान तारबंदी योजना के लिए जरुरी दस्तावेज-
यहाँ इस पैराग्राफ में हमारी टीम आपको राजस्थान तारबंदी योजना के लिए जरुरी दस्तावेजों की विस्तृत जानकारी बता रही है | अगर आपके पास निम्लिखित में से कोई भी दस्तावेज नहीं है, तो उसको तुरंत बनवा लेवे | क्योंकि अन्यथा आप तारबंदी योजना का लाभ नहीं ले पाएंगे |
2016 से 2019 तक उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति के आवेदनों की स्थिति जाने | |
जन सूचना पोर्टल देगा 23 योजनाओं की जानकारी ऑनलाइन |

कर्षक को अनुदान हेतु आधार कार्ड संख्या देना अनिवार्य है |
आवेदक का पहचान पत्र-(आधार कार्ड वोटर कार्ड) जरुरी |
निवास प्रमाण पत्र-मूल निवास प्रमाण-पत्र |
जमीन की जमाबंदी |
राशन कार्ड |
मोबाइल नंबर |
पासपोर्ट साइज फोटो |
राजस्थान तारबंदी योजना के लिए आवेदन करे-
अगर आप राजस्थान तारबंदी योजना के लिए आवेदन करना चाहते हो तो, इसके लिए हमारी टीम आपको कुछ महत्वपूर्ण बिंदु बता रही है | जिससे आप आसानी से कांटेदार तारबंदी योजना के लिए आवेदन कर पाएंगे |
Visit official website
सबसे पहले आप कृषि विभाग राजस्थान की अधिकारिक वेबसाइट को विजिट करे-http://www.agriculture.rajasthan.gov.in/content/agriculture/hi.html#
Home page
उसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलेगा |
Click on the yojana form
होम पेज पर आप Tarbandi Yojana Application Form PDF डाउनलोड करे |
Download Tarbandi yojana form
योजना का फॉर्म डाउनलोड करने के बाद, उसको अच्छी तरह से पढ़े |
Enter detail
फिर उसमे पूछी गई जानकारी जैसे-कृषक नाम, पिता का नाम, गनव, पंचायत समिति, तहसील, जिला, मोबाइल नंबर, जाति, आधार कार्ड नंबर, जमीन का विवरण, बैंक का नाम आदि भरे |
Complete form detail
योजना के आवेदन को भली-भांति भरकर सभी जरुरी दस्तावेजों को साथ में जोड़कर अपने नजदीकी कृषि विभाग में जाकर जमा करवा देवे |
Save your application form
इसके अलावा आप तारबंदी योजना का फॉर्म ऑनलाइन माध्यम से भी भर सकते है |
तारबंदी योजना से संबंधित पूछे जाने वाले सवाल?
तारबंदी योजना का लाभ किसको मिलेगा?
राजस्थान के लघु-सीमान्त श्रेणी के किसानो को तारबंदी योजना का लाभ मिल पायेगा |
कृषक के पास न्यूनतम कृषि योग्य भूमि कितनी होनी जरुरी है?
0.5 हेक्टेयर भूमि |
राज्य सरकार द्वारा तारबंदी हेतु कितनी राशि दी जाएगी?
लागत की 50% अथवा अधिकतम 40 हजार रूपये जो भी कम हो अनुदान देय होगा |
क्या अनुदान की राशि कृषक को दी जाएगी?
नहीं, कृषक के बैंक खाते में डाली जाएगी |
एक कृषक को अधिकतम कितने मीटर तारबंदी के लिए अनुदान दिया जायेगा?
400 मीटर तक |
अगर किसी किसान ने अपनी जमीन पर पहले से कोई अनुदान राशि ले राखी हो तो, उसको तारबंदी योजना का लाभ मिलेगा या नहीं?
नहीं |
तारबंदी योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया क्या है?
ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से आवेदन कर सकते है|



