Stenographer परीक्षा एक ही दिन होने से परीक्षार्थियों की बढ़ी मुश्किलें, Railway & Subordinate Board द्वारा आयोजित होने वाली स्टेनोग्राफर परीक्षा की तिथि आपस में टकराने से बेरोजगार हुए परेशान, करीब 2500 से अधिक परीक्षार्थी रेलवे और अधीनस्थ बोर्ड की दोनों परीक्षाओं में शामिल होंगे |
ऐसा कई बार होता है, जब उम्मीदवारों ने अलग-अलग परीक्षाओं के लिए आवेदन दिए हुए होते हैं l लेकिन उन परीक्षाओं की तिथि एक ही दिन घोषित हो जाती है और उसके पश्चात उम्मीदवारों के लिए किसी एक भर्ती की परीक्षा को छोड़ना ही पड़ता है कि ऐसा ही अब भी हो रहा है | Railway के द्वारा आयोजित कराई जाने वाली Stenographer तथा Subordinate Board के द्वारा आयोजित कराई जाने वाली Stenographer Recruitment एक ही दिन आयोजित हो रही है |
Bharti Exam में Selection के बाद एक माह में Joining मिलेगी
अब ऐसे में बहुत से उम्मीदवारों का नुकसान हो सकता हैं, क्योंकि हजारों उम्मीदवारों ने Railway की Stenographer Recruitment के साथ-साथSubordinate Board की Stenographer Recruitment में भी आवेदन दिया हुआ है | अब अगर परीक्षाएं एक ही दिन आयोजित होंगी, तो परीक्षार्थियों को इन दोनों में से किसी एक परीक्षा को छोड़ना पड़ सकता है | ज्यादातर सभी उम्मीदवार हमेशा हर जगह अपना नसीब आजमाते हैं, क्योंकि कई बार ऐसा भी होता है कि एक विभाग की तरफ से निकाली गई भर्ती में उम्मीदवार चयनित नहीं होता l लेकिन दूसरे विभाग के द्वारा निकाली गई भर्ती में उम्मीदवार चयनित हो जाता है |

दूसरे चरण की परीक्षा एक साथ होने की वजह से नहीं ले सकेंगे दोनों परीक्षाओं में भाग
Rajasthan Railway के द्वारा आयोजित कराई जाने वाली Stenographer Recruitment Exam 28 से 31 अक्टूबर तक आयोजित कराई जाएगी और Subordinate Board के द्वारा आयोजित कराई जाने वाली Stenographer Recruitment 29 से लेकर 31 अक्टूबर तक आयोजित कराई जाएगी |
मगर इन दोनों ही भर्तियों के तहत दूसरे चरण की परीक्षा एक ही दिन होने की वजह से बहुत से उम्मीदवारो का नुकसान हो सकता हैं | क्योंकि Staff Selection Board के द्वारा आयोजित कराई जाने वाली Stenographer Recruitment के दूसरे चरण की परीक्षा में कुल 14000 उम्मीदवार शामिल होंगे l
इनमें से लगभग 2500 उम्मीदवार ऐसे हैं जो रेलवे के द्वारा आयोजित कराई जाने वाली Stenographer Recruitment में भी शामिल होंगे। अब दूसरे चरण की परीक्षा का आयोजन एक ही दिन होने की वजह से उम्मीदवारों को दोनों में से किसी एक परीक्षा को छोड़ना पड़ेगा।
पहले उम्मीदवारों को यह नहीं पता था कि इन दोनों की परीक्षाओं का आयोजन एक ही दिन हो जाएगा। इसीलिए उम्मीदवारों ने जी-जान लगाकर दोनों भर्तियों की परीक्षाओं में सफल होने के लिए मेहनत की हैं l मगर अब दोनों भर्तियों में से किसी एक भर्ती की परीक्षा की मेहनत बेकार हो सकती है।
