प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना की जानकारी हिंदी में, 18 वर्ष से 50 साल तक नागरिक पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना का लाभ ले सकेंगे, 330 रूपये में होगी प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना के लिए आवेदन की प्रक्रिया, How to apply for PM Jeevan Jyoti Bima Yojana

नमस्कार दोस्तों Result Uniraj टीम आपको इस आर्टिकल के ज़रिए हम आपको प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से जुड़ी सारी जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना को भारत के जीवन बीमा निगम एवं दूसरी बीमा कंपनियों के द्वारा मिल कर पेश किया गया, इस योजना को 9 मई 2015 को केंद्र सरकार ने इस उद्देश्य से शुरू किया था कि देश के लोगों को पॉलिसी के लाभ मिल सकें।

प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना- 

PMJDY – Pradhan Mantri Jan Dhan Yojana

PMVVY Scheme in Hindi- Pradhan Mantri Vaya Vandana Yojana

Pradhan Mantri Kaushal Vikas Yojana Registration

इस योजना के तहत जो लाभार्थी होंगे, यदि किसी तरह 55 वर्ष या उससे कम की उम्र में उनकी मौत हो जाती है, तो उनके परिवार में जो भी उनके नॉमिनी हैं उन्हें सरकार के द्वारा 2 लाख रूपयों का बीमा दिया जाएगा। पॉलिसी प्लान लेने हेतु लाभार्थी की उम्र 18 साल से 50 साल के बीच की होनी चाहिए।

यह योजना 55 साल की उम्र में कार्यकर होती है। यह योजना सरकार की एक अच्छी पहल है, जिसके ज़रिए ना सिर्फ गरीब एवं वंचित लोग बल्कि उनके बच्चों को भी भविष्य में अच्छे पैसे मिल सकेंगे। देश के जो लोग इस योजना के तहत लाभ लेने हेतु इच्छुक हैं, वे जल्द ही इस योजना के तहत आवेदन कर लें।

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना की जानकारी हिंदी में-

योजना का नाम 

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना

लॉन्च किसके द्वारा किया गया

केंद्र सरकार के द्वारा

लॉन्च करने की तिथि 

9 मई, 2015

उद्देश्य

बीमा प्रदान करना

लाभार्थी

भारत के नागरिक

आवेदन की प्रक्रिया

ऑनलाइन आवेदन

ऑफिसियल वेबसाइट

www.janasuraksh.gov.in/ 

  • प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के हेतु आवेदक को किसी भी तरह के मेडिकल चेक अप की ज़रूरत नहीं होती।

  • प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा का प्रत्येक वर्ष नवीनीकरण करवाना होता है।

  • इस योजना के तहत एनरोलमेंट का समय 1 जून से 31 मई तक का होता है।

  • एंड्राइड करवाने के हेतु 45 दिनों के पश्चात ही क्लेम फाइल किया जा सकेगा।

योजना से जुड़ी प्रीमियम धनराशि का विवरण:

  1. एलआईसी/बीमा के कंपनी के लिए बीमा का प्रीमियम- 289 रूपए

  2. भाग लेने वाला जो बैंक है उसके प्रशासनिक शुल्क की प्रतिपूर्ति- 11 रूपए

  3. बीसी/माइक्रो/कॉर्पोरेट एजेंट हेतु खर्चे की प्रतिपूर्ति- 30 रूपए

  4. प्रीमियम (कुल) – 330 रूपए

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना हेतु पात्रता:

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के हेतु पात्रता निम्नलिखित है-

Pradhan Mantri Awas Yojana Registration

Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana 2020

10 lakh का loan- प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करे

30 रूपये में आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड-

  • पॉलिसी प्लान लेने हेतु यह ज़रूरी है कि लाभार्थी की उम्र 18 साल से 50 साल के बीच हो, तब ही वे इस योजना के हेतु पात्रता रखेंगे।

  • पॉलिसी प्लान के तहत यह ज़रूरी है कि पॉलिसी धारक को कुल 330 रूपए प्रीमियम का भुगतान हर साल करना पड़ेगा।

  • सरकार धनराशि सीधे पॉलिसी धारक के बैंक खाते में डालेगी इसीलिए यह ज़रूरी है कि उनका बैंक में अपना एक खाता हो।

  • यह भी ज़रूरी है कि पॉलिसी धारक अपने बैंक खाते में 31 मई से पहले ज़रूरी बैलेंस बनाए रखें।

पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना हेतु जरूरी दस्तावेज

यहाँ इस पैराग्राफ में हमारी टीम आपको प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से जुड़े सभी आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी बता रही है | अगर आपके पास यह दस्तावेज नहीं बने हुए है, तो आप तुरंत बनवा लेवे | अन्यथा आप पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना के लाभ से वंचित भी रह सकते है |

एक क्लिक से देखे Gas Subsidy आपके खाते में जमा हुई या नहीं

उत्तर प्रदेश बीसी सखी योजना

Tamil Nadu Patta Chitta-

पीएम किसान सम्मान निधि योजना सूची-राज्यों के अनुसार लिस्ट देखे

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना हेतु ज़रूरी दस्तावेज़ निम्नलिखित है-

  • आवेदक की पासपोर्ट साइज़ की फोटो 

  • आधार कार्ड 

  • बैंक अकाउंट का पासबुक

  • पहचान पत्र

  • मोबाइल नंबर

पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना का मुख्य उद्देश्य

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना ऑनलाइन आवेदन के निम्नलिखित उद्देश्य हैं-

  1. देश के लोगों को जीवन बीमा प्रदान कर के सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना।

  2. इस योजना के तहत जो लाभार्थी हैं अगर किसी तरह 55 वर्ष या उससे कम की उम्र में उनकी मौत हो जाती है, तो उनके परिवार में जो भी उनके नॉमिनी हैं उन्हें सरकार के द्वारा 2 लाख रूपयों का बीमा देना, ताकि वे लोग अपना जीवन ठीक से बिता सके। 

  3. इस योजना के ज़रिए ना केवल गरीब एवं वंचित लोगों को बल्कि उनके बच्चों को भी भविष्य के लिए अच्छे पैसे मिल सकेंगे।

योजना से मिलने वाले प्रमुख लाभ:

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के लाभ निम्नलिखित हैं-

प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना-पात्रता एवं आवेदन प्रक्रिया की जानकारी देखे

सहज जन सेवा केंद्र पोर्टल-ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन एवं आवेदन करने की प्रक्रिया जाने

महाराष्ट्र महात्मा ज्योतिराव फुले कर्ज माफी लिस्ट

प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना आवेदन

  1. इस योजना के तहत हर साल कवरेज के दौरान सालाना किश्तों का भुगतान 31 मई से पहले आवेदक को करना होता है।

  2. यदि किसी भी कारण से सालाना किश्त का भुगतान 31 मई से पहले आवेदक ना कर पाएँ हों, तो फिर पूरे साल का एकमुश्त भुगतान अपने अच्छे स्वास्थ्य के स्व-घोषणा पत्र के संग जमा करना पड़ेगा, ताकि उनके बीमा का नवीनीकरण हो पाए।

  3. इस योजना के द्वारा बहुत से गरीब लोगों को आर्थिक सहायता मिलेगी।

  4. अगर किसी के माता या पिता अचानक से चल बसें, तो उन्हें अपना जीवन बिताने के लिए किसी से लोन नहीं लेना पड़ेगा।

योजना का लाभ लेने हेतु ऑनलाइन आवेदन इस प्रकार करें:

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना ऑनलाइन आवेदन करने की निम्नलिखित प्रक्रिया है-

सबसे पहले आवेदक प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना की ऑफिसियल वेबसाइट https://financialservices.gov.in/insurance-divisions/Government-Sponsored-Socially-Oriented-Insurance-Schemes/Pradhan-Mantri-Jeevan-Jyoti-Bima-Yojana(PMJJBY)#skipCont को विज़िट करें।

फिर वे ऑफिसियल वेबसाइट पर जो आवेदन फॉर्म होगा उसकी पीडीएफ को डाउनलोड कर लें तथा उसमें पूछी हुई सारी इंफॉरमेशन भरें।

इसके बाद वे आवेदन फॉर्म उस बैंक में जमा कर दें जहाँ उनका अकाउंट है।

आवेदक यह ध्यान रखें कि प्रीमियम के भुगतान हेतु पूरी धनराशि उनके बैंक अकाउंट में हो।

फिर वे योजना में शामिल होने हेतु प्रीमियम धनराशि एवं सहमति पत्र के ऑटो-डेबिट जमा कर दें, जिसके बाद उन्हें सहमति कागज़ात को आवेदन फॉर्म से अटैच करना होगा |

इस प्रकार उनका आवेदन पूर्ण होगा, जिसके बाद वे आवेदन फॉर्म को डाउनलोड भी कर सकेंगे।

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना को इस प्रकार क्लेम करें:

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के हेतु क्लेम करने की निम्नलिखित प्रक्रिया है-

  • यदि बीमा कराने वाले की किसी वजह से मौत हो जाए, तो उनका नॉमिनी प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत क्लेम कर सकेगा।

  • फिर नॉमिनी को बैंक से संपर्क करना पड़ेगा।

  • बैंक से उन्हें प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा क्लेम फॉर्म एवं डिस्चार्ज रिसीप्ट लेनी पड़ेगी।

  • अंत में उन्हें प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा क्लेम फॉर्म एवं डिस्चार्ज रिसीप्ट तथा साथ ही कैंसल चेक की फोटो एवं मृत्यु का प्रमाण पत्र जमा करना पड़ेगा।

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना की टोल फ्री नंबर इस प्रकार डाउनलोड करें:

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना की टोल फ्री नंबर डाउनलोड करने की निम्नलिखित प्रक्रिया है-

  • पहले आवेदक प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना की ऑफिसियल वेबसाइट www.janasuraksh.gov.in/ को विज़िट करें।

  • इसके बाद आवेदक के सामने होम पेज स्क्रीन पर आएगा।

  • होम पेज पर आवेदक ‘कॉन्टैक्ट’ के लिंक पर क्लिक करें।

  • इसके बाद आवेदक के सामने दूसरा पेज स्क्रीन पर आएगा, जिस पर वे सभी राज्यों के टोल फ्री नंबर देख सकेंगे। 

  • इसके बाद वे इस टोल फ्री नंबर के पीडीएफ को डाउनलोड कर लें, जिसके पश्चात वे पीडीएफ में सारे टोल फ्री नंबर देख सकेंगे।

पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना के हेल्पलाइन नंबर:

यदि आपको प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत किसी भी प्रकार की दिक्कत झेलनी पड़े तो आप योजना के हेल्पलाइन नंबर पर कॉन्टैक्ट कर सकेंगे तथा आपकी जो भी दिक्कत होगी उसे दूर कर सकेंगे। 

PMAY Affordable Rental Housing Scheme

अपना डिजिटल सेवा केंद्र पंजीकरण एंड सेंटर खोले

इंडेन गैस बुकिंग-ऑनलाइन आवेदन

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना नई लिस्ट

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना की हेल्पलाइन नंबर- 18001801111 एवं 1800110001

हम यह उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा आज का यह आर्टिकल ज़रूर पसंद आया होगा। यह आर्टिकल आपको कैसा लगा यह आप हमें अपने बहुमूल्य कमेंट के ज़रिए ज़रूर बताइएगा। और यदि आप भी इस योजना के लाभ लेना चाहते हैं, परन्तु आपने अब तक इस योजना के तहत आवेदन नहीं किया है, तो इस योजना के लाभ लेने हेतु जल्द ही योजना के तहत आवेदन कर लें।

योजना के बारे में पूछे जाने वाले कुछ सामान्य प्रश्न और उनके उत्तर (FAQs):

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से संपर्क करने की ई-मेल आईडी क्या है?

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से [email protected] के ज़रिए आप संपर्क कर सकेंगे।

क्या इस योजना को बीच में छोड़ देने वाले लोग फिर से योजना से जुड़ सकेंगे?

जी हाँ, इस योजना को बीच में छोड़ देने वाले लोग फिर से योजना से जुड़ सकेंगे। इसके लिए उन्हें अपने अच्छे स्वास्थ्य का घोषणा पत्र जमा करना होगा।

इस योजना का मास्टर पॉलिसी धारक कौन रहेगा?

सहभागी बैंक इस योजना का मास्टर पॉलिसी धारक रहेगा।

क्या यह कवर किसी दूसरे बीमा योजना के तहत जिसमें सदस्य कवर हो, उस कवर के अतिरिक्त होगा?

जी हाँ, यह कवर किसी दूसरे बीमा योजना के तहत जिसमें सदस्य कवर हो, उस कवर के अतिरिक्त होगा।

महिलाओं के लिए अलग से क्या कोई विशेष सुविधा उपलब्ध है?

नहीं, इस योजना के तहत जो भी सुविधा मिलेगी वो सबको बराबर मिलेगी। किसी को अलग से कोई सुविधा नहीं दी जाएगी।