Bharti Exam में Selection के बाद एक माह में Joining मिलेगी, Competition Exam में चयन होने के बाद नियुक्ति में देरी नहीं होगी, सीएम गहलोत के निर्देशानुसार गठित कमेटी द्वारा भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी समस्या दूर की जाएगी, Selected candidates को भर्ती कैलेंडर का पालन करना होगा |

राजस्थान राज्य में पिछले कुछ सालों से जो भी भर्ती आयोजित हो रही है, तो किसी ना किसी कारणों से वें भर्तियां विवादों में आ ही जाती हैं l इसी वजह से भर्ती से जुड़े उम्मीदवारों को काफी परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है | मगर अब मुख्यमंत्री जी ने काफी कुछ बदलाव करने के निर्देश दिए हैं | अब राजस्थान राज्य में सभी भर्तियां समय पर और नियमित रूप से होंगी |

बेरोजगारों को बार-बार आवेदन से मिलेगा छुटकारा

मुख्यमंत्री जी के निर्देशों के अनुसार सभी Administrative Departments की ओर से सीधी भर्ती के पदों के संबंध में खाली पदों की गणना 15 अप्रैल 2022 तक पूरी कर दी जाएगी। फिर भर्ती प्रक्रिया को शुरू करने के लिए Serial Division की सहमति की भी आवश्यकता नहीं होगी l केवल विभाग के द्वारा उपलब्ध कराई गई खाली पदों की सूची के आधार पर ही 31 मई 2022 से पहले भर्ती प्रस्ताव RPSC, Subordinate Services Selection Board या फिर संबंधित भर्ती संस्था को भेज दिए जाएंगे |

ऐसा करने से उम्मीदवारों को किसी भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा और भर्तियां भी विवादों से बची रहेंगी | इसी के साथ साथ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के द्वारा यह भी कहा गया कि इन सभी विभागों के अध्यक्ष ही सुनिश्चित करेंगे कि 31 मई से पहले भर्ती की अभ्यर्थना इन Agencies से प्राप्त हो जाए | इसके अतिरिक्त serial division के द्वारा 15 मई से पहले सभी विभागों के संस्थापन कार्य से जुड़े अधिकारियों की कार्यशाला भी आयोजित की जाएगी l जिसमें सीधी भर्ती की जानी है या फिर पद खाली पड़े हुए हैं |

मुख्यमंत्री के निर्देश के अनुसार कमेटी के द्वारा दूर किए जाएंगे भर्ती प्रक्रिया से जुड़े सभी विवाद

  • ऐसा बताया जा रहा है कि अब समिति में ही विभागीय अधिकारियों के साथ ही मनोनीत विषय विशेषज्ञों को भी शामिल किया जाएगा। यह Committee अनेकों पदों की Educational Qualification एवं Academic Equivalence सकता के नियमों को Update करने के साथ-साथ उनका स्पष्ट निर्धारण भी करेगी। अगर ऐसा होता है, तो फिर आयोजित होने वाली भर्ती प्रक्रिया में किसी भी तरह के कोई विवाद सामने नहीं आएंगे |

RSMSSB Fireman Syllabus & Handwritten Notes

  • मुख्यमंत्री जी के निर्देशों के अनुसार Chief Secretary Niranjan Arya के द्वारा भर्तियों में शैक्षणिक योग्यता संबंधित विवादों को पूरी तरह से दूर करने के लिए विभागों में विभागों के अध्यक्ष की अध्यक्षता में Educational Qualification तथा Academic Equivalence Committee के गठन के साथ-साथ नियमित भर्तियों के संबंध में भी अलग-अलग परिपत्र जारी किए गए हैं l जिससे भर्तियों में हर तरह के विवादों को रोका जा सकेगा |

चयनित उम्मीदवारों को भर्ती कैलेंडर का पालन करना होगा सख्ती से

नए नियमों के अनुसार अब RPSC तथा Staff Selection Board के द्वारा समय पर भर्ती प्रक्रिया निपटाने के लिए Recruitments के लिए Calendar जारी किए जाएंगे। इसी के साथ-साथ चयन सूची जारी हो जाने के पश्चात विभागों को 1 महीने में हीव पदस्थापन करने के आदेश भी दे दिए जाएंगे। जब नियुक्ति के आदेश जारी हो जाएंगे, तो उसके पश्चात उम्मीदवारों को केवल 3 सप्ताह के अंदर ही Joining करनी होगी |

SSC GD Constable Handwritten Notes PDF

अगर वें 3 सप्ताह के अंदर Joining नहीं करते हैं तो उनके नियुक्ति आदेश निरस्त हो जाएंगे और फिर उन्हें नौकरियां भी नहीं मिलेगी | अगर कोई उम्मीदवार किसी कारणवश कार्यग्रहण की समय सीमा में बदलाव करवाना चाहता हैं, तो उसे 3 सप्ताह खत्म होने से 7 दिन पहले ही विभाग को सूचित करना होगा ताकि उसे नियुक्ति दी जा सके |

नए निर्देशों के मुताबिक अभ्यार्थियों के लिए की गई है अच्छी व्यवस्था

  • अब से पहले Document Verification की प्रक्रिया काफी धीरे की जाती थी l मगर अब पहले की तुलना में दोगुने अभ्यर्थियों को Document Verification के लिए आमंत्रित किया जाएगा। जिससे अभ्यार्थियों के समय की भी बचत होगी और भर्ती प्रक्रिया भी जल्द ही समाप्त हो जाएगी |

RSMSSB VDO Syllabus & Handwritten Notes PDF

  • जब परीक्षा के परिणाम जारी हो जाएंगे, तो उसके पश्चात केवल 45 दिनों के अंदर अंदर document verification का कार्य भी पूरा कर लिया जाएगा |

  • नए नियमों के मुताबिक किसी भी भर्ती प्रक्रिया के शुरू होने के पश्चात सेवा नियमों में होने वाले संशोधनों का प्रभाव उस भर्ती पर नहीं होगा |

  • Rajasthan Public Service Commission तथा staff Selection Board दोनों के द्वारा ही अभ्यर्थियों के लिए केवल एक ही बार Registration System को प्रभावी रूप से लागू किया जाएगा |

  • अगर विभागों में पड़े खाली पदों की संख्या काफी ज्यादा है, तो इसे 15 दिवस तक बढ़ाया जा सकेगा |

  • 15 जुलाई तक सिफारिशों से संबंधित सभी परीक्षण कर लिए जाएंगे और कमी पाए जाने पर प्रशासनिक विभाग के द्वारा तत्काल ही भर्ती संस्था से समन्वय स्थापित कर के 31 अगस्त से पहले संशोधित प्रस्ताव संबंधित कार्यवाही की जाएगी |