Rajasthan CET 2021, Rajasthan में समान पात्रता परीक्षा शुरू होने से बेरोजगारों को मिलेगी राहत, बेरोजगारों को एक ही भर्ती परीक्षा के लिए बार-बार आवेदन नहीं करना होगा, Common Eligibility Test 12वीं एवं स्नातक स्तर की भर्तियों के लिए आयोजित होगा, Common Eligibility Test (CET) परीक्षा साल में एक बार होगी |

आज के समय में अधिकतर युवा सरकारी नौकरी की तैयारी करते हैं और सरकारी नौकरी पाने के लिए वह हर परीक्षा में आवेदन भी करते हैं | राजस्थान में अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवाओं में भर्ती से संबंधित सभी कार्य राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के द्वारा प्रस्तावित किया जाता है | राजस्थान अधीनस्थ सेवाओं के कुछ पदों पर राजस्थान लोक सेवा आयोग के द्वारा भर्ती करवाई जाती है, एवं कभी-कभी अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा के पदों पर नियोक्ता प्राधिकारी के द्वारा भी विभिन्न पदों पर भर्ती करवाई जाती है |

Rajasthan CET 2021 News

हम सभी जानते हैं कि जब भी किसी परीक्षा के लिए आवेदन किया जाता है तो हर परीक्षा के लिए अलग-अलग आवेदन करना पड़ता है | हर परीक्षा के लिए अलग आवेदन प्रक्रिया के चलते अभ्यार्थी को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है क्योंकि अलग-अलग परीक्षा के लिए अलग-अलग कई बार आवेदन करना पड़ता है | इसी कारण अभ्यार्थियों का काफी समय बर्बाद होता है |

Rajasthan Common Eligibility Test 2021

विद्यार्थियों का समय बर्बाद होने के साथ-साथ परीक्षा शुल्क भी बार-बार देना पड़ता था | इसी से छुटकारा देने के लिए राजस्थान सरकार के द्वारा सभी अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवाओं के गैर तकनीकी पदों को भरने के लिए अब ” समान पात्रता परीक्षा ” (CET ) आयोजित किए जाने का निर्णय लिया गया है | आइए Rajasthan Common Eligibility Test Exam 2021 Update जानते हैं |

समान पात्रता परीक्षा 12वीं एवं स्नातक स्तर की भर्तियों के लिए-

यहाँ इस पैराग्राफ में हमारी टीम आपको Common Eligibility Test के बारे में बता रही है कि समान पात्रता परीक्षा किस स्तर की भर्ती के लिए आयोजित होगी | राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा विज्ञापन के अनुसार Common Eligibility Test का आयोजन 12वीं एवं स्नातक स्तर की भर्तियों के लिए होगा |

Rajasthan CET Exam List

12वीं स्तर की भर्तियों की जानकारी देखे-

S.No.

Name of Posts

01

Laboratory Incharge

02

Forester

03

Hostel Superintend

04

Clerk Grade-II

05

Junior Assistant

06

Clerk Grade-II

07

LDC

08

Jamadar Grade-II

स्नातक स्तर पर होने वाली भर्तियां-

S.No.

Name of Posts

01

Ziladar

02

Junior Accountant

03

T.R.A.

04

Tax Assistant

05

01- District Industries Officer
02- Manager Industrial Estate
03- Industries Inspector

06

Supervisor (Women Empowerment)

07

Supervisor

08

01- Coordinator Training
02- Coordinator Supervision

09

01-Deputy Jailor
02-Assistant Jailor

10

Patwari

11

Village Development Officer

12

Hostel Superintend Grade-II

Rajasthan CET Exam 2021-Eligibility And Application Date

Rajasthan CET Exam 2021 लागू करने के पश्चात अभ्यार्थी को अलग-अलग परीक्षाओं के लिए अलग-अलग आवेदन नहीं करना होगा | Rajasthan Staff Selection Board के द्वारा समान पात्रता परीक्षा का आयोजन किया जाएगा | इस परीक्षा को क्वालीफाई करने के बाद विद्यार्थी राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के द्वारा प्रस्तावित सभी परीक्षाओं में आवेदन कर सकेंगे |

Rajasthan Common Eligibility Test Exam List

Common Eligibility Test (CET) Exam का आयोजन वर्ष में एक बार किया जाएगा | राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के द्वारा One time Registration की सुविधा की गई है | One Time Registration Process Of CET लागू होने के कारण एक भर्ती में आवेदन करने के पश्चात हर भर्ती में वही वन टाइम रजिस्ट्रेशन से आवेदन हो सकेगा |

CET Exam 2021 Eligibility के तहत अब विद्यार्थी CET Exam After 12th Class और उच्च माध्यमिक स्तर के बाद भी सीईटी परीक्षा दे सकते है | विभाग के आदेश अनुसार CET After 12th Class की 16 भर्तियां एवं उच्च माध्यमिक स्तर की आठ भर्तियों में CET Exam के आधार पर आवेदन दे सकेंगे l Rajasthan Cet Exam को पास करने के पश्चात विद्यार्थी किसी भी पद के लिए अंतिम चयन में शामिल नहीं किया जाएगा | यह सिर्फ एक पात्रता परीक्षा होगी | CET परीक्षा को देने के लिए अवसरों की कोई सीमा निर्धारित नहीं की गई है |

विद्यार्थी के द्वारा जितनी मर्जी चाहे उतनी बार यह परीक्षा दी जा सकती हैं | जिस समान पात्रता परीक्षा में अभ्यर्थी के अधिक अंक आएंगे उसी को ही पात्रता के लिए गिना जाएगा | राजस्थान समान पात्रता परीक्षा के लिए अन्य परीक्षाओं की तरह राज्य सरकार के द्वारा आरक्षण एवं अन्य आयु संबंधी छूट भी दी जाएगी |

Rajasthan CET Exam 2021 Exam validity And Pattern

Rajasthan Staff Selection Board द्वारा प्रस्तावित CET Exam गैर तकनीकी पदों पर भर्ती के लिए करवाया जाएगा | प्राप्त जानकारी के अनुसार यह परीक्षा बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित होगी | Rajasthan CET Exam 2021 के अंकों को सार्वजनिक किया जाएगा l जब भी किसी पद पर भर्ती होगी तो इस परीक्षा के अंकों के आधार पर अभ्यार्थी से आवेदन लिए जाएंगे | Rajasthan CET Exam Validity 3 वर्ष निर्धारित की गई है | 3 वर्षों तक राज्य सरकार के द्वारा किसी भी परीक्षा में इस परीक्षा के आधार पर विद्यार्थी आवेदन दे सकते हैं |

यहाँ से देखे-समान पात्रता परीक्षा की जानकारी

3 वर्षों के पश्चात विद्यार्थी को Rajasthan CET Exam फिर से देना होगा | सरकार के द्वारा यह भी फैसला लिया गया है कि ऐसी कोई भर्ती जो इस परीक्षा की घोषणा व इस परीक्षा के लागू होने से पहले शुरू हो चुकी है उस पर इस परीक्षा का प्रभाव नहीं पड़ेगा | Rajasthan CET आने वाली अब सभी नई भर्तियों के लिए अनिवार्य कर दिया गया है | Rajasthan CET 2021 Application Date अभी निर्धारित नहीं की गई है जैसे ही कोई खबर मिलती है आपको सूचना दे दी जाएगी |